जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

मुख्य समाचार

सभी खबरें देखें
JAAGO TODAY
हलिया। थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तीन बजे तेज आंधी के आने से 10 पेड़ और बिजली के छह खंभे गिरने से क्षेत्र में 18 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति ठप है। पेयजल संकट के साथ छोटे कारोबार भी प्रभावित हैं। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से हलिया-कोटार मार्ग भी अवरुद्ध हो गया।
जोगियाबारी गांव में सावित्री देवी के घर के सामने शीशम का पेड़ गिरने से सड़क किनारे खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घर के पीछे पेड़ गिरने से सीमेंट की शेड टूट गई। यूसुफ खान के कच्चे मकान पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। रमेश सोनकर की करीब एक बीघे धान की फसल पेड़ गिरने से नष्ट हो गई। उमाशंकर के घर के सामने नहर किनारे पेड़ गिरने से शेड और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। बहादुर खान के मकान पर लगा 14 फीट का शेड टूट गया। हादसे में एक बकरी की मौत हो गई। हलिया कब्रिस्तान में भी कई विशालकाय पेड़ धराशायी हो गए।

ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ विद्युत दिलीप कुमार ने बताया कि आंधी-तूफान से विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है। आपूर्ति बहाल करने के लिए टीमों को लगाया गया है।

आंधी में 10 पेड़ और बिजली के छह खंभे गिरने से 18 घंटे से बत्ती गुल

खबर
हलिया। भीषण गर्मी के बीच विद्युत उपकेंद्र हलिया क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कटौती की स्थिति ऐसी है कि रात में 7 से 8 घंटे तक रोस्टिंग के नाम पर बिजली बंद रखी जा रही है। जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों लोगों का कहना है कि कभी एक घंटे, कभी दो घंटे तो कभी डेढ़ घंटे की कटौती की जा रही है। बीच-बीच में महज 20 से 30 मिनट आपूर्ति देकर फिर बिजली काट दी जाती है। यही स्थिति दिन में भी बनी हुई है। भीषण गर्मी में लगातार कटौती के कारण छोटे बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंचने के कारण हालात और खराब हो गए हैं। बिजली न होने से लोग घरों में रहना मुश्किल हो गया है। रात में सड़क पर टहलकर समय गुजारने को मजबूर हैं। शाम होते ही कटौती शुरू हो जाती है, जिससे लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। विद्युत उपकेंद्र हलिया से हलिया, ड्रमंडगंज, अदवा और कोटा घाट सहित कई फीडरों पर आपूर्ति की जाती है,लेकिन बरहुला जल जीवन मिशन फीडर को छोड़कर अन्य सभी फीडरों के उपभोक्ता अघोषित कटौती से परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 16 से 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रही है,लेकिन हीं जमीनी हकीकत में महज 8 से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
खबर
मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव निवासी चार लोगों के विरुद्ध जिला अधिकारी के अनुमोदन पर गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। सोनगढ़ा गांव निवासी पिंटू, विवेक, आजाद, प्रदीप उर्फ दीपक के विरुद्ध पूर्व में महिला संबंधी अपराध, गैंग लीडर पिंटू का हाफ काउंटर की कार्यवाही किया गया था। इस समय चारों आरोपी जेल में है। चारों आरोपितों की कृत्य से समाज में भय का माहौल व्याप्त होने के कारण जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार के अनुमोदन पर गैंगस्टर अपराध की बढ़ोत्तरी करते हुए पुलिस गैगेस्टर की कार्यवाही की है। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चारों की आरोपियों पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं और जेल में हैं।
खबर
मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के हलिया-लालगंज मार्ग के बसुहरा गांव पंचायत भवन के पास बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से पीएचसी हलिया लेकर गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोट को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। क्षेत्र के देवघटा पांडेय गांव निवासी अवधेश कुमार बिंद बीते मंगलवार शाम थाना क्षेत्र के बसुहरा गांव में बहन राधा के यहां विवाह में सम्मिलित होने आया था। बुधवार को सुबह बाइक से घर जाने के लिए निकला।हलिया-लालगंज मार्ग स्थित मार्ग पर सामने से अचानक आए अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दिया जिससे बाइक चालक 30वर्षीय अवधेश कुमार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। जहां चिकित्सक आलोक सिंह यादव ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया
खबर
हलिया। क्षेत्र के हथेड़ा में चल रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पं. विष्णुधर द्विवेदी ने सत्य की वंदना को करते हुए भगवाने के चौबीसवें अवतार ग्रहण करने की कल्याणकारी कथा का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि भगवान के 6 वां अवतार भगवान परशुराम का वर्णन करते हुए कहा कि आज परशुराम जयंती हैं। भगवान परशुराम से मुझे शिक्षा लेनी चाहिए कि हमारे समाज और देश की समस्याओं से निपटने के लिए पुरुषार्थ की आवश्यकता होती है। परीक्षित की जन्म की कथा को सुनाते हुए बताया कि उत्तर के गर्भ में अश्वत्थामा के ब्रह्मास्त्र का प्रयोग करने के बावजूद भगवान नारायण श्री हरि ने उत्तरा के गर्भ की रक्षा किया।जो परीक्षित के रूप में दुनिया में जाने जाते हैं। व्यास जी ने बताया कि महाराज कपिल ने अपनी मैया देवहूति को सांख्य दर्शन का उपदेश, अद्भुत और अलौकिक भागवत लीला के प्रसंग का वर्णन किया कथा सुन भक्त भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत मिश्रा एडवोकेट, शिवनारायण मिश्रा, परमानंद शुक्ला, धनेश ओझा, विजय दुबे, शेषधर तिवारी, शिव मोहन शुक्ला, रमाकांत पांडेय, केदार पांडेय, काशी प्रधान आदि भकों ने कथा का रसपान किया।
खबर
हलिया मिर्जापुर स्कूल चलो अभियान के तहत क्षेत्र में गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापकों, ग्राम प्रधान और छात्रों के नेतृत्व में निकली रैली के माध्यम से ग्रामीणों को बच्चों का नामांकन प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम प्रधान राजेश यादव ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, ड्रेस, मध्यान्ह भोजन समेत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उनके सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां भी संचालित की जाती हैं। रैली के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन कराने और नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।
इस अवसर पर शिक्षक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया
खबर
मिर्जापुर। जिले में सिटी और हलिया ब्लाॅक सभागार में आठ आंगनवाणी केंद्रों का सोमवार को लोकार्पण किया गया। हलिया में तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का छानबे विधायक रिंकी कोल तो सिटी में पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का ब्लॉक प्रमुख पुष्प कुमार सिंह ने लोकार्पण किया। इन केंद्रों के भवन की लागत 11 लाख रुपये आई है। हलिया में छानवे विधायक अपना दल एस ने ब्लॉक सभागार में तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का दीप प्रज्वलित कर लोकार्पण किया। विकासखंड के भीटहा, कनोखर व गोरगी में आंगनबाड़ी केंद्र का विधायक ने लोकार्पण कर कहा कि सरकार नारी सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रही है। पहले बनारसी साड़ी बनारस से आया करती थी अब घरों में तैयार हो रही है। सिटी, ब्लॉक में चंदईपुर, सुगरापहाड़ी, अघौली, देवापुर पचवल व विरसाहपुर आंगनबाड़ी क्रेंद्र का ब्लॉक प्रमुख ने लोकार्पण किया। बीडीओ सिटी मुनीष कुमार सिंह व हलिया विजय शंकर त्रिपाठी के अलावा इस मौके पर सीडीपीओ हलिया दिलीप वर्मा व सिटी एसके सिंह, एडीओ पंचायत हलिया रूपेश श्रीवास्तव व सिटी एडीओ पंचायत जय गणेश पांडेय, नरेंद्र काना पुरिया, गौरव सिंह आदि रहे। नरायनपुर ब्लाक के शिवपुर गांव में ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रकाश सिंह ने शिवपुर के साथ परशुरामपुर, दर्रा, अधवार, पचेंगड़ा, तियरा और मीरापुर में बने आंगनबाड़ी केंद्रों का सामूहिक लोकार्पण किया। कुमारी जान्हवी और अमन का अन्नप्राशन कराया तथा गुंजा देवी और पूजा कुमारी की गोदभराई की रस्म भी कराई।
खबर
हलिया। सोनगढ़ा गांव में रामलीला के चौथे दिन शनिवार रात धनुषयज्ञ लीला और रावण-बाणासुर संवाद का मंचन किया गया। देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। सीता के स्वयंवर में राजा जनक के आमंत्रण पर सभा में देश देशांतर के राजाओं का आगमन हुआ। राजा जनक ने सभी को अपना प्रण सुनाया। कहा कि जो भी शिवधनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने में सफल होगा उसी से सीता का विवाह किया जाएगा। स्वयंवर में लंकापति रावण भी पहुंचे। उधर, राजा बलि के पुत्र बाणासुर को आकाशवाणी से रावण के स्वयंवर सभा में पहुंचने का समाचार मिला। रावण-बाणासुर संवाद सुनकर दर्शक रोमांचित हो उठे। अंतत: रावण स्वयंवर सभा के बीच से उठकर चला गया। इधर, सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर कोई उसे तिल भर हिला तक न सका। अधीर हो उठे जनक विलाप करने लगे। गुस्से में आकर सबको ताना देने लगे और पृथ्वी को वीरों से खाली बताया। यह सुनते ही वहां मौजूद लक्ष्मण क्रोधित हो गए। लक्ष्मण को राम ने शांत किया। फिर गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ने शिवधनुष भंग कर दिया। धनुष के टूटते ही जय सियाराम के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। इस मौके पर व्यास के रूप में शारदा प्रसाद तिवारी के अलावा कमेटी संयोजक अविनाश सिंह, अध्यक्ष प्रासू उर्फ प्रभात दुबे, धर्मेंद्र केसरी, हर्ष सिंह आदि मौजूद रहे।
खबर
हलिया l थाना क्षेत्र मवयी कला गांव में हलिया-लालगंज रोड पर सोमवार को सुबाव तिराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने की हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए l ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों आटो से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हालिया ले जाया गया l जहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेण्टर मिर्जापुर रेफर कर दिया। लालगंज थाना क्षेत्र के उरूवा गांव निवासी 29 वर्षीय उदय सिंह अपनी 23 वर्षीय पत्नी प्रीती सिंह के साथ कोटारनाथ दर्शन पूजन करने बाइक से जा रहे थे l इसी बीच मडिहान थाना क्षेत्र के सुगापाख ग्रामसभा के खंतरा निवासी 22 वर्षीय बालकृष्ण कोल मवई कला गांव से भाई की ससुराल से दो महिलाओं को बाइक से लेकर पहुंचे l सुबाव तिराहे पर दोनों बाइको में भिड़ंत हो गया l भिड़ंत में 20 वर्षीय सरस्वती गंभीर रूप से घायल हो गई l जबकि दोनों बाइकों पर सवार दो महिलाओं के साथ दोनों बाइक चालक भी घायल हैं l चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रीती के सर में गम्भीर चोट होने के कारण ट्रामा सेण्टर रेफर कर दिया।
खबर
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मवई कला नहर के पास शनिवार को सड़क हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। हलिया थाना क्षेत्र के सुईयां कला गांव निवासी 17 वर्षीय सूरज अपने मौसेरे भाई 17 शुभम को उसके घर सिकटा गांव पहुंचाने जा रहा था। बाइक लेकर जैसे ही हलिया लालगंज मार्ग स्थित मवई कलां गांव नहर के पास पहुंचा। तभी अनियंत्रित बाइक ने सड़क किनारे खड़े 55 वर्षीय दीनानाथ को टक्कर मार दिया। हादसे में अधेड़ और बाइक सवार मौसेरे भाई जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया।
यहां चिकित्सक आलोक सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल अधेड़ दीनानाथ व सूरज को ट्रामा सेंटर मंडलीय अस्पताल भेज दिया है।
खबर
हलिया। मुंबई में टायर गलाने की एक फैक्टरी में आग लगने से हलिया थाना क्षेत्र के कवलझर बैधा गांव निवासी दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद बृहस्पतिवार को शव घर भेजवाया। दोनों शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के कवलझर बैधा गांव निवासी साधु लाल ने बताया कि पुत्र भागवत विश्वकर्मा (32) गांव निवासी रघु कोल (35) के साथ मुंबई में पुराने टायर गलाने वाली फैक्टरी में मजदूरी का कार्य करने के लिए 15 दिन पहले गांव से गया था। मंगलवार को अचानक टायर की फैक्ट्री में आग लग गई। आग के चपेट में आने से दोनों की झुलस कर मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से घर आया।
भागवत विश्वकर्मा के तीन पुत्र हैं। भागवत की पत्नी लल्ली देवी व रघु की पत्नी फुलवा का रो-रोकर हाल हो रहा है। रघु की चार संतानें हैं। गांव से कमाने गए दोनों श्रमिकों की मौत होने से गांव में शोक है।
खबर
हलिया। क्षेत्र के गड़बड़ा धाम में एकादशी तिथि पर सोमवार को मां शीतला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की भीड़ रही। भोर में सेवटी नदी में स्नान कर हाथ में नारियल, चुनरी, फूल-माला आदि लिए कतारबद्ध खड़े हो गए। कपाट खुलते ही जयकारे के साथ बारी-बारी से माता के चरणों में शीष नवाकर अपने जीवन को धन्य किया। कुछ भक्त मंदिर परिसर में सत्यनारायण कथा भी सुनी। मंदिर प्रबंधक सुभाष चंद्र शुक्ल व ज्ञान चंद्र शुक्ल ने बताया कि भोर से लगभग 30 हजार भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। विंध्याचल के भक्त धनंजय मिश्रा के सौजन्य से शाम को देवी जागरण व भंडारा का आयोजन किया गया।
खबर

मिर्जापुर। थाना समाधान दिवस पर ज्यादातर भूमि विवाद और कब्जे के मामले आए। मड़िहान के मटिहानी गांव निवासी शांति देवी ने बताया कि 23 अगस्त 2025 को पति चंद्रभान की सर्प दंश से मौत हो गई थी। शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया गया था। तहसील प्रशासन को सूचित कर क्षेत्रीय लेखपाल को कागजात भी दिए गए थे। चार महीने बीत गया। अब तक आपदा राहत की सहायता राशि नहीं मिली। तहसील और डीएम कार्यालय का चक्कर लगा रही हूं। एसडीएम मड़िहान ने लेखपाल को मामले के निस्तारण के लिए आदेश दिए। हलिया के महुगढ़ छतरिहा निवासी रामजग ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास मिला था। अपनी जमीन में बना रहा था, लेकिन पट्टीदार नहीं बनने दे रहे हैं। हलिया के दिघिया मधोर गांव निवासी नमन सिंह ने बताया कि भूमिहारी जमीन की जोताई किया हूंं। विपक्षी बोआई नहीं करने दे रहे हैं।
ड्रमंडगंज के खुटहा गांव निवासी रानी देवी ने खातेदारों पर बिना विधिवत पैमाइश के निर्माण कराने का आरोप लगाया। इस पर जॉइंट मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर निराकरण करने के निर्देश दिए। घुरमा निवासी राम गोविंद ने शिकायत की कि भूमि का मूल स्वरूप बदलने का प्रयास किया जा रहा है। जमालपुर के सिकरा निवासी छोटू ने प्रार्थना पत्र दिया कि उसके पिता को पट्टे में मिली चार बिस्वा भूमि की पैमाइश कराकर पत्थर गड्डी कराने की मांग की। पिता के पट्टे की भूमि के बगल में उसे एक बिस्वा अलग से पट्टा आवंटन हुआ है। उसके अन्य तीन भाई आए दिन भूमि बंटवारे के लिए विवाद करते हैं। भूमि की पैमाइश कराकर विवाद समाप्त कराया जाए।
जिगना। नरोइया गांव निवासी रामप्यारे बिंद ने बताया कि वे 14 साल से पिता की जगह वरासत के लिए दौड़ रहे हैं। उनके पिता प्रभुनाथ की मौत साल 2010 में हो चुकी है। वरासत नहीं होने से सरकारी सुविधा नहीं मिल रही है। गोगांव निवासी रतन लाल दुबे ने बताया कि लेखपाल की गलत रिपोर्ट से समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। काशी सरपती गांव निवासी विनय मिश्र ने शिकायत किया है बिना पैमाइश किए उनके खेत में नहर खोदी जा रही है। सरसों व गेहूं की फसल बर्बाद हो रही है। ठेकेदार धमकी दे रहे हैं।
