जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

मुख्य समाचार

सभी खबरें देखें
JAAGO TODAY

गुजरात राष्ट्रीय खेलों में 10 खिलाड़ी डोप में फंस गए हैं, इनमें सात पदक विजेता शामिल हैं। यह पहली बार है जब लॉन बाउल्स का भी खिलाड़ी देश में पहली बार डोप में फंसा है। वहीं राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता जिम्नास्ट दीपा कर्माकर पर 21 माह का प्रतिबंध लगा दिया गया है। वह 11 अक्तूबर, 2021 को बीटा-2 एगोनिस्ट हिगेनामाइन के लिए डोप में फंसी थीं। उनका प्रतिबंध इस साल 10 जुलाई को समाप्त होगा।

कुश्ती में एक ही वजन के स्वर्ण, रजत विजेता निकले पॉजिटिव
गुजरात में 29 सितंबर से 12 अक्तूबर को आयोजित इन खेलों में नाडा की ओर से सैंपलिंग की गई थी। राष्ट्रीय डोप टेस्ट लैबोरेटरी की टेस्टिंग में दो वेटलिफ्टर, दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता संजीता चानू, चंडीगढ़ की वीरजीत कौर डोप में फंसी हैं। दोनों ने गुजरात में रजत जीते थे। 
कुश्ती में 97 किलो में स्वर्ण जीतने वाले हरियाणा के दीपांशु और रजत जीतने वाले रवि राजपाल स्टेरायड मिथेंडियोनॉन के लिए, 100 मीटर में कांस्य जीतने वाली महाराष्ट्र की डियांड्रा स्टेरायड स्टेनोजोलॉल के लिए, लॉन बॉउल में एकल का रजत जीतने वाले पश्चिम बंगाल के सोमेन बनर्जी डाइयूरेटिक्स, एपलेरेनॉन के लिए और फुटबाल का कांस्य जीतने वाली केरल की टीम के सदस्य विकनेश बीटा-2 एगोनिस्ट टरब्यूटालाइन के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं।
आठ पर लगा अस्थाई प्रतिबंध
सात पदक विजेताओं के अलावा साइकलिस्ट रुबेलप्रीत सिंह, जुडोका नवरूप कौर और वूशु खिलाड़ी हर्षित नामदेव भी डोप में फंसे हैं। इन 10 में से आठ खिलाडिय़ों पर अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया गया है। विकनेश और सोमेन बनर्जी पर अस्थाई प्रतिबंध नहीं लगा है। उनके नमूने में वाडा की स्पेसीफाइड सूची में शामिल स्टीमुलेंट और बीटा-2 एगोनिस्ट पाए गए हैं।
दीपा का आउट ऑफ कंपटीशन टेस्ट हुआ था
अंतरराष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (आईटीए) के अनुसार दीपा कर्माकर का नमूना अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ की ओर से आउट ऑफ कंपटीशन (टूर्नामेंट से बाहर) लिया गया था। इस मामले को केस समाधान समझौते के तहत सुलझाते हुए उन पर 21 माह का प्रतिबंध लगाया गया है। 11 अक्तूबर, 2021 के बाद से उनके सभी परिणामों को निरस्त कर दिया गया है।

राष्ट्रीय खेल में 10 खिलाड़ी डोप में फंसे, इनमें सात पदक विजेता, दीपा पर 21 माह का प्रतिबंध

खबर

मेरठ में 1 मार्च से 15 मार्च तक कैलाश प्रकाश स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रीय महिला हॉकी का मुकाबला आयोजित किया जा रहा है। आज इस महासंग्राम का आगाज किया गया। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की 13 टीमें शामिल होंगी।

मेरठ न्यूज, महिला हॉकी प्रतियोगिता
मेरठ न्यूज, महिला हॉकी प्रतियोगिता - फोटो  

 मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम के हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर आज से राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। मंगलवार को भोपाल और लखनऊ की टीमों की खिलाड़ियों ने वार्मअप के बाद जमकर अभ्यास किया। 1 से 5 मार्च तक चलने वाली प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार सुबह आयुक्त सेल्वा कुमारी जे ने किया।  

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में हॉकी के इस महासंग्राम के लिए नवनिर्मित हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। आयुक्त सेल्वा कुमारी जे ने सुबह स्टेडियम पहुंचकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। हॉकी प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों की 13 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। 

पहला मैच साई सेंटर भोपाल और प्रीतम सिवाच सोनीपत के बीच मैच हुआ ड्रा। 1-1 गोल के साथ मैच बराबर रहा। जबकि दूसरा मैच हरियाणा और छत्तीसगढ़ भिलाई स्टील प्लांट के बीच जारी है।
खबर

हाफ मैराथन
 जेएसएल-एनएफआर पूर्वोत्तर हाफ मैराथन श्रृंखला का दूसरा संस्करण रविवार को प्रतिष्ठित दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट, पू. सी. रेल के महाप्रबंधक श्री अंशुल गुप्ता और जिंदल स्टेनलेस के निदेशक श्री तरुण खुल्बे की उपस्थिति में मैराथन दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जैमलिंग नोर्गे (महान तेनजिंग नोर्गे के सुपुत्र), मीरा राय, नेशनल ज्योग्राफिक एडवेंचरर ऑफ द ईयर की विजेता, उदय कुमार, जय बालाजी ग्रुप के सीईओ गौरव जाजोदिया और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

इस बारे में जानकारी देते हुए एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि 'उत्तर बंगाल और सिक्किम क्षेत्रों में खेलों को सशक्त बनाने और प्रतिष्ठित डीएचआर - एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल' को बढ़ावा देने के मुख्य उद्देश्य के साथ, इस लोकप्रिय जेएसएल-एनएफआर पूर्वोत्तर हॉफ मैराथन का आयोजन पू. सी. रेल द्वारा अपने विभिन्न हितधारकों के साथ संयुक्त रूप से प्रकृति मनोहर दार्जिलिंग में किया गया है। सहायक समूह यथा, दार्जिलिंग एनफील्डर्स, दार्जिलिंग माउंटेन बाइकर्स, दार्जिलिंग पुलिस और प्रशासन, युमा हॉस्पिटल्स, विकरन फाउंडेशन और जय बालाजी ग्रुप ने इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए साथ आए। यह आयोजन इस क्षेत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्लेटफार्मों पर सुर्खियों में लाने में सफल रहा है, क्योंकि भारत के विभिन्न हिस्सों और विदेशों से बड़ी संख्या में धावकों ने दौड़ में भाग लिया।

हाफ मैराथन - फोटो : सोशल मीडिया
तीन अलग-अलग श्रेणियों में दौड़े धावक
धावकों ने तीन अलग-अलग दौड़ श्रेणियां बनाई गई थीं। इसमें पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए 21 कि.मी, 10 कि.मी. और 5 कि.मी. दौड़ रखा गया था। 21 किलोमीटर लंबे हॉफ मैराथन पुरुष धावकों में इथियोपिया के बेलेट मेकोनेन ने 01:09.4 समय पर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि नेपाल के गजिंद्र राय ने 01:11.5 समय पर दूसरा स्थान हासिल किया और केन्या के जेम्स किपलेटिंग 01:11.6 समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में इथोपिया की जलीना कोरे ने 01:09.5 समय के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि उत्तर प्रदेश (भारत) की तमसी सिंह ने 01:18.6 समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और कार्सियांग (पश्चिम बंगाल) की प्रीति राय ने 01:24.4 समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों श्रेणियों के लिए 21 कि.मी., 10 कि.मी. और 5 कि.मी. दौड़ के विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप नगद राशि, पदक और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सांसद राजू बिष्ट ने खुशी व्यक्त करते हुए दार्जिलिंग में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजन के लिए रेलवे को धन्यवाद दिया। महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता ने कहा, खेल गतिविधियों में नए युग की शुरुआत के लिए इस जोन द्वारा इस तरह के और अधिक आयोजन किए जाएंगे और दार्जिलिंग में एनई हॉफ मैराथन से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। जिंदल स्टेनलेस के सीओओ और निदेशक, तरुण खुल्बे ने कहा कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री ने भारत के बाकी हिस्सों के साथ पूर्वोत्तर के एकीकरण और भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'विकासशील पूर्वोत्तर और राष्ट्र निर्माण' के विजन के अनुरूप पू. सी. रेल इनोवेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से पूर्वोत्तर क्षेत्र में जेएसएल-एनएफआर नॉर्थईस्ट हाफ मैराथन की एक श्रृंखला का आयोजन कर रहा है। पू. सी. रेल की यह शानदार पहल न केवल पूर्वोत्तर भारत के खिलाड़ियों को सशक्त बनाएगी, बल्कि उनके समग्र विकास के लिए तालमेल का सृजन करेगी।
खबर

अर्जेंटीना को विश्व कप जिताने वाले कप्तान लियोनल मेसी को उनके ही देश में जान से मारने की धमकी मिली है। मेसी के गृहनगर रोजारियो में ड्रग माफियों ने बंदूकधारियों से एक सुपरमार्केट में गोलीबारी करवाई है। जिस सुपरमार्केट को निशाना बनाया गया है वह मेसी की पत्नी एंटोलेना रोकूजो के संबंधियों का है। स्थानीय पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, सुपरमार्केट पर 14 राउंड फायरिंग हुई है।

माफियाओं ने मेसी के लिए एक धमकी भरा नोट भी छोड़ा। जिस पर लिखा था, ''लियोनल मेसी, हम आपका इंतजार कर रहे हैं। जावकिन एक ड्रग डीलर हैं और वह आपकी देखभाल नहीं करने वाले हैं।'' पुलिस ने कहा कि इस हमले में किसी की जान नहीं गई है और न ही कोई घायल हुआ है। हालांकि, सुपरमार्केट को काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, पाब्लो जावकिन रोजारियो के मेयर हैं। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है।
रोजारियो के मेयर ने जताई चिंता
रोजारियो के मेयर जावकिन ने घटना पर चिंता जताई। उन्होंने हिंसा में वृद्धि, पुलिस और सुरक्षा में कमी को लेकर अपनी बात की। वह लगातार इस मामले को उठा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक ट्वीट में लिखा था, ''ब्यूनस आयर्स से रोजारियो 300 किमी दूर है। अपराध को रोकने के लिए हम पर्याप्त उपाय करना चाहते हैं। हमें अर्जेंटीना की देखभाल करनी होगी।'' इस मामले पर अब तक लियोनल मेसी और उनकी पत्नी एंटोनेला ने कोई बयान नहीं दिया है।

मेयर जावकिन ने रोजारियो शहर में संगठित अपराध को रोकने में विफल रहने के लिए सुरक्षा बलों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मेसी की पत्नी के परिवार से बात की और कहा कि वे चिंतित हैं। जिस सुपरमार्केट पर हमला हुआ था, उसके बाहर जावकिन ने संवाददाताओं से कहा, "मैंने रोकूजो से बात की और वे चिंतित हैं।"

1986 के बाद चैंपियन बनी थी अर्जेंटीना
लियोनल मेसी की कप्तानी अर्जेंटीना की टीम 1986 के बाद फुटबॉल विश्व कप में चैंपियन बनी थी। अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा था। निर्धारित समय तक 3-3 की बराबरी के बाद मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट में आया था। अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी ने दो दागे थे। एंजेल डी मारिया ने एक गोल किया था। वहीं, फ्रांस के लिए किलियन एम्बाप्पे ने तीन गोल किए थे। पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने 4-2 से जीत हासिल की थी।

मेसी ने साथियों के लिए मंगाए सोने के आईफोन
मेसी ने विश्व कप जीतने की खुशी में टीम के साथियों और सपोर्ट स्टाफ को गिफ्ट देने का फैसला किया। उन्होंने सभी सदस्यों के लिए 35 सोने के आईफोन मंगाए हैं। इसकी कीमत करीब 1.72 करोड़ रुपये (175,000 पाउंड) बताई जा रही है। ब्रिटिश वेबसाइट 'द सन' के मुताबिक, 24 कैरेट के आईफोन पर खिलाड़ी का नाम, उनका नंबर और अर्जेंटीना का लोगो लगा रहेगा। विश्व कप में शानदार जीत के बाद लियोनल मेसी कुछ खास करना चाहते थे। उन्होंने बिजनेसमैन बेन ल्योंस से संपर्क किया और फिर सोने के आईफोन पर मुहर लगी।
खबर

हॉकी इंडिया भारतीय पुरुष हॉकी टीम के नए कोच की नाम की घोषणा कर दी है। शुक्रवार (तीन मार्च) को हॉकी इंडिया ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के क्रेग फुल्टन मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। भारत 10 मार्च से एफआईएच हॉकी प्रो लीग में उतरेगा। उससे पहले फुल्टन के नाम पर मुहर लगी है। 48 वर्षीय कोच के सामने टीम इंडिया को एकजुट करने की चुनौती होगी। वह ग्राहम रीड के इस्तीफे के बाद भारत के कोच बनाए गए हैं।

क्रेग फुल्टन के पास कोचिंग में 25 सालों का अनुभव है। वह औपचारिकताएं पूरी कर जल्द से जल्द टीम से जुड़ेंगे। नेतृत्व में विश्वास रखने वाले फुल्टन ने अपनी पिछली भूमिकाओं में शानदार परिणाम दिए हैं। उनका नाम चर्चा में 2014 से 2018 के बीच में आया था। तब वह आयरलैंड की टीम के कोच थे। उनकी कोचिंग में आयरिश पुरुष टीम ने 2016 ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया था।

क्रेग फुल्टन की उपलब्धियां
100 सालों में पहली बार आयरिश टीम ओलंपिक में शामिल हुई थी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद उन्हें 2015 में एफआईएच कोच ऑफ द ईयर भी चुना गया था। इसके बाद उन्होंने तत्कालीन ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम के साथ सहायक कोच के रूप में काम किया। तब बेल्जियम की टीम ने टोक्यो में स्वर्ण पदक जीता था। वह उस बेल्जियम टीम के कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा थे, जिसने भुवनेश्वर में 2018 में विश्व कप जीता था।

बेल्जियम लीग जीतने वाली बेल्जियम क्लब को कोचिंग देने के बाद उन्हें 2023 में बेल्जियम का बेस्ट कोच घोषित किया गया था। विश्व हॉकी में बेल्जियम की राष्ट्रीय टीम के शानदार प्रदर्शन में उनका योगदान काफी रहा। टीम 2018 में पांचवें स्थान पर थी। अब वह तीसरे पायदान पर काबिज है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए ओलंपिक में उतरे थे
दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ एक हॉकी खिलाड़ी के रूप में फुल्टन ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 10 सालों में 195 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे।  उन्होंने अटलांटा ओलंपिक 1996 और एथेंस ओलंपिक 2004 में अपनी घरेलू टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए खेला है। फुल्टन ने विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में भी खेला है।
खबर

 विश्व के शीर्ष पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह सबसे ज्यादा हफ्तों तक रैंकिंग में शीर्ष पर रहने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। जोकोविच ने पिछले महीने ही 10वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। उन्होंने 22वां ग्रैंड स्लैम जीतकर स्पेन के राफेल नडाल की बराबरी की थी। अब उन्होंने एक और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। स्टेफी ग्राफ 377 हफ्तों तक पहले स्थान पर रही थीं। जोकोविच उनके रिकॉर्ड को तोड़ने से एक हफ्ते दूर हैं।

ताज़ा खबरें

और खबरें