मुख्य विवरण:
- दिनांक: 31.10.2026
- स्थान: थाना को0देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरकछा खुर्द छितमपुर मोड़ के पास
-
बरामदगी:
- कुल 1204 किलोग्राम अवैध गांजा (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹ 06 करोड़)
- गांजा परिवहन में प्रयुक्त ट्रक (वाहन संख्या: MP 09 HH 8908)
- 03 मोबाइल फोन व ₹ 1900 नगद जामातालाशी
ाशी
गिरफ्तार अभियुक्तगण:
- गणेश केवट उर्फ रमेश केवट पुत्र रामनाथ केवट, निवासी- अल्हवा, थाना हनुमना, जनपद मऊगंज, मध्य प्रदेश (उम्र करीब 44 वर्ष)
- साबिर उर्फ लालू पुत्र दोष मुहम्मद, निवासी- डेग पथगवा, थाना मऊगंज, जनपद मऊगंज, मध्य प्रदेश (उम्र करीब 30 वर्ष)
घटना का संक्षिप्त विवरण:
पुलिस अधीक्षक मिर्ज़ापुर अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों की धरपकड़ व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को0देहात पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 30.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना को0देहात पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक (MP 09 HH 8908) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें ट्रक के अंदर छिपाकर रखा गया 1204 किलो गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ का विवरण:
पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे उड़ीसा से अवैध रूप से गांजा को ट्रक में छिपाकर मिर्ज़ापुर, प्रयागराज, वाराणसी व आसपास के जनपदों में सप्लाई के लिए ले जा रहे थे। गांजा बेचकर प्राप्त पैसों को आपस में बांटकर वे भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ लेते हैं।
पंजीकृत अभियोग:
अभियुक्तों के विरुद्ध थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-515/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा मय पुलिस टीम, थाना को0देहात, जनपद मिर्ज़ापुर।
