जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

मैनपुरी में बारिश में जर्जर भवनों से खतरा - नगर पालिका और प्रशासन बेखबर

जिले में मौसम विभाग ने पहले ही तेज बारिश की चेतावनी दी है | इसके चलते अलर्ट भी जारी किया गया है नगर की घनी बस्तियों के बने दर्जनों जर्जर मकान हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं जिन मार्गों पर ये जर्जर मकान बने हुए हैं वहां से रात दिन पैदल राहगीरों स्कूली बच्चों और चार पहिया वाहनों का आना जाना लगा रहता है | सड़क किनारे बने जर्जर भवनों से बारिश के मौसम में अक्सर मलबा गिरने से जाम की स्थिति बन जाती है | नगर के लोगों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और नगर पालिका से लिखित में शिकायत की लेकिन किसी जिम्मेदार ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया |         केस 1 - कचहरी रोड पर महिला थाने के सामने मंडी धर्मदास को जाने रास्ते पर ब्रिटिश शासनकाल का एक प्रवेश द्वार बना हुआ है जो बुरी तरह से जर्जर हो चुका है और बारिश में दीवारों का मलवा सड़क पर गिर चुका है इसके इस रास्ते पर आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है यह रास्ता कचहरी रोड से स्टेशन को जोड़ता है।                                             केस 2- स्टेशन रोड से नटराज होटल वाली गली के बाहरी हिस्से में बना पुराना मकान जर्जर हो चुका है और मकान में सड़क किनारे की दीवारों में गहरी दरारें आ गई है जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं जर्जर मकान के नीचे बनी दुकानों के किरायेदार बारिश में हमेशा अनहोनी की आशंका से परेशान रहते हैं।                 केस 3- बाटा वाली गली शहर से स्टेशन रोड जाने वाली गली है इस गली में भी पूरे दिन आवाजाही रहती है और समय बचाने के लिए लोगों द्वारा इस गली का उपयोग अधिक किया जाता है छपट्टी और वंशीगौहरा मोहल्लों के स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे तो इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं | 
इस खबर को साझा करें: