जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

अहौरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 32.5 किलो अवैध गांजे के साथ वाराणसी का तस्कर गिरफ्तार, चार पहिया वाहन सीज

अहौरा, मीरजापुर।
जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अहौरा पुलिस टीम को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही चार पहिया गाड़ी बरामद की है।  
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई की गई।  
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 08.10.2026 को अहौरा पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक आशीष कुमार सिंह व उनकी पुलिस टीम ने ग्राम लतीफपुर स्थित वनस्थली विद्यालय के पास घेराबंदी की। इस दौरान चार पहिया वाहन (UP 32 JB 7185) सवार संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखा गया 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।  
गिरफ्तार अभियुक्त:
अभिनन्दन प्रजापति (25 वर्ष) पुत्र संतोष प्रजापति, निवासी खारी जैयपार, थाना शिवपुर, जनपद वाराणसी।  
पंजीकृत अभियोग व कानूनी कार्रवाई:
मामले में थाना अहौरा पर मु0अ0सं0-207/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया है। साथ ही, तस्करी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।  
पुलिस टीम:
उप-निरीक्षक आशीष कुमार सिंह मय पुलिस टीम, थाना अहौरा, जनपद मीरजापुर।  
इस खबर को साझा करें: