जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

किशनी क्षेत्र के गांव गोकुलपुर अरसारा में पिता ने किया बेटों और बहू का तेरहवीं संस्कार

गांव गोकुलपुर अरसारा में 24 जून को हुए सामूहिक हत्याकांड के बाद बुधवार को मृत आत्माओं की शांति के लिए तेरहवीं संस्कार संपन्न हुआ | थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर अरसारा में 24 जून को शिववीर यादव ने अपने दो छोटे सगे भाई और बहनोई सौरभ यादव और भाई का दोस्त एवं छोटे भाई की नवविवाहित पत्नी सोनी यादव की फरसा से काटकर हत्या कर दी थी घटना के समय अपनी पत्नी और वृद्ध पिता सुभाष चन्द्र यादव एवं जनपद इटावा निवासी मामी को भी जान से मारने की कोशिश की थी | असफल होने पर खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी सामूहिक हत्याकांड से पूरा प्रदेश दहल गया था | उक्त घटना के बाद बुधवार को गोकुलपुर अरसारा में तेरहवीं संस्कार के दौरान वृद्ध पिता सुभाष चन्द्र यादव ने अपनी पत्नी के साथ बाह्यमणों एवं कन्याओं को भोजन कराया वहीं रिश्तेदार एवं ग्रामीणों ने मृतकों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इस दौरान वृद्ध पिता और मां की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे | 
इस खबर को साझा करें: