जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत शिविर का आयोजन मुख्य -: चिकित्साधिकारी

मैनपुरी - सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरनाहल के ग्राम मोहब्बतपुर में प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता के निर्देशन में तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आशुतोष की देख-रेख में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, स्वास्थ्य शिविर में सी.एच.सी. बरनाहल के अधीक्षक की उपस्थिति में चिकित्सकों द्वारा ग्रामवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही जिला क्षय रोग नियंत्रण केन्द्र से पोर्टवल एक्स-रे मशीन के माध्यम से चिकित्सकों द्वारा चिन्हित संदिग्ध क्षय रोगियों के एक्स-रे तथा बलगम के नमूने लिये गये, कार्यक्रम में जिला समन्वयक वाई.पी. सिंह द्वारा ग्रामीणों को क्षय रोग के लक्षण, उपचार तथा शासन द्वारा प्राप्त क्षय रोगियों को पोषण योजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी।
           कार्यक्रम में जिला कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर, एक्स-रे टेक्नीशियन जितेन्द्र कुमार, एसटीएलएस धर्मवीर सिंह, अशोक कुमार, डार्करूम सहायक प्रबल प्रताप, आशा, संगिनी के अलावा ग्राम प्रधान अमन यादव आदि उपस्थित रहे।

इस खबर को साझा करें: