जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

मुख्य समाचार

सभी खबरें देखें
JAAGO TODAY
सहारनपुर के सरसावा में संग्रह अमीन अशोक, उनकी मां, पत्नी और दो बेटों के गोली लगे शव मिले। मौके से तमंचा बरामद, पुलिस आत्महत्या की आशंका में जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सरसावा कस्बे में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किराए के मकान में संग्रह अमीन और उनके परिवार के पांच सदस्यों के गोली लगे शव बरामद हुए। मृतकों में संग्रह अमीन अशोक (40), उनकी मां विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (35) और दो बेटे कार्तिक (16) व देव (13) शामिल हैं।
कनपटी और माथे पर लगी गोलियां
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अशोक को कनपटी पर गोली लगी, जबकि उनकी मां, पत्नी और दोनों बेटों को माथे पर गोली मारी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
जांच पड़ताल में सामने आया कि संग्रह अमीन अशोक की बहन भी कौशिक विहार कॉलोनी में ही रहती है। सुबह किसी काम से उसने भाई को फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कई बार कॉल करने पर भी जब फोन किसी ने नहीं उठाया ताे वह अपने बेटे प्रीत संग भाई के घर पहुंची तो कोई दिखाई न दिया। बेटा सीढ़ी लगाकर घर में पहुंचा तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
Saharanpur , Uttar Pradesh 

UP: सहारनपुर में पांच लोगों की मौत से हड़कंप, संग्रह अमीन व परिवार के गोली लगे शव घर में पड़े मिले

खबर
  
10 साल से साधु बनकर छिपा गैंगस्टर अरेस्ट 
गिरफ्तार भूदेव सिंह छविराम गैंग का था सक्रिय सदस्य
यूपी समेत कई राज्यों में करता था लूट और हत्या
गांव नगला कौंडर में साधु बनकर रह रहा था हिस्ट्रीशीटर
नगला कौंडर से पुलिस ने भूदेव को किया गिरफ्तार 
दन्नाहार थाना क्षेत्र के रठेरा गांव का निवासी था भूदेव सिंह

खबर
प्रदेश के मौसम में बदलाव हुआ है। दिन में तीखी धूप के बजया धुंध देखने को मिली। हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। 
उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से चल रही पुरवाई से माैसम में हल्का बदलाव देखने को मिला है। बृहस्पतिवार को कई इलाकों में दिन की धूप में तपिश गायब रही और दोपहर बाद धुंध का असर रहा। रात में शीतलहर से निजात रही लेकिन सुबह के वक्त पूर्वांचल और अवध के कुछ क्षेत्रों में कोहरे की चादर देखने को मिली। कोहरे के असर से अमेठी में तड़के सुबह दृश्यता 300 मीटर तक सिमट गई। माैसम विभाग का कहना है कि फिलहाल तीन दिनों तक दिन व रात के पारे में कोई खास बदलाव के आसार नहीं है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक माैसम में फिलहाल ठहराव के संकेत हैं। इसके बाद प्रदेश में दोबारा पछुआ हवाओं का दाैर शुरू होगा। साथ ही यहां के माैसम में दोबारा बदलाव की संभावना बनेगी।
खिली धूप में चली पुरवाई, शाम ढलते ही छाई धुंध
 राजधानी में बृहस्पतिवार को पूरे दिन पूर्वा हवाएं चलीं। दिन में अच्छी धूप भी खिली रही। शाम ढलने के साथ ही हल्की धुंध का असर दिखाई दिया। माैसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन पूर्वा हवाओं के असर से सुबह और देर शाम हल्के कोहरे व धुंध का असर दिखाई देगा। दिन में छिटपुट बादल भी नजर आ सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक दिन व रात के तापमान में कोई खास बदलाव के संकेत नहीं हैं। 23 नवंबर से प्रदेश में दोबारा पछुआ हवाओं का दाैर शुरू होने के संकेत हैं। पछुआ के प्रभावी होने से माैसम में दोबारा बदलाव की संभावना बनेगी। ठंड और गलन में भी इजाफा हो सकता है।

राजधानी में बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 27.8 डिग्री सेल्सियस और बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री की बढ़त के साथ 14 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ
utter Pradesh ,jaago news 
खबर
प्रदेश के मौसम में पिछले कुछ दिनों से लगातार बदलाव जारी है। आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश और बिजली ने कई लोगों की जान ले ली। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 19 अप्रैल तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। सोमवार को मौसम विभाग ने 26 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
प्रदेश के मध्य भागों से झारखंड होते हुए उत्तर तटीय ओडिशा तक एक द्रोणिका का प्रभाव बना हु्आ है। वहीं, 16 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में विक्षोभ की संभावना है। इन सभी मौसमी कारकों के कारण प्रदेश के मौसम में 19 अप्रैल तक गरज-तड़क के साथ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा व तेज हवा चलने की संभावना है।
26 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित 26 जिलों में मेघ गर्जन, बिजली गिरने व 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
रविवार को पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया।
नालंदा के सिलाव में हुई सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के नालंदा, किशनगंज, लखीसराय, बांका, शेखपुरा, मुंगेर, पूर्णिया के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। नालंदा के सिलाव में सर्वाधिक वर्षा 41.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
गोपालगंज में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा
राजधानी का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिसंख्य जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा
नालंदा के बेन में 38.4 मिमी, बिहारशरीफ में 35.8 मिमी, किशनगंज के बहादुरगंज में 34.2 मिमी, नालंदा के सरमेरा में 30.4 मिमी, बांका के बौसी में 26.8 मिमी, बांका में 24.8 मिमी, किशनगंज में 22.4 मिमी, शेखपुरा में 22.2 मिमी, लखीसराय में 19.8 मिमी, पूर्णिया के कस्बा में 19.8 एवं नालंदा के राजगीर में 19.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
weather , jaago news 

ताज़ा खबरें

और खबरें