बारिश के बीच जिले में नाला सफाई के नाम पर खानापूर्ति नजर आ रही है बारिश के बीच एक तरफ जहां नाला सफाई का कार्य किया जा रहा है वहीं नाले से निकाली गई सिल्ट और गंदगी बारिश के पानी के साथ वापस नाले में ही पहुंच रही है अभी तक आधे से भी कम नालों की सफाई हो पाईं है जिले में पिछले 10 दिनों से नालों की सफाई कराई जा रही लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण नालों से निकली सिल्ट और गंदगी नहीं उठाई गई है *केस*1 स्टेशन रोड पर एक सप्ताह पूर्व नगर पालिका से नालों की सफाई कराई थी लेकिन लगातार बारिश के चलते ये नाले फिर से गंदगी से भर गए हैं जिससे जलभराव की होती है | *केस* 2 सीओ कार्यालय के पास स्थित एक नाले से एक बड़े हिस्से का पानी निकलता है लेकिन यहां भी नगर पालिका के सफाई अभियान की पोल खुलती नजर आ रही है। *केस* 3 कचहरी रोड पर भी पांच दिन पहले नाले की सफाई कराई गई थी लेकिन उसी दिन से हो रही बारिश के कारण सारी सिल्ट और गंदगी फिर से उसी नाले में जमा हो गई है जिस कारण जलभराव की समस्या बनी रहती है और राहगीरों को पैदल निकलनें में असुविधा का सामना करना पड़ता है | ये ही समस्या भोगांव नगर पंचायत में भी है |
मुख्य समाचार
सभी खबरें देखें
JAAGO TODAY![शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत]()
शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया ( एसटीएफ ) के नवनियुक्त पदाधिकारीयों का पाल बघेल समाज द्वारा नेहा वैडिंग गार्डन में गर्मजोशी से फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया |
शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत
बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी इंतजाम फेल हो गए जिले में डायरिया के साथ ही बुखार के भी मरीजों में खासा इजाफा हो रहा है और जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल की सेवाएं भी प्रभावित होने लगी है डायरिया और बुखार की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है इसके अलावा डायरिया की रोकथाम के लिए दस्तक अभियान चलाकर घर घर पहुंच कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है लेकिन इन सब के बीच बढ़ती मरीजों की संख्या स्वास्थ्य विभाग के सभी इंतजामों की पोल खोल रहा है जब कि पिछले दिनों के स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड पर नजर डालें तो प्रतिदिन जिला अस्पताल की ओपीडी में एक हजार से दो हजार तक मरीज पहुंच रहे हैं |
लखनऊ।उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है।पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है, लेकिन अब बारिश लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है।यूपी के कई शहरों में जलभराव हो गया है। जलभराव से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक यूपी में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
6 जिलों में ऑरेंज और 51 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 51 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि रामपुर, बरेली, पीलीभीत, मथुरा, हाथरस और आगरा में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है।विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है यानी इन सभी 6 जिलों में 50% से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है।
*इन जिलों में अलर्ट जारी*
मौसम विभाग ने सहारनपुर, मुजफ्फरपुर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, बदायूं, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कन्नौज, औरैया, इटावा, बहराइच, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, बलिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर में अलर्ट जारी किया है।
*आज कैसा रहेगा देश भर में मौसम का हाल*
स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।जबकि पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, झारखंड, ओडिशा, पश्चिमी तट पर भी कुछ अच्छी बारिश हो सकती है।
मूंगफली की फसल के लिए बारिश मुसीबत बन गई है जिले में 20 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में किसानों ने मूंगफली उगाई थी और कीमतें अच्छी होने के चलते उन्हें इस बार अधिक मुनाफे की उम्मीद थी लेकिन बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया पानी के चलते मूंगफली की खोदाई नहीं हो सकी और कई किसानों की मूंगफली खेतों में ही सड़ गई ऐसे में किसानों को मुनाफा तो दूर की बात है लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है |
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव रूई में मूंगफली छीलने वाले थ्रेशर में दुपट्टा फंसने से नाना के घर आई युवती की दर्दनाक मौत हो गई | कासगंज के कोतवाली पटियाली क्षेत्र के गांव थानागांव निवासी रामू की 14 वर्षीय बेटी प्रतिज्ञा भोगांव थाना क्षेत्र के गांव रूई में अपने नाना वीरेंद्र सिंह के घर आईं थीं मंगलवार को दोपहर एक बजे प्रतिज्ञा को अपने साथ खेत पर ले गए थे जहां पहले से मूंगफली की थ्रेशिंग हो रही थी प्रतिज्ञा भी वही खड़ी थी इसी दौरान किसी तरह हवा के झोंके से प्रतिज्ञा के गले में पड़ा दुपट्टा उड़कर थ्रेशर में फंस गया जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक प्रतिज्ञा की गला घुटने से मृत्यु हो गई किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया नाना वीरेंद्र सिंह ने फोन पर प्रतिज्ञा की मां को घटना की जानकारी दी है वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |
दुष्कर्म पीड़ित बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है वह होश में तो है लेकिन घटना से मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ा है दुष्कर्म करने वाला आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है सोमवार को समाजसेवी आराधना गुप्ता ने सैफई अस्पताल पहुंच कर बालिका की हालत जाना और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया भोगांव थाना क्षेत्र के निवासी एक मोहल्ले की एक बालिका शौच करने के लिए खेत पर गईं थीं तभी अज्ञात युवक ने मासूम बच्ची से दरिंदगी की हदें पार की घटना से बालिका की हालत बिगड गई उसे जिला अस्पताल से सैफई रैफर किया गया वहीं तीसरे दिन भी पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाईं है एसओ भोगांव बीएस भाटी ने बताया कि 10 लोगों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ चल रही है जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा |
किशनी थाना क्षेत्र के गांव बुढौली निवासी ओमप्रकाश की 10 वर्षीय पुत्री अनीता दोपहर के समय टिल्लू पंप के तार लगा रही थी तभी करंट की चपेट में आकर गिर पड़ी स्वजन बालिका को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया |
घिरोर थाना क्षेत्र के गांव नगला प्राणनाथ निवासी राजू बघेल पुत्र देशराज बघेल की खेत में धान की रोपाई करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में गए जहां उनकी मृत्यु हो गई | मृत युवक की मौत से परिजनों में शोक की लहर
जनपद मैनपुरी में हुए नवोदय की छात्रा अनुष्का हत्या कांड में हाईकोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ की गई थी कार्रवाई
जनपद मैनपुरी में 19 सितंबर 2019 में नवोदय की छात्रा की हुई थी हत्या
जिसके बाद उन्हें जनपद एटा में एएसपी रहते हुए निलंबित कर दिया गया था।
वह जनपद एटा में भी अपर पुलिस अधीक्षक रह चुके है और यही से निलंबित हुए थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर एएसपी ओपी सिंह समेत सीओ भोगांव प्रयांक जैन को भी किया था निलंबित।
ASP ओपी सिंह जनपद एटा में और प्रयांक जैन भदोही में सीओ के पद पर तैनात थे।
किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला देवी में रविवार शाम को शराब पीकर काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया रविवार शाम को युवती नशे की हालत में एक खेत में घूमती हुई नजर आईं जहां युवती की हरकतों को देखकर ग्रामीण एकत्रित हो गए सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवती को होश में लाने का काफी प्रयास किया अधिक नशे में होने के कारण वह चलने में भी असमर्थ थी | पुलिसकर्मियों ने जैसे तैसे युवती को उसके घर तक पहुंचाया जहां परिजनों ने बताया कि युवती घर से बाजार जाने की कहकर निकली थी | बाद में पता चला कि उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर ज्यादा शराब पी और आपे से बाहर हो गई |
किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम चकेन निवासी ब्रजेंद्र यादव पुत्र लालता सिंह यादव उम्र 48 का बीमारी के चलते लखनऊ पीजीआई में आकस्मिक निधन हो गया,उनके निधन की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया सिपाही की वर्तमान तैनाती जिला अमेठी पुलिस लाइन में थी सोमवार को गांव शव आने की संभावना है सिपाही के छोटे भाई हलदर यादव किशनी परिषदीय विद्यालय में शिक्षक है सिपाही की पत्नी और एक पुत्र पुत्री इटावा में निवास करते है घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन शव लेने के लिए अमेठी रवाना हो गए |
जिले में मौसम विभाग ने पहले ही तेज बारिश की चेतावनी दी है | इसके चलते अलर्ट भी जारी किया गया है नगर की घनी बस्तियों के बने दर्जनों जर्जर मकान हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं जिन मार्गों पर ये जर्जर मकान बने हुए हैं वहां से रात दिन पैदल राहगीरों स्कूली बच्चों और चार पहिया वाहनों का आना जाना लगा रहता है | सड़क किनारे बने जर्जर भवनों से बारिश के मौसम में अक्सर मलबा गिरने से जाम की स्थिति बन जाती है | नगर के लोगों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और नगर पालिका से लिखित में शिकायत की लेकिन किसी जिम्मेदार ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया | केस 1 - कचहरी रोड पर महिला थाने के सामने मंडी धर्मदास को जाने रास्ते पर ब्रिटिश शासनकाल का एक प्रवेश द्वार बना हुआ है जो बुरी तरह से जर्जर हो चुका है और बारिश में दीवारों का मलवा सड़क पर गिर चुका है इसके इस रास्ते पर आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है यह रास्ता कचहरी रोड से स्टेशन को जोड़ता है। केस 2- स्टेशन रोड से नटराज होटल वाली गली के बाहरी हिस्से में बना पुराना मकान जर्जर हो चुका है और मकान में सड़क किनारे की दीवारों में गहरी दरारें आ गई है जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं जर्जर मकान के नीचे बनी दुकानों के किरायेदार बारिश में हमेशा अनहोनी की आशंका से परेशान रहते हैं। केस 3- बाटा वाली गली शहर से स्टेशन रोड जाने वाली गली है इस गली में भी पूरे दिन आवाजाही रहती है और समय बचाने के लिए लोगों द्वारा इस गली का उपयोग अधिक किया जाता है छपट्टी और वंशीगौहरा मोहल्लों के स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे तो इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं |
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला खरा निवासी हेमंत सिंह का पुत्र 17 वर्षीय अभिषेक बेबर थाना क्षेत्र के गांव नवीगंज अपनी बहन के घर गया था जहां रात को सोते समय उसे सांप ने काट लिया हालत बिगड़ने के बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया परिजनों ने बायगीरों से भी झाड़ फूंक कराई जहां कोई सफलता नहीं मिली बेबर थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल से मीमो प्राप्त हुआ है परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के सम्बन्ध में कोई तहरीर नहीं दी है |
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव जसवंतपुर में तेज आवाज के साथ गिरी आकाशीय बिजली दबा लेने बाजार जा रही मां बेटी पर गिरी आकाशीय बिजली महिला की मौके पर ही मौत हो गई जब कि बेटी गम्भीर रूप से जल कर घायल हो गईं जिसे परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया महिला की मौत से परिजनों में शोक की लहर |
थाना के गांव म्योरा निवासी कायम सिंह पाल का 16 वर्षीय पुत्र भोला पाल लगभग 3बजे बरसात होने पर छत पर सूखने के लिए पड़ी अपनी मक्का इकट्ठी कर रहा था तभी अचानक आकाशीय बिजली उस पर गिर पड़ी। बिजली गिरने से किशोर बुरी तरह झुलस गया। परिजनों द्वारा उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक किशोर की मां ममता पाल प्राथमिक विद्यालय म्योरा पर शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं। भोला पाल की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक किशोर का शव मोर्चरी में रखा गया है। मृत्यु की सूचना थाना एलाऊ पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार खोखर ने बताया मृतक के परिजनों द्वारा सूचना दी गई है, आवश्यक कार्यवाही कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
थाना कोतवाली के नगला कीरत स्थित इन्दिरा आवास निवासी पूनम पुत्री अशोक कुमार घर के पास आबेंडकर पार्क में टहल रही तभी आवारा गाय ने उस पर हमला कर दिया,पूनम को इलाज के लिए सैफई ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया परिजनों के अनुसार बहुत होनहार थी मृतक युवती पूनम,फिलहाल परिवार में भारी शोक का माहौल है।
गांव गोकुलपुर अरसारा में 24 जून को हुए सामूहिक हत्याकांड के बाद बुधवार को मृत आत्माओं की शांति के लिए तेरहवीं संस्कार संपन्न हुआ | थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर अरसारा में 24 जून को शिववीर यादव ने अपने दो छोटे सगे भाई और बहनोई सौरभ यादव और भाई का दोस्त एवं छोटे भाई की नवविवाहित पत्नी सोनी यादव की फरसा से काटकर हत्या कर दी थी घटना के समय अपनी पत्नी और वृद्ध पिता सुभाष चन्द्र यादव एवं जनपद इटावा निवासी मामी को भी जान से मारने की कोशिश की थी | असफल होने पर खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी सामूहिक हत्याकांड से पूरा प्रदेश दहल गया था | उक्त घटना के बाद बुधवार को गोकुलपुर अरसारा में तेरहवीं संस्कार के दौरान वृद्ध पिता सुभाष चन्द्र यादव ने अपनी पत्नी के साथ बाह्यमणों एवं कन्याओं को भोजन कराया वहीं रिश्तेदार एवं ग्रामीणों ने मृतकों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इस दौरान वृद्ध पिता और मां की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे |
बेबर थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी अरुण कुमार का नौ वर्षीय पुत्र हैप्पी पंखे का तार लगा रहा था | इस दौरान बालक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई जानकारी होते ही घर में अफरातफरी मच गई परिजन बालक को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया | परिजनों ने बताया कि छह माह पहले ही बालक हैप्पी की मां की मृत्यु हो चुकी है | हैप्पी की मृत्यु के पिता अरूण सहित अन्य परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं |परिजनों ने बताया कि हैप्पी भोगांव स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा एक का छात्र था वह पढ़ने में बेहद होशियार था |
बेबर थाना क्षेत्र के बामिया निवासी अजय कुमार ( 30 ) विधुत उपकेंद्र गाढिया छिनकौरा पर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत था | वह गांव खूजा में हाईटेंशन लाइन खराब होने के बाद शटडाउन लेकर लाइन सही कर रहे थे | तभी लाइन में करंट प्रवाहित हो गया लाइनमैन गम्भीर रूप से झुलस कर नीचे आ गिरा और लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई परिजनों ने विधुत विभाग की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए मैनपुरी इटावा मार्ग पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया|
ताज़ा खबरें
और खबरेंशेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया ( एसटीएफ ) के नवनियुक्त पदाधिकारीयों का पाल बघेल समाज द्वारा नेहा वैडिंग गार्डन में गर्मजोशी से फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया |
बारिश के बीच जिले में नाला सफाई के नाम पर खानापूर्ति नजर आ रही है बारिश के बीच एक तरफ जहां नाला सफाई का कार्य किया जा रहा है वहीं नाले से निकाली गई सिल्ट और गंदगी बारिश के पानी के साथ वापस नाले में ही पहुंच रही है अभी तक आधे से भी कम नालों की सफाई हो पाईं है जिले में पिछले 10 दिनों से नालों की सफाई कराई जा रही लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण नालों से निकली सिल्ट और गंदगी नहीं उठाई गई है *केस*1 स्टेशन रोड पर एक सप्ताह पूर्व नगर पालिका से नालों की सफाई कराई थी लेकिन लगातार बारिश के चलते ये नाले फिर से गंदगी से भर गए हैं जिससे जलभराव की होती है | *केस* 2 सीओ कार्यालय के पास स्थित एक नाले से एक बड़े हिस्से का पानी निकलता है लेकिन यहां भी नगर पालिका के सफाई अभियान की पोल खुलती नजर आ रही है। *केस* 3 कचहरी रोड पर भी पांच दिन पहले नाले की सफाई कराई गई थी लेकिन उसी दिन से हो रही बारिश के कारण सारी सिल्ट और गंदगी फिर से उसी नाले में जमा हो गई है जिस कारण जलभराव की समस्या बनी रहती है और राहगीरों को पैदल निकलनें में असुविधा का सामना करना पड़ता है | ये ही समस्या भोगांव नगर पंचायत में भी है |
बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी इंतजाम फेल हो गए जिले में डायरिया के साथ ही बुखार के भी मरीजों में खासा इजाफा हो रहा है और जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल की सेवाएं भी प्रभावित होने लगी है डायरिया और बुखार की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है इसके अलावा डायरिया की रोकथाम के लिए दस्तक अभियान चलाकर घर घर पहुंच कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है लेकिन इन सब के बीच बढ़ती मरीजों की संख्या स्वास्थ्य विभाग के सभी इंतजामों की पोल खोल रहा है जब कि पिछले दिनों के स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड पर नजर डालें तो प्रतिदिन जिला अस्पताल की ओपीडी में एक हजार से दो हजार तक मरीज पहुंच रहे हैं |
city&State
स्वास्थ्य सेवाएं फेल, बीमार होने लगे लोग
लखनऊ।उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है।पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है, लेकिन अब बारिश लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है।यूपी के कई शहरों में जलभराव हो गया है। जलभराव से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक यूपी में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
6 जिलों में ऑरेंज और 51 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 51 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि रामपुर, बरेली, पीलीभीत, मथुरा, हाथरस और आगरा में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है।विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है यानी इन सभी 6 जिलों में 50% से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है।
*इन जिलों में अलर्ट जारी*
मौसम विभाग ने सहारनपुर, मुजफ्फरपुर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, बदायूं, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कन्नौज, औरैया, इटावा, बहराइच, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, बलिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर में अलर्ट जारी किया है।
*आज कैसा रहेगा देश भर में मौसम का हाल*
स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।जबकि पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, झारखंड, ओडिशा, पश्चिमी तट पर भी कुछ अच्छी बारिश हो सकती है।
मूंगफली की फसल के लिए बारिश मुसीबत बन गई है जिले में 20 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में किसानों ने मूंगफली उगाई थी और कीमतें अच्छी होने के चलते उन्हें इस बार अधिक मुनाफे की उम्मीद थी लेकिन बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया पानी के चलते मूंगफली की खोदाई नहीं हो सकी और कई किसानों की मूंगफली खेतों में ही सड़ गई ऐसे में किसानों को मुनाफा तो दूर की बात है लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है |
Bhongaon
खेतों में ही सड़ रही मूंगफली की फसल
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव रूई में मूंगफली छीलने वाले थ्रेशर में दुपट्टा फंसने से नाना के घर आई युवती की दर्दनाक मौत हो गई | कासगंज के कोतवाली पटियाली क्षेत्र के गांव थानागांव निवासी रामू की 14 वर्षीय बेटी प्रतिज्ञा भोगांव थाना क्षेत्र के गांव रूई में अपने नाना वीरेंद्र सिंह के घर आईं थीं मंगलवार को दोपहर एक बजे प्रतिज्ञा को अपने साथ खेत पर ले गए थे जहां पहले से मूंगफली की थ्रेशिंग हो रही थी प्रतिज्ञा भी वही खड़ी थी इसी दौरान किसी तरह हवा के झोंके से प्रतिज्ञा के गले में पड़ा दुपट्टा उड़कर थ्रेशर में फंस गया जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक प्रतिज्ञा की गला घुटने से मृत्यु हो गई किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया नाना वीरेंद्र सिंह ने फोन पर प्रतिज्ञा की मां को घटना की जानकारी दी है वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |
दुष्कर्म पीड़ित बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है वह होश में तो है लेकिन घटना से मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ा है दुष्कर्म करने वाला आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है सोमवार को समाजसेवी आराधना गुप्ता ने सैफई अस्पताल पहुंच कर बालिका की हालत जाना और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया भोगांव थाना क्षेत्र के निवासी एक मोहल्ले की एक बालिका शौच करने के लिए खेत पर गईं थीं तभी अज्ञात युवक ने मासूम बच्ची से दरिंदगी की हदें पार की घटना से बालिका की हालत बिगड गई उसे जिला अस्पताल से सैफई रैफर किया गया वहीं तीसरे दिन भी पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाईं है एसओ भोगांव बीएस भाटी ने बताया कि 10 लोगों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ चल रही है जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा |
किशनी थाना क्षेत्र के गांव बुढौली निवासी ओमप्रकाश की 10 वर्षीय पुत्री अनीता दोपहर के समय टिल्लू पंप के तार लगा रही थी तभी करंट की चपेट में आकर गिर पड़ी स्वजन बालिका को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया |
Bhongaon
करंट लगने से बालिका की मौत
घिरोर थाना क्षेत्र के गांव नगला प्राणनाथ निवासी राजू बघेल पुत्र देशराज बघेल की खेत में धान की रोपाई करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में गए जहां उनकी मृत्यु हो गई | मृत युवक की मौत से परिजनों में शोक की लहर
जनपद मैनपुरी में हुए नवोदय की छात्रा अनुष्का हत्या कांड में हाईकोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ की गई थी कार्रवाई
जनपद मैनपुरी में 19 सितंबर 2019 में नवोदय की छात्रा की हुई थी हत्या
जिसके बाद उन्हें जनपद एटा में एएसपी रहते हुए निलंबित कर दिया गया था।
वह जनपद एटा में भी अपर पुलिस अधीक्षक रह चुके है और यही से निलंबित हुए थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर एएसपी ओपी सिंह समेत सीओ भोगांव प्रयांक जैन को भी किया था निलंबित।
ASP ओपी सिंह जनपद एटा में और प्रयांक जैन भदोही में सीओ के पद पर तैनात थे।
किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला देवी में रविवार शाम को शराब पीकर काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया रविवार शाम को युवती नशे की हालत में एक खेत में घूमती हुई नजर आईं जहां युवती की हरकतों को देखकर ग्रामीण एकत्रित हो गए सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवती को होश में लाने का काफी प्रयास किया अधिक नशे में होने के कारण वह चलने में भी असमर्थ थी | पुलिसकर्मियों ने जैसे तैसे युवती को उसके घर तक पहुंचाया जहां परिजनों ने बताया कि युवती घर से बाजार जाने की कहकर निकली थी | बाद में पता चला कि उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर ज्यादा शराब पी और आपे से बाहर हो गई |
किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम चकेन निवासी ब्रजेंद्र यादव पुत्र लालता सिंह यादव उम्र 48 का बीमारी के चलते लखनऊ पीजीआई में आकस्मिक निधन हो गया,उनके निधन की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया सिपाही की वर्तमान तैनाती जिला अमेठी पुलिस लाइन में थी सोमवार को गांव शव आने की संभावना है सिपाही के छोटे भाई हलदर यादव किशनी परिषदीय विद्यालय में शिक्षक है सिपाही की पत्नी और एक पुत्र पुत्री इटावा में निवास करते है घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन शव लेने के लिए अमेठी रवाना हो गए |
city&State
सिपाही की लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान मौत
जिले में मौसम विभाग ने पहले ही तेज बारिश की चेतावनी दी है | इसके चलते अलर्ट भी जारी किया गया है नगर की घनी बस्तियों के बने दर्जनों जर्जर मकान हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं जिन मार्गों पर ये जर्जर मकान बने हुए हैं वहां से रात दिन पैदल राहगीरों स्कूली बच्चों और चार पहिया वाहनों का आना जाना लगा रहता है | सड़क किनारे बने जर्जर भवनों से बारिश के मौसम में अक्सर मलबा गिरने से जाम की स्थिति बन जाती है | नगर के लोगों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और नगर पालिका से लिखित में शिकायत की लेकिन किसी जिम्मेदार ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया | केस 1 - कचहरी रोड पर महिला थाने के सामने मंडी धर्मदास को जाने रास्ते पर ब्रिटिश शासनकाल का एक प्रवेश द्वार बना हुआ है जो बुरी तरह से जर्जर हो चुका है और बारिश में दीवारों का मलवा सड़क पर गिर चुका है इसके इस रास्ते पर आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है यह रास्ता कचहरी रोड से स्टेशन को जोड़ता है। केस 2- स्टेशन रोड से नटराज होटल वाली गली के बाहरी हिस्से में बना पुराना मकान जर्जर हो चुका है और मकान में सड़क किनारे की दीवारों में गहरी दरारें आ गई है जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं जर्जर मकान के नीचे बनी दुकानों के किरायेदार बारिश में हमेशा अनहोनी की आशंका से परेशान रहते हैं। केस 3- बाटा वाली गली शहर से स्टेशन रोड जाने वाली गली है इस गली में भी पूरे दिन आवाजाही रहती है और समय बचाने के लिए लोगों द्वारा इस गली का उपयोग अधिक किया जाता है छपट्टी और वंशीगौहरा मोहल्लों के स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे तो इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं |
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला खरा निवासी हेमंत सिंह का पुत्र 17 वर्षीय अभिषेक बेबर थाना क्षेत्र के गांव नवीगंज अपनी बहन के घर गया था जहां रात को सोते समय उसे सांप ने काट लिया हालत बिगड़ने के बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया परिजनों ने बायगीरों से भी झाड़ फूंक कराई जहां कोई सफलता नहीं मिली बेबर थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल से मीमो प्राप्त हुआ है परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के सम्बन्ध में कोई तहरीर नहीं दी है |
Bhongaon
सांप के डसने से किशोर की मौत
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव जसवंतपुर में तेज आवाज के साथ गिरी आकाशीय बिजली दबा लेने बाजार जा रही मां बेटी पर गिरी आकाशीय बिजली महिला की मौके पर ही मौत हो गई जब कि बेटी गम्भीर रूप से जल कर घायल हो गईं जिसे परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया महिला की मौत से परिजनों में शोक की लहर |
थाना के गांव म्योरा निवासी कायम सिंह पाल का 16 वर्षीय पुत्र भोला पाल लगभग 3बजे बरसात होने पर छत पर सूखने के लिए पड़ी अपनी मक्का इकट्ठी कर रहा था तभी अचानक आकाशीय बिजली उस पर गिर पड़ी। बिजली गिरने से किशोर बुरी तरह झुलस गया। परिजनों द्वारा उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक किशोर की मां ममता पाल प्राथमिक विद्यालय म्योरा पर शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं। भोला पाल की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक किशोर का शव मोर्चरी में रखा गया है। मृत्यु की सूचना थाना एलाऊ पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार खोखर ने बताया मृतक के परिजनों द्वारा सूचना दी गई है, आवश्यक कार्यवाही कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
थाना कोतवाली के नगला कीरत स्थित इन्दिरा आवास निवासी पूनम पुत्री अशोक कुमार घर के पास आबेंडकर पार्क में टहल रही तभी आवारा गाय ने उस पर हमला कर दिया,पूनम को इलाज के लिए सैफई ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया परिजनों के अनुसार बहुत होनहार थी मृतक युवती पूनम,फिलहाल परिवार में भारी शोक का माहौल है।
गांव गोकुलपुर अरसारा में 24 जून को हुए सामूहिक हत्याकांड के बाद बुधवार को मृत आत्माओं की शांति के लिए तेरहवीं संस्कार संपन्न हुआ | थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर अरसारा में 24 जून को शिववीर यादव ने अपने दो छोटे सगे भाई और बहनोई सौरभ यादव और भाई का दोस्त एवं छोटे भाई की नवविवाहित पत्नी सोनी यादव की फरसा से काटकर हत्या कर दी थी घटना के समय अपनी पत्नी और वृद्ध पिता सुभाष चन्द्र यादव एवं जनपद इटावा निवासी मामी को भी जान से मारने की कोशिश की थी | असफल होने पर खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी सामूहिक हत्याकांड से पूरा प्रदेश दहल गया था | उक्त घटना के बाद बुधवार को गोकुलपुर अरसारा में तेरहवीं संस्कार के दौरान वृद्ध पिता सुभाष चन्द्र यादव ने अपनी पत्नी के साथ बाह्यमणों एवं कन्याओं को भोजन कराया वहीं रिश्तेदार एवं ग्रामीणों ने मृतकों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इस दौरान वृद्ध पिता और मां की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे |
बेबर थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी अरुण कुमार का नौ वर्षीय पुत्र हैप्पी पंखे का तार लगा रहा था | इस दौरान बालक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई जानकारी होते ही घर में अफरातफरी मच गई परिजन बालक को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया | परिजनों ने बताया कि छह माह पहले ही बालक हैप्पी की मां की मृत्यु हो चुकी है | हैप्पी की मृत्यु के पिता अरूण सहित अन्य परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं |परिजनों ने बताया कि हैप्पी भोगांव स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा एक का छात्र था वह पढ़ने में बेहद होशियार था |
Beber
करंट लगने से बालक की मौत