स्वास्थ्य सेवाएं फेल, बीमार होने लगे लोग
बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी इंतजाम फेल हो गए जिले में डायरिया के साथ ही बुखार के भी मरीजों में खासा इजाफा हो रहा है और जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल की सेवाएं भी प्रभावित होने लगी है डायरिया और बुखार की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है इसके अलावा डायरिया की रोकथाम के लिए दस्तक अभियान चलाकर घर घर पहुंच कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है लेकिन इन सब के बीच बढ़ती मरीजों की संख्या स्वास्थ्य विभाग के सभी इंतजामों की पोल खोल रहा है जब कि पिछले दिनों के स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड पर नजर डालें तो प्रतिदिन जिला अस्पताल की ओपीडी में एक हजार से दो हजार तक मरीज पहुंच रहे हैं |