मैनपुरी में लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत*
बेबर थाना क्षेत्र के बामिया निवासी अजय कुमार ( 30 ) विधुत उपकेंद्र गाढिया छिनकौरा पर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत था | वह गांव खूजा में हाईटेंशन लाइन खराब होने के बाद शटडाउन लेकर लाइन सही कर रहे थे | तभी लाइन में करंट प्रवाहित हो गया लाइनमैन गम्भीर रूप से झुलस कर नीचे आ गिरा और लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई परिजनों ने विधुत विभाग की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए मैनपुरी इटावा मार्ग पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया|