जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

दुष्कर्म पीड़ित बालिका की हालत गंभीर आरोपित बेसुराग

दुष्कर्म पीड़ित बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है वह होश में तो है लेकिन घटना से मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ा है दुष्कर्म करने वाला आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है सोमवार को समाजसेवी आराधना गुप्ता ने सैफई अस्पताल पहुंच कर बालिका की हालत जाना और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया भोगांव थाना क्षेत्र के निवासी एक मोहल्ले की एक बालिका शौच करने के लिए खेत पर गईं थीं तभी अज्ञात युवक ने मासूम बच्ची से दरिंदगी की हदें पार की घटना से बालिका की हालत बिगड गई उसे जिला अस्पताल से सैफई रैफर किया गया वहीं तीसरे दिन भी पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाईं है एसओ भोगांव बीएस भाटी ने बताया कि 10 लोगों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ चल रही है जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा | 
इस खबर को साझा करें: