मैनपुरी - पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उ.प्र. शासन जयवीर सिंह दि. 25 अक्टूबर को जनपद भ्रमण पर पधार रहे हैं, मंत्री जी प्रातः 10 बजे से पुलिस लाइन के सामने ट्रॉजिस्ट हॉस्टल में जन-समस्याएं सुनेंगे, अपरान्ह 01.15 बजे भाजपा जिला कार्यालय में सरदार पटेल जी की 150वीं जयंती समारोह के सम्बन्ध में पत्रकारों से वार्ता करेंगे, अपरान्ह 01.45 बजे जिलाध्यक्ष ममता राजपूत के संयोजकत्व में सरदार पटेल जी की 150वीं जयंती पर आयोजित जिला कार्यशाला कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, अपरान्ह 03 बजे कुसमाखेड़ा में श्रीराम मण्डप मैरिज होम का उद्घाटन करने के पश्चात अपरान्ह 03.30 बजे निज आवास सिरसागंज के लिए प्रस्थान करेंगे।