मैनपुरी - नालों की सफाई के नाम पर खानापूर्ति
बारिश के बीच जिले में नाला सफाई के नाम पर खानापूर्ति नजर आ रही है बारिश के बीच एक तरफ जहां नाला सफाई का कार्य किया जा रहा है वहीं नाले से निकाली गई सिल्ट और गंदगी बारिश के पानी के साथ वापस नाले में ही पहुंच रही है अभी तक आधे से भी कम नालों की सफाई हो पाईं है जिले में पिछले 10 दिनों से नालों की सफाई कराई जा रही लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण नालों से निकली सिल्ट और गंदगी नहीं उठाई गई है *केस*1 स्टेशन रोड पर एक सप्ताह पूर्व नगर पालिका से नालों की सफाई कराई थी लेकिन लगातार बारिश के चलते ये नाले फिर से गंदगी से भर गए हैं जिससे जलभराव की होती है | *केस* 2 सीओ कार्यालय के पास स्थित एक नाले से एक बड़े हिस्से का पानी निकलता है लेकिन यहां भी नगर पालिका के सफाई अभियान की पोल खुलती नजर आ रही है। *केस* 3 कचहरी रोड पर भी पांच दिन पहले नाले की सफाई कराई गई थी लेकिन उसी दिन से हो रही बारिश के कारण सारी सिल्ट और गंदगी फिर से उसी नाले में जमा हो गई है जिस कारण जलभराव की समस्या बनी रहती है और राहगीरों को पैदल निकलनें में असुविधा का सामना करना पड़ता है | ये ही समस्या भोगांव नगर पंचायत में भी है |