शराब के नशें में धुत युवती ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा
किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला देवी में रविवार शाम को शराब पीकर काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया रविवार शाम को युवती नशे की हालत में एक खेत में घूमती हुई नजर आईं जहां युवती की हरकतों को देखकर ग्रामीण एकत्रित हो गए सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवती को होश में लाने का काफी प्रयास किया अधिक नशे में होने के कारण वह चलने में भी असमर्थ थी | पुलिसकर्मियों ने जैसे तैसे युवती को उसके घर तक पहुंचाया जहां परिजनों ने बताया कि युवती घर से बाजार जाने की कहकर निकली थी | बाद में पता चला कि उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर ज्यादा शराब पी और आपे से बाहर हो गई |