जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

खेतों में ही सड़ रही मूंगफली की फसल

मूंगफली की फसल के लिए बारिश मुसीबत बन गई है जिले में 20 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में किसानों ने मूंगफली उगाई थी और कीमतें अच्छी होने के चलते उन्हें इस बार अधिक मुनाफे की उम्मीद थी लेकिन बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया पानी के चलते मूंगफली की खोदाई नहीं हो सकी और कई किसानों की मूंगफली खेतों में ही सड़ गई ऐसे में किसानों को मुनाफा तो दूर की बात है लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है | 
इस खबर को साझा करें: