मैनपुरी - पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उ.प्र. शासन जयवीर सिंह दि. 26 जनवरी को जनपद भ्रमण पर पधार रहे हैं, मंत्री जी प्रातः 09.25 बजे पुलिस लाइन में 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस परेड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे तद्ोपरांत पूर्वान्ह 11 बजे जितेन्द्र सिंह चौहान ग्राम प्रधान सैदपुर बघौली द्वारा आयोजित विकसित भारत जी राम जी के सम्बन्ध में कृषक, श्रृमिक चौपाल में सम्मिलित होंगे, दोपहर 12.30 बजे अरूण प्रताप सिंह चौहान द्वारा ग्राम पंचायत फैजपुर में विकसित भारत जी राम जी के सम्बन्ध में कृषक, श्रृमिक चौपाल में प्रतिभाग करने के उपरांत अपरान्ह 01.30 बजे निज आवास सिरसागंज के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्य समाचार
सभी खबरें देखें
JAAGO TODAY![विद्युत कनेक्शन के प्रकरण में किसी भी स्तर पर विलम्ब न किया जाये -:पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री]()
मैनपुरी- आज जन-सुनवाई के दौरान जब पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के सम्मुख ग्राम लहरा नि. पिंटू ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि प्रार्थी सहित 03 अन्य व्यक्तियों ने विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, सभी ने मिलकर अपने घरों तक निजी खर्चे से 03 खम्बे लगवा लिये लेकिन विद्युत विभाग विद्युत कनेक्शन, केबिल डालने को तैयार नहीं है, विभाग द्वारा तकरीबन रू. 01.50 लाख का खर्चा बताया जा रहा है, जिसे भी हमें ही वहन करने को कहा गया है, प्रार्थी उक्त धनराशि व्यय करने में असमर्थ है, प्रार्थी ने विद्युत कनेक्शन स्वीकृत कराये जाने की मांग की, जिस पर उन्होने अधीक्षण अभियंता विद्युत को प्रकरण की जांच कर तत्काल उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने को कहा। उन्होने कहा कि विद्युत कनेक्शन के प्रकरण में किसी भी स्तर पर विलम्ब न किया जाये, उपभोक्ताओं को तत्काल औपचारिकताएं पूर्ण कर विद्युत कनेक्शन स्वीकृत किये जायें, निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये, आगामी गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रख अभी से विद्युत पोल, तार ठीक कराये जायें ताकि गर्मी के मौसम में विद्युत आपूर्ति सुचारू रहे। उन्होने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के निदान के लिए भटकना न पड़े, उसकी समस्या का प्राथमिकता पर निस्तारण हो, केन्द्र-प्रदेश सरकार की संचालित लाभार्थीपरक, जन कल्याणकारी योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बिना किसी भेद-भाव के मिले, पात्रों के चयन में पूरी सतर्कता, पारदर्शिता बरती जाये यदि किसी के द्वारा पात्रों के चयन में लापरवाही बरती गयी या किसी अपात्र को योजना में लाभान्वित करने की संस्तुति की जाये तो उसके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हो।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि अधिकारी जन-शिकायतों के प्रभावी निराकरण के लिए संवेदनशील रहें, किसी भी फरियादी को समस्या के निदान के लिए भटकना न पड़ें, सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा, गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करंें। जन-सुनवाई के दौरान ग्राम मंछना नि. जसवंत सिंह तोमर ने ग्रामसभा मंछना की भूमि गाटा संख्या-2254, 2255 पर अनाधिकृत रूप से की जा रही प्लॉटिंग को रूकवाने, प्रबन्धक जनता इंटर कॉलेज नौनेर अरविन्द कुमार सिंह ने मा. उच्च न्यायालय इलाहबाद रिट संख्या-42844 आदेश का अनुपालन कराने, कीरतपुर नि. धर्मेन्द्र ने गाटा संख्या-121, 122 की पैमाइश कराये जाने, ग्राम छाछा नि. मलिखान सिंह, संजीव कुमार, सौरभ, राजेश कुमार, अन्नपूर्णा, अनिल कुमार गुप्ता आदि ने छाछा में निरस्त किये जा रहे पट्टों को रूकवाने, ग्राम मंछना नि. बलराम सिंह गाटा संख्या-794, 795 को खतौनी में दर्ज कराने, भांवत नि. जसकरन सिंह ने भू-माफिया द्वारा गुण्डागर्दी के बल पर भूमि पर किये जा रहे अनाधिकृत कब्जे को रूकवाने, पहाड़पुर नि. रामबाबू ने पत्नी के साथ की गयी मारपीट के दोषियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कराये जाने, उत्तरी छपट्टी नि. सीमा गुप्ता ने गाटा संख्या- 2868 की पैमाइश कराने की मांग अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया।
इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, शिवदत्त भदौरिया, उदय चौहान, अर्जुन चौहान, प्रवेश शर्मा के अलावा उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, विद्युत विभाग से लालू जादौन आदि उपस्थित रहे।
विद्युत कनेक्शन के प्रकरण में किसी भी स्तर पर विलम्ब न किया जाये -:पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री
मैनपुरी -: आयुक्त आगरा मंडल आगरा, रोल प्रेक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, उप जिलाधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा के दौरान कहा कि जिला प्रशासन की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से शेष न रहे, किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न रहे। उन्होंने कहा कि सही मतदाता का नाम काटना जिला प्रशासन का लक्ष्य नहीं बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची मे शामिल कराकर जनपद की मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यावधिक बनाना हैै। उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि जनपद का जेंडर रेशियो 807 है, 107-विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी में 1000 पुरुषों के सापेक्ष 819, 108-विधानसभा क्षेत्र भोगांव में 806, 109-विधानसभा क्षेत्र किशनी में 803 एवं 110-विधानसभा क्षेत्र करहल में 801 महिला मतदाता शामिल हैं, जो काफी कम है। उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि जनपद की मतदाता सूची में जेंडर रेशियो सुधार में अपना सहयोग दें, 01 जनवरी 2026 को जो युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, उनके फॉर्म-6 भरवाकर जमा कराकर मतदाता सूची को अद्यावधिक बनाने में अपना योगदान करें। उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि जो भी युवा फॉर्म-6 भरें, उनमें आधार नंबर, मोबाइल नंबर अवश्य अंकित करायें, मोबाइल नंबर दर्ज होने पर इपिक से संबंधित सभी सूचना आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी, पंजीकृत मोबाइल नंबर से एन.वी.एस.पी. पोर्टल पर जाकर पूरा विवरण प्राप्त किया जा सकता है। मंडलायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची प्रकाशन के उपरांत जनपद की मतदाता सूची में 11 लाख 77 हजार 250 मतदाता दर्ज है, ड्राफ्ट रोल पब्लिकेशन के उपरांत ऐसे मतदाता जिनकी वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हुई है, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं, मतदाताओं द्वारा प्राप्त नोटिस के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 13 प्रमाण पत्रों में से जन्मतिथि, निवास स्थान संबंधी में से कोई एक प्रमाण पत्र उपलब्ध संलग्न करना होगा। उन्होने कहा कि जनपद मंे 90 ए.ई.आर.ओ. तैनात किए गए हैं, जो नियमित रूप से सुनवाई कर मैपिंग से वंचित मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 31 जनवरी एवं 01 फरवरी को विशेष तिथि निर्धारित की गई है, जनपद में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को भी स्थानीय स्तर पर विशेष अभियान संचालित होगा, ऐसे व्यक्ति जिनका नाम ड्राफ्ट रोल में नहीं है, वह प्राप्त नोटिस के साथ उक्त तिथियों में अपने बूथ पर जाकर फार्म जमा करें साथ ही ऐसे युवा जो 01 जनवरी 26 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वह फॉर्म-6 भरकर उसके साथ सिर्फ आधार कार्ड लगाकर फॉर्म जमा करें, जांच के उपरांत उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि अपने-अपने तैनात बूथ लेवल एजेंट को जानकारी दें, प्रत्येक बी.एल.ओ. को जानकारी होनी चाहिए कि कौन-कौन से दस्तावेज फार्म-6, 7, 8 के साथ संलग्न करने हैं, जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उन्हें नोटिस के जवाब में कौन से दस्तावेज लगाने हैं, उसकी जानकारी रहे ताकि बी.एल.ए. भी जनपद की मतदाता सूची को अपडेट करने में अपना योगदान दे सकंे। उन्होने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि पोलिंग स्टेशन के सम्भाजन के पूर्व जनपद में 1661 मतदेय स्थल एवं 1267 मतदान केन्द्र थे सम्भाजन के उपरांत वर्तमान में विधान सभा 107-मैनपुरी में 257 मतदान केन्द्र एवं 434 मतदेय स्थल, विधान सभा 108-भोगांव में 331 मतदान केन्द्र एवं 448 मतदेय स्थल, विधान सभा 109-किशनी में 331 मतदान केन्द्र एवं 423 मतदेय स्थल एवं विधान सभा 110-करहल में 354 मतदान केन्द्र एवं 503 मतदेय स्थल अवस्थित हैं, इस प्रकार जनपद की 04 विधान सभाओं मंे कुल 1273 मतदान केन्द्र एवं 1808 मतदेय स्थल अवस्थित है। इस दौरान जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, अपर आयुक्त राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, उप जिलाधिकारी सदर, करहल, भोगांव, किशनी, कुरावली, घिरोर अभिषेक कुमार, सुनिष्ठा सिंह, संध्या शर्मा, गोपाल शर्मा, नीरज कुमार द्विवेदी, प्रसून कश्यप के अलावा जिलाध्यक्ष कॉग्रेस गोपाल कुलश्रेष्ठ, भारतीय जनता पार्टी से भूपेद्र यादव, शिव प्रताप सिंह राजू, वीरेश शाक्य, सपा से राम नारायण बाथम, राजीव कुमार उर्फ राजू चौधरी, मोहकम सिंह, सुरेश चन्द्र, शैलेश कुमार, सी.पी.आई.एम. से यतेन्द्र यादव एड., बसपा से दुर्गेश चन्द्र, निर्वाचन कार्यालय से विजय कुमार, सुनील मिश्रा, अवनीश सक्सैना, अजय अम्बेश आदि उपस्थित रहे।
- बच्चों की मासूमियत देख भावुक हुए लोग
मैनपुरी से एक चौंकाने वाली और बेहद संवेदनशील खबर सामने आई है। मैनपुरी शहर के काशीराम कॉलोनी से एक महिला अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई, जबकि वह अपने पाँच मासूम बच्चों को घर पर अकेला छोड़ गई। मां के अचानक चले जाने से बच्चे सदमे में हैं, बच्चे लगातार मां को याद कर रो रहे हैं और मां का इंतजार कर रहे हैं। बच्चों की हालत देखकर मोहल्ले में हर कोई भावुक है।
मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी निवासी अंकुल का 10 वर्ष पूर्व मेदेपुर निवासी संगीता के साथ प्रेम विवाह हुआ था, संगीता ने 5 बच्चों को भी जन्म दिया। संगीता का पति ट्रक चलाकर परिवार का गुजर बसर कर रहा था और कई कई दिनों तक ट्रक पर चला जाया करता था इसी दौरान संगीता किसी कानपुर के रहने वाले अन्य युवक के संपर्क में आ गई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। प्यार परवान चढ़ा और संगीता अपने पांच बच्चों को घर पर ही छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। संगीता घर पर रखे सोने चांदी के आभूषण तो साथ ले ही गई साथ में पति के नाम सत्तर हजार रुपए का लोन भी कैश कराकर ले गई। संगीता ने मां की ममता को शर्मसार कर दिया। संगीता की दो साल की सबसे छोटी बच्ची मां को याद कर बिलख बिलख कर रोती है, इन बच्चों के लिए मां सिर्फ एक रिश्ता नहीं बल्कि पूरी दुनिया थी जो आज उनसे छिन गई। पीड़ित अंकुल अब अधिकारियों के चक्कर काट रहा है और मदद की गुहार लगा रहा है।
मैनपुरी - जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत गठित जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा के दौरान नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के औचक निरीक्षण में बड़ी संख्या में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ अनुपस्थित पाये गए थे, कुछ स्वास्थ्य केन्द्रों पर अभी भी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ के समय से उपस्थित न होने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही है साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान न कर उन्हें रेफर किये जाने की भी शिकायतें निरंतर प्राप्त हो रही है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि प्र. चिकित्साधिकारी, चिकित्सक अपने तैनाती स्थल पर ही रात्रि विश्राम करें, सभी स्वास्थ्य कर्मी समय से उपस्थित होकर आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें, सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीज बहुत ही उम्मीद से आते हैं इसलिए आपका दायित्व और अधिक बढ़ जाता है, आप आम लोगों की अपेक्षा पर खरे उतरें यदि भविष्य में कोई चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ समय से उपस्थित न हुआ या ड्यूटी से गायब मिला तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा की बार-बार निर्देशों के बाद भी आशा, संगिनी के मानदेय के भुगतान में विलंब हो रहा है। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि आशा, संगिनी के मानदेय के भुगतान में किसी भी स्तर पर विलंब न हो, सुनिश्चित किया जाए।
श्री सिंह ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को आदेशित करते हुये कहा कि आमजन को स्वास्थ्य विभाग की संचालित योजनाओं का लाभ मिले, स्वास्थ्य केन्द्रों पर जांच की सुविधा के साथ पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये, 102, 108 एम्बुलेंस सेवा का लाभ मरीजों को मिले, जरूरतमंद व्यक्ति तक एम्बुलेंस निर्धारित रिस्पॉसं टाइम में पहुंचे, स्वास्थ्य केन्द्रों पर आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जायें, अकारण मरीजों को हॉयर सेंटर पर रैफर न किया जाये। उन्होने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन की समीक्षा के दौरान कहा कि चिन्हित क्षय रोगियों को शासन की संचालित योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराया जाए, उन्हें समय से दवाएं मुहैया कराई जाएं, चिन्हित क्षय रोगियों की नियमित देख-भाल हो। उन्होंने क्षय रोग उन्मूलन की समीक्षा के दौरान जानकारी करने पर पाया कि रोगियों के चिन्हांकन, चिन्हित रोगियों को सेवाएं, लाभ उपलब्ध कराने में जनपद मंडल में प्रथम, प्रदेश में टॉप-10 में शामिल है।
जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करने पर पाया कि वार्षिक लक्ष्य 23940 के सापेक्ष माह सितम्बर तक 9470 संस्थागत प्रसव कराये गये, जिसमें से 6157 प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजना में लाभान्वित किया जा चुका है, प्रसूताओं को लाभ उपलब्ध कराने में स्वास्थ्य केन्द्र कुरावली, करहल, घिरोर की प्रगति संतोषजनक नहीं है। उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजना, आशाओं के मानदेय भुगतान में विलम्ब किया जा रहा है, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरनाहल, मानपुरहरी में आशाओं के मानेदय के भुगतान की प्रगति असंतोषजनक है। उन्होने सम्बन्धित प्र. चिकित्साधिकारियों को सचेत करते हुये कहा कि अधीनस्थों पर नियत्रंण रख स्थिति सुधारें, प्रसूताओं को डिस्चार्ज होने पर ही योजना में लाभान्वित कराया जाये। उन्होने परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान पाया कि महिला नसबंदी के वार्षिक लक्ष्य 1282 के सापेक्ष माह सितम्बर तक 57, पुरुष नसबंदी के वार्षिक लक्ष्य 21 के सापेक्ष मात्र 04, गर्भनिरोधक इंजेक्शन के लक्ष्य 13240 के सापेक्ष 5878 की पूर्ति की गयी है।
उन्होने राष्ट्रीय अधंता निवारण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, पीसीपीएनडीटी, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय तम्बाकू नियत्रंण कार्यक्रम आदि की बिन्दुवार समीक्षा की, इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिल वर्मा, डब्ल्यू.एच.ओ. से डॉ. वी.पी. सिंह, यूनीसेफ से संजीव पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी हृदय नारायण, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आशुतोष, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रविंद्र सिंह गौर, डी.पी.एम. संजीव पांडेय, प्र. चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

मैनपुरी - सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरनाहल के ग्राम मोहब्बतपुर में प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता के निर्देशन में तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आशुतोष की देख-रेख में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, स्वास्थ्य शिविर में सी.एच.सी. बरनाहल के अधीक्षक की उपस्थिति में चिकित्सकों द्वारा ग्रामवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही जिला क्षय रोग नियंत्रण केन्द्र से पोर्टवल एक्स-रे मशीन के माध्यम से चिकित्सकों द्वारा चिन्हित संदिग्ध क्षय रोगियों के एक्स-रे तथा बलगम के नमूने लिये गये, कार्यक्रम में जिला समन्वयक वाई.पी. सिंह द्वारा ग्रामीणों को क्षय रोग के लक्षण, उपचार तथा शासन द्वारा प्राप्त क्षय रोगियों को पोषण योजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में जिला कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर, एक्स-रे टेक्नीशियन जितेन्द्र कुमार, एसटीएलएस धर्मवीर सिंह, अशोक कुमार, डार्करूम सहायक प्रबल प्रताप, आशा, संगिनी के अलावा ग्राम प्रधान अमन यादव आदि उपस्थित रहे।
मैनपुरी - यूरिया की कालाबाजारी न हो, किसानों को समय से उर्वरक मिले, किसी भी विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि की वसूली न की जाए, यूरिया के साथ अन्य किसी उर्वरक को क्रय करने के लिए बाध्य न किया जाए इसके लिए जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह प्रतिदिन सहकारी समितियों, पी.सी.एफ. गोदामों का निरीक्षण कर रहे हैं, इसी क्रम में आज उन्होंने कुरावली स्थित कृषक सेवा केन्द्र एवं करीमगंज स्थित बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का आकस्मिक निरीक्षण कर यूरिया की उपलब्धता, वितरण, स्टॉक रजिस्टर का मौके पर जायजा लेते हुये केन्द्र प्रभारियों को हिदायत दी कि कृषकों को टोकन उपलब्ध कराकर यूरिया उपलब्ध करायी जाये, बिना खतौनी के किसी भी व्यक्ति को यूरिया उपलब्ध न करायी जाये, 02-02 बैग से अधिक किसी भी दशा में उपलब्ध न कराये जायें, किसानों से आधार की प्रति प्राप्त करने के बाद ही यूरिया उपलब्ध करायी जाये, किसी भी दशा में यूरिया की कालाबाजारी न हो, सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कृषि, सहकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि यूरिया वितरण पर पैनी नजर रखें, किसी भी किसान को उर्वरक प्राप्त करने में असुविधा का सामना न करना पड़े, कोई भी केन्द्र प्रभारी, फुटकर, थोक विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक की धनराशि न वसूले यदि किसी के द्वारा किसानों का शोषण किया जाये तो उनके विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम-1995 के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जाये।
श्री सिंह ने कृषक सेवा केन्द्र कुरावली के निरीक्षण के दौरान जानकारी करने पर केन्द्र प्रभारी विश्व बंधु ने बताया कि गत दि. 21 अगस्त को 900 बैग यूरिया के उपलब्ध कराये गये थे, जिसमें से 500 बैग का वितरण दि. 21 अगस्त को एवं आज दोपहर तक 106 बैग यूरिया किसानों को निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध करायी जा चुकी है, अभी स्टॉक मंे 278 बैग यूरिया उपलब्ध है, सेवा केन्द्र पर यूरिया को लेकर कोई गतिरोध नहीं है, बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के केन्द्र प्रभारी अतुल ने बताया कि गत दिवस 800 बैग यूरिया प्राप्त हुयी थी, जिसका वितरण टोकन के माध्यम से किया जा रहा है, मौके पर उन्होने प्रवेश कुमार, अजीत पाण्डेय को 20 बैग यूरिया ले जाते पाये जाने पर केन्द्र प्रभारी से जानकारी करने पर पाया कि उक्त दोनों कृषकों ने 05 आधार कार्ड उपलब्ध कराये गये थे, इनके पास कृषि भूमि का क्षेत्रफल अधिक है, जिस पर उन्होने केन्द्र प्रभारी को आदेशित करते हुये कहा कि एक व्यक्ति को एक आधार कार्ड पर 02 बैग यूरिया ही उपलब्ध करायें, वितरण में किसी भी स्तर पर नियमों की अनदेखी, कोताही न बरती जाये, स्टॉक रजिस्टर अद्यावधिक रखा जाये। इस दौरान उप जिलाधिकारी कुरावली नीरज द्विवेदी, अनिल सक्सैना, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।
श्री सिंह ने आई.जी.आर.एस. पोर्टल की समीक्षा में पाया कि 25 जून से 25 जुलाई तक शासन स्तर से 367 शिकायतकर्ताओं से फीडबैक प्राप्त करने पर 181 शिकायतों के निस्तारण पर असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ है, जिसमें सर्वाधिक अधिशाषी अभियंता विद्युत से सम्बन्धित 103 फीडबैक में से 60, अधिशाषी अभियंता सिंचाई से सम्बन्धित 10 फीडबैक में से 07, तहसीलदार घिरोर से सम्बन्धित 10 फीडबैक में से 06, अधिशाषी अभियंता प्रान्तीय खंड लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित 06 फीडबैक में सें 06, मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी से सम्बन्धित 11 फीडबैक में सें 05, उप जिलाधिकारी भोगांव से सम्बन्धित 10 फीडबैक में से 05, तहसीलदार करहल से सम्बन्धित 09 फीडबैक में से 05, सहायक श्रमायुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, प्रभागीय वन अधिकारी से सम्बन्धित 06 फीडबैक में सें 04-04, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी से सम्बन्धित 05 फीडबैक में सें 04, जिला प्रोबेशन अधिकारी से सम्बन्धित 04 फीडबैक में सें 04, जिला विद्यालय निरीक्षक से सम्बन्धित 04 फीडबैक में सें 02, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, अपर पुलिस अधीक्षक से सम्बन्धित 03 फीडबैक में सें 02-02, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, अधिशाषी अभियंता खंड-02, जिला उद्यान अधिकारी, जिला पंचायत, जिला क्रीड़ा अधिकारी से सम्बन्धित शत-प्रतिशत शिकायतों के निस्तारण पर असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुए है, सम्बन्धित अधिकारी प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक पर तत्काल कार्यवाही कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने हेल्पलाइन सन्दर्भ की समीक्षा करने पर पाया कि दि. 25 जून से 25 जुलाई के मध्य अधिशाषी अभियंता सिंचाई से सम्बन्धित 35 फीडबैक में से 22, तहसीलदार घिरोर से सम्बन्धित 15 फीडबैक में से 08, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका से सम्बन्धित 29 फीडबैक में से 07, तहसीलदार भोगांव से सम्बन्धित 17 फीडबैक में से 06, पूर्ति निरीक्षक करहल से सम्बन्धित 10 फीडबैक में से 05, पूर्ति निरीक्षक घिरोर से सम्बन्धित 14 फीडबैक में से 04, तहसीलदार करहल से सम्बन्धित 10 में से 04, पूर्ति निरीक्षक सदर से सम्बन्धित 09 में से 04, बाल विकास परियेाजना अधिकारी बेवर, करहल से सम्बन्धित 06 में 04-04, बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर से सम्बन्धित 05 में से 04, अधिशाषी अभियंता जल निमग से सम्बन्धित 31 में से 04 शिकायतों पर असंतुष्ट फीडबैक मिला है।
मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने कहा कि प्र. चिकित्साधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, अधिशासी अभियंता विद्युत द्वारा शिकायतकर्ताओं से वार्ता नहीं की जा रही है, शिकायत के निस्तारण के उपरांत बिना शिकायतकर्ता से संवाद कर निस्तारण आख्या उपलब्ध कराई जा रही है जबकि शिकायतकर्ता से वार्ता करने के सम्बन्ध में बार-बार निर्देशित किया जा रहा है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी श्याम लता आनन्द, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, करहल, किशनी, कुरावली, घिरोर, अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, अंजलि सिंह, गोपाल शर्मा, नीरज द्विवेदी, प्रसून कश्यप, डिप्टी कलेक्टर धु्रव शुक्ला, सुनिष्ठा सिंह, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. मदनलाल, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चन्द्र, जिला आबकारी अधिकारी हितेन्द्र कुमार शेखर, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, अधिशाषी अभियंता विद्युत, जल निगम, सिंचाई, नलकूप, लोक निर्माण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के अलावा अनिल सक्सैना, आई.जी.आर.एस. प्रभारी अनुज कुमार, सौम्यवर्धन आदि उपस्थित रहे।
मैनपुरी - पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उ.प्र. शासन जयवीर सिंह 02 दिवसीय दौरे पर जनपद भ्रमण पर पधार रहे हैं, मंत्री जी दि. 04 जुलाई को सायं 06 बजे टी.पी. गार्डन एंड होटल पर जिलाध्यक्ष ममता राजपूत की सुपुत्री के शुभ विवाह कार्यक्रम, सायं 06.35 बजे शगुन मैरिज होम पर श्यामवीर सिंह चौहान की सुपुत्री के शुभ विवाह कार्यक्रम, सायं 06.50 बजे रेड कार्पेट मैरिज होम पर अमरनाथ राठौर की सुपुत्री के शुभ विवाह में कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात सायं 07 बजे निज आवास सिरसागंज के लिए प्रस्थान करेंगे।
पर्यटन मंत्री दि. 05 जुलाई को प्रातः 09.15 बजे ज्योति तिराहा पर वास्तुवर्स डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ करेंगे, प्रातः 09.45 बजे से पुलिस लाईन के सामने ट्राजिस्ट हॉस्टल में जन-समस्याएं सुनेंगे, अपरान्ह 01.15 बजे दीवानी गेट भोजपुरा में 07 हेवन ग्रॉसरी सुपर मार्केट का उद्घाटन करने के पश्चात अपरान्ह 01.30 बजे निज आवास सिरसागंज के लिए प्रस्थान करेंगे।

मैनपुरी - राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण, जनपद के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर ’’एक पेड़ मां के नाम’’ कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करते हुये कहा कि घटते वन क्षेत्रों के दुष्परिणाम हम सबके सामने हैं, पेड़ों की कम संख्या के कारण पर्यावरण में असंतुलन पैदा हो रहा है, तापमान तेजी से बढ़ा है, बरसात का लगातार कम होना, हम सबके लिए चिंता का विषय है यदि इस ओर अभी से ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में हमारे सामने भयावह परिणाम होंगे, पेड़ों की कम संख्या के फलस्वरुप वातावरण में ऑक्सीजन का लेवल घटेगा, जो मानव जीवन के लिए बेहद खतरनाक साबित होगा। उन्होने कहा कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने, पर्यावरण को संतुलित करने, आगे आने वाली पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण, शुद्ध ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, घटते जल स्तर को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष रोपित कर उनकी देखभाल करनी होगी, सभी जनपदवासी वृक्षारोपण जन आंदोलन-2025 में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और पर्यावरण को बचाने, भावी पीढ़ी को पर्यावरणीय संकटों से बचाने के लिए पौधा रोपण कर उनकी देखभाल करें।
उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह न गुलमोहर, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने आम, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी संजय कुमार मल्ल ने अमरूद का पौधारोपण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी श्यामलता आंनद, उपायुक्त मनरेगा श्वेतांक पाण्डेय, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी राजीव दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

मैनपुरी - राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण, जनपद के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कलेक्ट्रेट सभागार में मा. मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों, सी.एम. डैशबोर्ड, कानून व्यवस्था की बिन्दुवार समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान अतिरिक्त ऊर्जा में पं. दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट, पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, बाबू कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के तहत सोलर स्ट्रीट लाइट, उद्यान विभाग की पर ड्रॉप-मोर क्रॉप माइक्रो इरीगेशन, ऊर्जा विभाग की खराब ट्रांसफार्मर की शिकायतें, दैनिक विद्युत आपूर्ति शहरी, ग्रामीण, विद्युत बिलों में सुधार, कृषि विभाग की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कुसुम, निःशुल्क बीज डी.बी.टी., प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, ग्राम्य विकास में मनरेगा, ग्रामीण अभियंत्रण में भवन, सड़क निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य में एंबुलेंस 102, 108, बायोमेडिकल उपकरण रख-रखाव, सीटी स्कैन सेवाएं, दिव्यांग पेंशन, आधार सीडिंग, पंचायती राज विभाग की व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-02, ऑपरेशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री पोषण, अंडा उत्पादन, निराश्रित गोवंश के संरक्षण, पशु टीकाकरण, निराश्रित गोवंशों की सुपुर्दगी, शादी अनुदान योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों की आधार सीडिंग, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रोजेक्ट अलंकार, सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, कन्या विवाह सहायता योजना, मातृ शिशु एवं बालिका मदद योजना, ओ.डी.ओ.पी. वित्त पोषण योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, आधार सीडिंग, जिला सहकारी बैंक अल्पकालीन ऋण वितरण एवं वसूली, टेल फीडिंग में जनपद को ए-कैटेगरी में पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों, कर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी के प्रयासों से विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जनपद की प्रगति प्रदेश में काफी बेहतर है,
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सी.एम. डैशबोर्ड पर जनपद डे. एन.आर.एल.एम. बैंक क्रेडिट लिंकेज, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, ओ.डी.ओ.पी. टूलकिट योजना में डी.-श्रेणी, नई सड़कों का निर्माण, निपुण परीक्षा ऑकलन, फैमिली आई.डी., 15-वें वित्त आयोग में योजना सी.-श्रेणी एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, जल जीवन मिशन हर घर जल, 05-वें राज्य वित्त आयोग ग्राम पंचायत, मध्यान्ह भोजन एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में बी.-श्रेणी में है, सम्बन्धित विभाग के अधिकारी संचालित योजनाओं की प्रगति सुधारने की दिशा में कार्य कर माह के अंत तक उक्त योजनाओं को भी ए-कैटेगरी में लाने के प्रयास करें। उन्होने समीक्षा के दौरान कहा कि संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र को मिले, निर्माणाधीन कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं ताकि उनका लाभ आमजन को मिल सके। उन्होंने अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि यद्यपि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर खराब ट्रांसफार्मर बदले जाने, विद्युत आपूर्ति की प्रगति संतोषजनक है लेकिन अभी और सुधार की गुंजाइश है, किसी भी क्षेत्र में अकारण रोस्टिंग न हो, शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये, खराब ट्रांसफार्मर सर्वाेच्च प्राथमिक पर बदले जाएं।
पिछड़ा वर्ग मंत्री ने जिला उद्यान अधिकारी से कहा कि पर ड्रॉप-मोर क्रॉप योजना में लाभांवित कराये गये कृषकों की सूची उपलब्ध करायें, किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ बीमा कंपनी किसानों को फसल बीमा की क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने में विलंब न करें, जानकारी करने पर उप कृषि निदेशक ने बताया कि 9106 किसानों ने फसल का बीमा कराया, जिसके सापेक्ष 798 ने बीमा प्राप्त करने के दावे प्रस्तुत किये, जिसमें से प्राकृतिक आपदा से पीड़ित 272 किसानों को बीमा कंपनी द्वारा लाभान्वित कराया गया। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि 108, 102 एंबुलेंस निर्धारित रिस्पांस टाइम में मरीजों तक पहुंचे, स्वास्थ्य केन्द्रो पर आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलंे, स्वास्थ्य केन्द्रो पर पर्याप्त मात्रा में दबाएं, एंटी रेबीज एवं बरसात के दृष्टिगत एंटी वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से निर्धारित मानक से कम बच्चों वाले विद्यालयों के मर्जर, पेयरिंग की जानकारी करने पर पाया कि जनपद में 341 विद्यालयों की पेयरिंग का कार्य प्रस्तावित है, जिस पर उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों का मर्जर होना है, उन विद्यालयों के छात्रों, उनके अभिभावकों की काउंसलिंग की जाए, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी निरंतर छात्रों, अभिभावकों से संवाद कर बेसिक शिक्षा के विद्यालयों के प्रति भरोसा बढ़ाएं, सभी विद्यालय 19-पैरामीटर्स से संतृप्त रहें, विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण में सुधार के साथ शिक्षक छात्रों को संस्कारवान बनाने की दिशा में कार्य करें।
उन्होंने कहा कि कोई भी छुट्टा गोवंश सड़कों पर दिखाई न दे, गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों की बेहतर देख-भाल की जाए, बरसात के मौसम में संरक्षित गोवंशों को गला-घोंटू, खुरपका के टीके तत्काल लगाए जाएं, मुख्यमंत्री गोधन सहभागिता योजना में गोवंश को पशुपालकों को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिले, मक्का, मूंगफली की निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीद हेतु सभी क्रय केंद्र संचालित रहें, किसानों को मक्का, मूंगफली खरीद का भुगतान 72 घंटे में किया जाए, जानकारी करने पर पाया कि जनपद में मक्का खरीद हेतु 1450 मेट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, मक्का क्रय हेतु 07 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, अब तक 50 मेट्रिक टन मक्का की खरीद की जा चुकी है, मूंगफली क्रय हेतु 17 केंद्र संचालित हैं। कानून व्यवस्था की समीक्षा करने पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर है, गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष लूट, डकैती, महिला अपराधों में कमी आई है, घरेलू हिंसा, विवादों के निस्तारण हेतु तहसील स्तर पर परामर्श केन्द्र संचालित किये गये हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं, 363 प्रकरण में 86 प्रकरण सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित हुये हैं, महिला उत्पीड़न के मामले में तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, हत्या के 01 प्रकरण में नामजद 05 अभियुक्तों में से 03 की गिरफ्तारी की जा चुकी है। उन्होने वाणिज्य कर, परिवहन, आबकारी, नगर निकाय, अलोह खनन के निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति पर संतोष व्यक्त करते हुये विभिन्न विभागों की लंबित आरसी को प्राथमिकता पर वसूलने के आदेश दिये।
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने प्रभारी मंत्री द्वारा किए गए उत्साह वर्धन, कुशल मार्ग-निर्देशन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन योजनाओं में जनपद की प्रगति ठीक नहीं है, उन योजनाओं में इस माह के अंत तक प्रत्येक दशा में सुधार कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्य की समय से पूर्ति करायी जायेगी, लंबित आरसी की वसूली प्राथमिकता पर होगी, शासन की संचालित जन कल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को आसानी से मिलेगा, जनपद हेतु मूॅगफली, मक्का खरीद के निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति प्रत्येक दशा में करायी जायेगी, किसानों को समय से उर्वरकों की उपलब्धता के साथ खाद-बीज, कृषि उपकरण पर मिलने वाले अनुदान का समय से भुगतान सुनिश्चित होगा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनन्द, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरूण कुमार, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी संजय मल्ल, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, परियोजना निदेशक सत्येन्द्र कुमार, उपायुक्त मनरेगा श्वेतांक पाण्डेय, उप कृषि निदेशक नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरूण कुमार शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
मैनपुरी - मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने ग्रामीण स्टेडियम अहिलादपुर, करहल के औचक निरीक्षण के दौरान जानकारी करने पर कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता ने बताया कि उक्त परियोजना की स्वीकृत लागत रू. 8.1496 करोड़ है, जिसके सापेक्ष रू. 4.0748 करोड़ की धनराशि अबमुक्त हो चुकी है, अबमुक्त धनराशि के सापेक्ष अब तक रू. 03 करोड़ व्यय हो चुका है, सहायक अभियंता ने बताया कि उक्त परियोजना में मल्टी स्पोर्ट्स कोर्ट, बाउंड्रीवॉल, रनिंग-ट्रेक, सी.सी. इंटर-लॉकिंग, बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस कोर्ट, गार्ड रूम एवं पंप लगाए जाने का कार्य प्रस्तावित है, उक्त परियोजना दिसंबर 25 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, निरीक्षण के दौरान निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य की प्रगति धीमी पाये जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था के अभियंता को निर्देशित किया कि कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्राम वासियों द्वारा निर्माण कार्य में प्रयुक्त ईंट, सीमेंट आदि की गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त किया तथा ईंट एवं सीमेंट दोयम दर्जे की बताई गई, मौके पर रखी ईंट एवं सीमेंट का भी निरीक्षण किया जो प्रथम दृष्टतयः गुणवत्तापूर्ण नहीं प्रतीत हो रहा था, मौके पर सहायक अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि उपरोक्त ईटों एवं सीमेंट को हटवाकर अवगत करायें, स्टेडियम निर्माण में अव्वल दर्जे की ईंट, सीमेंट एवं अन्य सामग्री का प्रयोग करें। निरीक्षण के समय चिनाई का कार्य भी गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया गया, चिनाई में लगायी गयीं ईटों के बीच सही ढंग से सीमेंट, मसाला भी नहीं भरा गया, मौके पर उपस्थित जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी को जनपद स्तरीय तकनीकी समिति से परियोजना की तकनीकी जांच कराई जाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि स्टेडियम के पीछे शमशान घाट होने के कारण स्टेडियम की बाउंड्री बन जाने से शमशान घाट जाने का रास्ता बंद हो जाएगा, जिस पर उन्होंने सहायक अभियंता उ.प्र. आवास विकास परिषद को उप जिला अधिकारी करहल से समन्वय स्थापित कर नियम अनुसार कार्यवाही कराये जाने हेतु आदेशित किया।
इस दौरान जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायत सचिव आदि उपस्थित रहे।

