मूंगफली के थ्रेशर में दुपट्टा फंसने से युवती की दर्दनाक मौत
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव रूई में मूंगफली छीलने वाले थ्रेशर में दुपट्टा फंसने से नाना के घर आई युवती की दर्दनाक मौत हो गई | कासगंज के कोतवाली पटियाली क्षेत्र के गांव थानागांव निवासी रामू की 14 वर्षीय बेटी प्रतिज्ञा भोगांव थाना क्षेत्र के गांव रूई में अपने नाना वीरेंद्र सिंह के घर आईं थीं मंगलवार को दोपहर एक बजे प्रतिज्ञा को अपने साथ खेत पर ले गए थे जहां पहले से मूंगफली की थ्रेशिंग हो रही थी प्रतिज्ञा भी वही खड़ी थी इसी दौरान किसी तरह हवा के झोंके से प्रतिज्ञा के गले में पड़ा दुपट्टा उड़कर थ्रेशर में फंस गया जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक प्रतिज्ञा की गला घुटने से मृत्यु हो गई किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया नाना वीरेंद्र सिंह ने फोन पर प्रतिज्ञा की मां को घटना की जानकारी दी है वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |