विश्व के शीर्ष पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह सबसे ज्यादा हफ्तों तक रैंकिंग में शीर्ष पर रहने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। जोकोविच ने पिछले महीने ही 10वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। उन्होंने 22वां ग्रैंड स्लैम जीतकर स्पेन के राफेल नडाल की बराबरी की थी। अब उन्होंने एक और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। स्टेफी ग्राफ 377 हफ्तों तक पहले स्थान पर रही थीं। जोकोविच उनके रिकॉर्ड को तोड़ने से एक हफ्ते दूर हैं।
नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने हासिल की एक और उपलब्धि, स्टेफी ग्राफ के बराबर पहुंचे
श्रेणी:
Sports