खबर![मिर्जापुर: 25 हजार का इनामी शातिर अभियुक्त 10 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार]()
अहरौरा (मिर्जापुर)
स्थानीय थाने की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 10 किलोग्राम 100 ग्राम अवैध गांजा और गांजा बिक्री की 11,000 रुपये की नकद राशि बरामद की है।
मुखबिर की सटीक सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत अहरौरा थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से खास सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी अवैध गांजे की खेप के साथ क्षेत्र में मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी की और अभियुक्त को धर दबोचा।
आधे दर्जन से अधिक मुकदमे हैं दर्ज
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में लगभग आधा दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी, जिसके चलते उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
बरामदगी:
अवैध गांजा: 10 किलोग्राम 100 ग्राम
नकद राशि: 11,000 रुपये (गांजा बिक्री के)
अहरौरा पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी सुरागकशी कर रही है।
खबर![विद्युत विभाग का, बकाया साढ़े सात हजार, मांगा गया बारह हजार, नहीं देने पर बिजली काटने की धमकी,]()
विद्युत विभाग का, बकाया साढ़े सात हजार, मांगा गया बारह हजार, नहीं देने पर बिजली काटने की धमकी,
विद्युत बिल बकाया का आया हुआ मैसेज
मांडा प्रयागराज, मांडा खास निवासी संतोष कुमार केसरी का विद्युत बिल सात हजार चार सौ चौदह रुपया बाकी है विद्युत विभाग के कर्मचारी सर्वेश कुमार पांडे उर्फ गुड्डू पांडे अपने एक स्टाफ के साथ 22 अक्टूबर दिन गुरुवार को मांडा खास में विद्युत बिल वसूली के लिए आये, और संतोष कुमार केसरी के विसारती की दुकान पर जा पहुंचे और बारह हजार रुपये बिल बकाया बताकर मांग की नहीं तो बिजली काटने की धमकी दी, धमकी पर दुकानदार का और सर्वेश कुमार पांडे और गुड्डू पांडे से तीखी नोक झोक भी हुई इसके बावजूद भी कर्मचारियों ने दुकानदार से दो हजार रुपए ले लिए दुकानदार ने देने से मना किया तो लाइन काटने की धमकी दिए उक्त रुपए की कर्मचारियों द्वारा ना ही बिल जमा किया गया और ना ही उसकी कोई रसीद दी गई जबकि दुकानदार उपभोक्ता ऐप पर साढ़े पांच हजार लगभग बिल बकाया दिख रहा है और मैसेज में साढ़े सात हजार के लगभग बिल बकाया है सूत्रों की माने तो सर्वेश कुमार पांडे उर्फ गुड्डू पांडे आए दिन मांडा खास में वसूली के लिए आते रहते हैं और कुछ दुकानों को चिन्हित कर विद्युत बिल बकाया का तगादा करने पहुंचे रहते है, सर्वेश कुमार उर्फ गुड्डू पांडे मांडा विद्युत उपकेंद्र संबंधित प्राइवेट संविदा कर्मी कर्मचारी के रूप में कार्यरत है, सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि इनकी ड्यूटी खवास तारा चौराहे पर लाइट मैंन के तौर पर तैनात किया गया है फिर भी अतिरिक्त आमदनी के चक्कर में उक्त कर्मचारी मांडा खास में बिल वसूली के लिए पहुंचे रहते है लेकिन विद्युत विभाग के खिलाफ सवाल यहां यह उठता है कि क्या बिजली का बिल बकाया होने पर बढ़कर क्यों भेजा जाता है और फिर बिल ठीक करने के नाम पर मोटी रकम की वसूली भी की जाती है जिससे उपभोक्ता काफी त्रस्त रहते हैं।
उपभोक्ता ऐप पर बकाया बिल लिखा हुआ
खबर![पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मियों की स्मृति में श्रद्धांजलि]()
*मिर्जापुर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मिर्जापुर में शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कर्तव्य पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर पूनम और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सहित पुलिस एवं पीएसी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद जवानों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर गार्द ने सलामी दी और शहीद पुलिसकर्मियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।
पुलिस स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष उन वीर पुलिसकर्मियों की शहादत को याद करने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश और समाज की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया कार्यक्रम में 39वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी तथा पुलिस एवं पीएसी के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।*
खबर![रास्ते के अतिक्रमण पर अड़े रामलीला के कलाकार रावण दहन का बहिष्कार कर धरने पर बैठे।]()
रास्ते के अतिक्रमण पर अड़े रामलीला के कलाकार, रावण दहन का बहिष्कार कर धरने पर बैठे
महेवा कला में विजय दशमी के जुलूस से पहले विवाद, राम-लक्ष्मण-सीता बने कलाकारों ने की रास्ता खाली कराने की मांग
धरने पर बैठे हुए राम लक्ष्मण सीता की भूमिका कर रहे कलाकार
मांडा। महेवा कला में 111वें वर्ष की रामलीला के दौरान मंगलवार को विजय दशमी का जुलूस निकालने को लेकर विवाद हो गया। रास्ते के अतिक्रमण और जुलूस के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में रामलीला समिति के पदाधिकारियों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। इससे नाराज राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की भूमिका निभा रहे कलाकारों ने विजय जुलूस रोक दिया और रावण दहन की लीला का बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। कलाकारों ने रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें मनाकर जुलूस निकलवाने का प्रयास करती रही।
रामलीला के प्रबंधन निदेशक आशुतोष श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि करीब 20 वर्ष पहले रामलीला मंच पर लगे पोल का तार काट दिया गया था। इसके बाद रामलीला के मुख्य मार्ग पर सेप्टिक टैंक बनाने, लोहे के एंगल लगाने और छत ढालने से रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया। इस संबंध में वर्ष 2011 में उपजिलाधिकारी मेजा के न्यायालय से मार्ग को अतिक्रमणमुक्त कराने का आदेश भी पारित हुआ था। इसके बावजूद अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। समिति की ओर से लगातार अधिकारियों को पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की जाती रही है।
तहरीर के मुताबिक, पिछले वर्ष भी विजय दशमी का रथ निकालने के दौरान विवाद हुआ था। उस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मौके पर पहुंचे एसीपी मेजा ने भी विवाद का निस्तारण कराने की बात कही थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
मंगलवार को विजय जुलूस निकालने की तैयारी के दौरान डीजे बजाने से रोकने को लेकर फिर विवाद हो गया। समिति के पदाधिकारियों के साथ कथित मारपीट के बाद कलाकारों और ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। भगवान राम, लक्ष्मण और सीता सहित अन्य पात्रों की वेशभूषा में कलाकार रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। इसके चलते विजय जुलूस और रावण दहन की लीला प्रभावित हुई। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था और पुलिस विवाद सुलझाने के प्रयास में जुटी थी।
खबर![संजीवनी लेकर लौटे हनुमान, लक्ष्मण के प्राण बचते ही गूंजे जयकारेमहेवा कला की 111वें वर्ष की रामलीला में अंगद-रावण संवाद,]()
संजीवनी लेकर लौटे हनुमान, लक्ष्मण के प्राण बचते ही गूंजे जयकारे
महेवा कला की 111वें वर्ष की रामलीला में अंगद-रावण संवाद, विभीषण शरणागति और लक्ष्मण शक्ति का मंचन
मांडा, प्रयागराज। मेघनाद के ब्रह्मास्त्र से लक्ष्मण के मूर्छित होने पर रामदल में छाई चिंता और संजीवनी लेकर लौटे हनुमान के पहुंचते ही बदला माहौल। रविवार रात महेवा कला गांव की 111वें वर्ष की रामलीला में लक्ष्मण शक्ति की लीला के इस प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लक्ष्मण की मूर्छा दूर होते ही रामलीला मैदान जय श्रीराम और जय हनुमान के उद्घोष से गूंज उठा।
इससे पहले मंच पर विभीषण शरणागति और अंगद-रावण संवाद का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। माता सीता को लौटाकर युद्ध टालने की सलाह देने पर रावण ने अपने भाई विभीषण को चरण प्रहार कर लंका से निष्कासित कर दिया। श्रीराम ने शरण में आए विभीषण को स्वीकार करते हुए उन्हें लंका का राजा बनाने की घोषणा की। वहीं, युद्ध रोकने के उद्देश्य से शांति दूत बनकर पहुंचे अंगद की बात भी रावण ने अनसुनी कर दी और युद्ध पर अड़ा रहा।
युद्ध में लक्ष्मण के मूर्छित होने पर सुषेण वैद्य ने संजीवनी बूटी को उनके प्राण बचाने का उपाय बताया। हनुमान द्रोणागिरी पर्वत से संजीवनी लाने निकल पड़े। मार्ग में कालनेमि का वध और भरत से मिलाप के बाद वह बूटी लेकर रामदल पहुंचे।
राम के रूप में सुंदरम पांडेय, लक्ष्मण के रूप में करन, अंगद पत्रकार संदीप मिश्र, हनुमान के रूप में देवी प्रसाद वैश्य, जामवंत के रूप में मानस मिश्रा, रावण के रूप में अश्वनी श्रीवास्तव और मेघनाद के रूप में अविनाश शर्मा ने अभिनय किया। कलाकारों के मंचन की दर्शकों ने सराहना की।