श्री सिंह ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान साउथ कोरिया, जापान जाने का अवसर मिला, दोनों देश टेक्नोलॉजी में काफी आगे हैं, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान एटमी बम के हमले से बर्बाद हो चुका था लेकिन आज दुनिया के सबसे विकसित देश के रूप में हमारे सामने खड़ा है, वहां के लोगों में समयबद्धता के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना है, वहां के लोग राष्ट्रीय संपत्ति का किसी भी दशा में नुकसान नहीं होने देते हैं, लेकिन हमारे देश में ठीक इसके विपरीत है यदि हमारा रू. 100 का फायदा हो रहा होगा तो हम रू. 01 लाख तक का राष्ट्रीय नुकसान करने में हिचकेंगे नहीं, इन कमियों को हमें दूर करना होगा, देश का प्रधान हो या प्रधानमंत्री सभी को नेशन फर्स्ट की भावना के साथ कार्य करना होगा, सभी लोग चाहे वह किसी भी पद पर बैठे हों पूरी ईमानदारी के साथ राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रख कार्य करेंगे, उस दिन विश्व में भारत का डंका बजने लगेगा।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि आवास विकास परिषद के माध्यम से 300 करोड़ से अधिक की लागत से काफी बड़े क्षेत्रफल में नया मैनपुरी बसने का सपना जल्द ही धरातल पर साकार होते दिखेगा, इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनपद को एक बड़ी सौगात और दी है, पूरे प्रदेश में पांच बड़े शहरों हेतु बाईपास निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसमें मैनपुरी नगर के बाईपास के निर्माण की स्वीकृति दूसरे नंबर पर है, जल्द ही रू. 700 करोड़ की लागत से 22 किलोमीटर लंबा नया बाईपास का निर्माण होगा, जिस क्षेत्र से बाईपास निकलेगा वहां के लोगों को सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा मिलेगा और जिनकी भूमि बचेगी उस भूमि के मूल्य में भी तेजी से बढ़ोत्तरी होगी, उस क्षेत्र में व्यावसायिक भवन भी बनेंगे, जो जनपद के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगे, बाईपास के निर्माण से न सिर्फ मैनपुरी नगर-भोगांव का नक्शा बदलेगा बल्कि पूरे जनपद की तस्वीर बदली नजर आयेगी।
विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ने कहा कि जब तक शहरों की भांति गांव का विकास होगा, शहर जैसी सारी सुविधाएं गांव में मिलने लगेंगी, जब देश का हर गांव विकसित होगा तो देश विकसित होगा। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने नारा दिया है कि वर्ष- 2047 में जब देश स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती मना रहा हो, उस समय तक पूर्ण विकसित, दुनियां का सबसे ताकतवर, सबसे समृद्धशाली देश भारत हो, इस संकल्प को पूरा करने में हम सबको अपने दायित्वांे का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधान, बी.डी.सी. की टीम गांव की पहली सरकार है, तदोपरांत ब्लॉक की, नगर निकाय की, क्षेत्र पंचायत की फिर विधानसभा की तद्ोपरांत लोकसभा की सरकार है, जब सब सरकारें मिलकर अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी तभी हमारा देश पूर्ण विकसित देश बनेगा। उन्होने कहा कि केन्द्र-प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए निरतंर प्रयासरत् है, आज किसानों को खाद, बीज, कृषि यंत्रों पर अनुदान के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आज हमारा देश हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है, हमारा सपना उसे दिन साकार होगा जब सफाई कर्मी अपनी कार में झाड़ू रखकर सफाई करने जाएगा और सफाई के उपरांत अपनी कार से वापस आएगा, पहले से काफी परिवर्तन आ चुका है, आज सफाई कर्मी बाइक से सफाई करने जा रहा है, जिस दिन सफाई कर्मी कार से जाने लगेंगे, उस दिन हमारा देश पूर्ण विकसित देश होगा। उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधानों, बीडीसी मेंबर, ब्लॉक प्रमुख का आव्हान करते हुये कहा कि अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी ध्यान रखें, ऐसा कार्य न करें कि कोई आपके ऊपर उंगली उठा सके। उन्होने कहा कि जनपद के कुछ प्रधानों ने बेहतर कार्य किया है, अभी हाल ही में ग्राम सभा अलीपुर खेड़ा को प्रदेश सरकार ने रू. 35 लख का इनाम उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किया है, सभी प्रधान अलीपुर खेड़ा से प्रेरणा लेकर बेहतर कार्य करें ताकि अगली बार आपकी ग्राम सभा को शासन स्तर से पुरस्कृत किया जा सके।
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पंच परमेश्वर की कहानी के अंत तक सभी लोग भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं, उस कहानी को सुनने के पश्चात प्रधानों को अपने पंच होने पर गर्व महसूस होगा। उन्होने कहा कि सभी का उद्देश्य मानव कल्याण है, मानव कल्याण का सबसे अधिक दायित्व ग्राम प्रधानों के ऊपर है, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, शक्तियों के विकेंद्रीकरण की सबसे जीती-जागती मूर्ति ग्राम प्रधान है, किस प्रकार गांव के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम प्रधान है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा कई गांव के भ्रमण किये गये, भ्रमण के दौरान पाया कि कई प्रधानों द्वारा बेहतर कार्य कराये गये हैं, लेकिन कुछ गांव में प्रधानों द्वारा सरकारी कार्मिकों को गलत राह दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज भी गांव की संरचना ऐसी है कि छोटे-छोटे विवादों के निपटारे के लिए गांव के बड़े, मानिन्द्र लोगों की तरफ देखा जाता है, आज भी यह परंपरा ग्रामीण क्षेत्र में बाकी है या और यह एक स्वस्थ परंपरा है, ग्राम प्रधान नेतृत्व देकर गांव के विकास के साथ छोटे-छोटे विवादों को ग्राम स्तर पर ही निपटाने में अपना योगदान दें, ताकि ग्रामीणों को थाना, तहसील के अनावश्यक रूप से चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में प्रधानों को ग्रामों के विकास के लिए असीमित अधिकार प्रदान किए गए, इससे पहले ग्राम प्रधानों के पास वित्तीय, प्रशासनिक अधिकार नहीं थे, आज ग्रामीण क्षेत्र का विकास ग्राम के ही जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से हो रहा है।
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने कहा कि लोकतंत्र का पहला रूप पंचायत है, आदिकाल में जब हम इतिहास की बात करते हैं तो ज्ञात होता है कि ग्राम पंचायत का स्वरूप हमेशा से विद्यमान रहा है, पंच पूरे समूह का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के आधारभूत ढांचे में आमजन की सबसे ज्यादा अपेक्षाएं ग्राम प्रधानों से होती हैं, प्रधानों से जिम्मेदारी के साथ-साथ लोगों की अपेक्षाएं भी जुड़ी है, आप निष्पक्ष होकर लोगों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि गांव की जनता कहीं भी जाने से पहले अपने प्रधान को देखती हैं, प्रधान का पद काफी सम्माननीय है, अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निदान के लिए तत्पर रहें, यदि गांव के व्यक्तियों की समस्याओं का निदान गांव में होगा तो उन्हें थाना, तहसील के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश होगी कि किसी भी कार्य के लिए ग्राम प्रधानों को थाने न आना पड़े बल्कि पुलिस ही आपके गांव में जाकर आपसे संवाद कर समस्याओं का निदान करे, जल्द ही गांव में चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर आपके बीच पहुंचेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन विशेष तौर पर विकास विभाग से प्रधानों, जन-प्रतिनिधियों को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है, कुछ प्रधानों ने मंच के माध्यम से कई समस्याएं बताई हैं, उनका प्राथमिकता पर निदान किया जाएगा, पंचायत सहायकों को विशेष कार्यक्रम आयोजित कराकर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से नियमावली एवं उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि यदि किसी को कोई समस्या हो तो किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय आकर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायत निधि से होने वाले कार्यों में अपनी भूमिका निभाकर अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य कराए हैं, निधि सेे गांव के बच्चों के लिए लाइब्रेरी की स्थापना का कार्य काफी सराहनी है, कुछ प्रधानों ने संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ विकास कार्यों में भी अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर अपने क्षेत्र के विकास में योगदान दिया है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, विधायक भोगांव, जिलाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी ने बेहतर कार्य करने वाले ब्लॉक सदर की ग्राम पंचायत भाऊपुर के ग्राम प्रधान भगवान सिंह राजपूत, जसरऊ के ग्राम प्रधान अमित कश्यप, कांकन के ग्राम प्रधान कुलदीप चौहान, ब्लॉक कुरावली की ग्राम पंचायत किचौरा के ग्राम प्रधान श्याम सुन्दर तिवारी, सिरसा के ग्राम प्रधान सौरभ कुमार, गंगापुर मोहम्मदपुर के ग्राम प्रधान गोविन्द शाक्य, ब्लॉक सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत आलीपुर खेड़ा के ग्राम प्रधान संत प्रकाश स्वर्णकार, सहारा के ग्राम प्रधान सुघर सिंह, जौली-जिरौली के ग्राम प्रधान मनोज चौहान, ब्लॉक बेवर की ग्राम पंचायत श्यामपुर भटपुरा के ग्राम प्रधान नवीन तोमर, नवीगंज के ग्राम प्रधान ऋषि दिवाकर, अहिमलपुर के ग्राम प्रधान नितिन पाण्डेय, ब्लॉक जागीर की ग्राम पंचायत टिकसुरी के ग्राम प्रधान अभिषेक तिवारी, अजीतगंज की ग्राम प्रधान पिंकी शंखवार, भांवत के ग्राम प्रधान सौदान राजपूत, ब्लॉक किशनी की ग्राम पंचायत लैगांव की ग्राम प्रधान चन्द्रप्रभा मिश्रा, चौराईपुर की ग्राम प्रधान गुड्डी देवी चौहान, चितायन के ग्राम प्रधान गौरव चक्रवर्ती, ब्लॉक करहल की ग्राम पंचायत रानीपुर हरेरा के ग्राम प्रधान सिद्धनाथ पाण्डेय, पडुरा की ग्राम प्रधान शोभा देवी, विनायकपुर के ग्राम प्रधान रामहेत चौहान, ब्लॉक बरनाहल की ग्राम पंचायत नवाटेड़ा की ग्राम प्रधान शशि चौहान, पैरारशाहपुर के ग्राम प्रधान मुकेश यादव, खेड़ा महान के ग्राम प्रधान विनीत कुशवाह, लाखनमऊ हरदेवी, ब्लॉक घिरोर की ग्राम पंचायत कोसोन के ग्राम प्रधान पवन चौहान, नाहिल कढेंगंरा के ग्राम प्रधान अजय बघेल, नगला कल्याण घिरोर की ग्राम प्रधान किरन कुमारी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्षा अर्चना गोविन्द भदौरिया, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवदत्त भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख मुनेष चौहान, सत्यपाल यादव, विशाल बाल्मिकी, कश्मीर सिंह राजपूत, भल्लू चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, अरविन्द तोमर, अनुजेश प्रताप सिंह, उदय चौहान, रमा शंकर तिवारी, प्रदीप राज चौहान, अमित गुप्ता, करन पाल सिंह, मनोरमा चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन प्रदीप चौहान ने किया।
ताज़ा खबरें
और खबरेंमैनपुरी- आज जन-सुनवाई के दौरान जब पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के सम्मुख ग्राम लहरा नि. पिंटू ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि प्रार्थी सहित 03 अन्य व्यक्तियों ने विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, सभी ने मिलकर अपने घरों तक निजी खर्चे से 03 खम्बे लगवा लिये लेकिन विद्युत विभाग विद्युत कनेक्शन, केबिल डालने को तैयार नहीं है, विभाग द्वारा तकरीबन रू. 01.50 लाख का खर्चा बताया जा रहा है, जिसे भी हमें ही वहन करने को कहा गया है, प्रार्थी उक्त धनराशि व्यय करने में असमर्थ है, प्रार्थी ने विद्युत कनेक्शन स्वीकृत कराये जाने की मांग की, जिस पर उन्होने अधीक्षण अभियंता विद्युत को प्रकरण की जांच कर तत्काल उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने को कहा। उन्होने कहा कि विद्युत कनेक्शन के प्रकरण में किसी भी स्तर पर विलम्ब न किया जाये, उपभोक्ताओं को तत्काल औपचारिकताएं पूर्ण कर विद्युत कनेक्शन स्वीकृत किये जायें, निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये, आगामी गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रख अभी से विद्युत पोल, तार ठीक कराये जायें ताकि गर्मी के मौसम में विद्युत आपूर्ति सुचारू रहे। उन्होने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के निदान के लिए भटकना न पड़े, उसकी समस्या का प्राथमिकता पर निस्तारण हो, केन्द्र-प्रदेश सरकार की संचालित लाभार्थीपरक, जन कल्याणकारी योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बिना किसी भेद-भाव के मिले, पात्रों के चयन में पूरी सतर्कता, पारदर्शिता बरती जाये यदि किसी के द्वारा पात्रों के चयन में लापरवाही बरती गयी या किसी अपात्र को योजना में लाभान्वित करने की संस्तुति की जाये तो उसके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हो।