पथरगड्डी होने के बाद भी नहीं रुक रहा कब्जा
पटेहरा। संतनगर में किसानों ने आरोप लगाया कि पथरगड्डी होने के बाद भी विपक्षी कब्जा कर रहे हैं। नेवढ़िया निवासी धीरेंद्र, हरेंद्र, नागेंद्र ने बताया कि जून 2024 में राजस्व विभाग ने भूमि का सीमांकन कर पथरगड्डी कराया था। एक महीने पहले विपक्षी सीमांकन का पत्थर उखाड़कर फेंक दिए थे। उसकी जमीन में मकान निर्माण करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि सात दिन से वह थाने और तहसील का चक्कर लगा रहे हैं। पर सुनवाई नहीं हो रही है। थाने पर पहुंचते हैं तो पुलिस राजस्व विभाग का मामला बताकर वापस कर देती है।
दो थानों पर नहीं आए फरियादी, छह थानाें पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं
मिर्जापुर। जिले के 18 थानों में आयोजित 16 थानों में 171 मामले आए। 23 का निस्तारण किया गया। शहर कोतवाली और राजगढ़ थाने पर कोई फरियादी नहीं आया। 16 थानों में आए 171 मामलों में 23 का निस्तारा किया गया। जिले के छह थानों पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ।
खबर
हलिया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व जिले के हलिया ब्लाक के बैधा गांव निवासी राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा में हलिया ब्लाक स्थित मतवार गांव के सड़क व मिर्जापुर के अन्य सात सड़कों को न बनवाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी व वन विभाग की आपसी खींचतान के कारण इन सड़कों को नहीं बनवाया जा रहा है। इन सड़कों की हालत बहुत ही खराब है। इनसे आने जाने वालों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासतौर से बीमार पीड़ित व गर्भवती महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाते समय मौत भी हो चुकी है।
जब इलाज करने के लिए लोगों को मंडलीय चिकित्सालय जाना पड़ता है तब एम्बुलेंस चालकों को भी इन सड़कों से आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। इन मार्गों को अभ्यारण्य से हटा कर जल्द से जल्द सड़कों को ठीक कराया जाए। जिससे सरकारी की योजनाओं का लोगों को समुचित लाभ मिल सके। राज्यसभा सांसद अरुण सिंह हलिया ब्लाक के बैधा गांव के निवासी है। जब कभी वे अपने गांव जाते है। तब आसपास के गांवों के लोग सड़क की समस्या को लेकर उनके पास पहुंच जाते है। राष्ट्रीय राजनीति में लगभग एक दशक से अधिक समय से सक्रिय होने के बावजूद उनके ब्लाक की खस्ताहाल सड़कों का निर्माण न कराया जाना खुद उनके लिए गंभीर समस्या हो गयी है। इसी को देखते हुए उन्होने शुक्रवार को राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया ताकि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय हलिया के विभिन्न सड़कों पर वन विभाग की तरफ से लगाए गए रोक को तत्काल हटवाने का निर्देश जारी कर सड़कों के निर्माण में आ रही दिक्कतों को दूर कर सके।
खबर
हलिया। क्षेत्र के थोथा ग्राम पंचायत के खमरिया कला में एक करोड़ 66 लाख की लागत से राजकीय हाईस्कूल विद्यालय भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के लिए गुरुवार को ग्राम प्रधान बेलाकली यादव ने भूमि पूजन कराया। निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने परिसर में पानी की व्यवस्था के लिए बारिंग कराया। ग्राम प्रधान के भूमि पूजन कराने के बाद कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया। विद्यालय निर्माण प्रारंभ होने पर आसपास के गांव के गरीब परिवारों के बच्चे और अभिभावकों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि कोरावल क्षेत्र के बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा।
क्षेत्र में विद्यालय न होने के कारण बच्चे दूर 15 किमी दूर वित्त विहीन विद्यालय में पढ़ने के लिए जाना पड़ता था। निजी विद्यालय होने के नाते बच्चों को फीस भी चुकानी पड़ता था,लेकिन अब राजकीय विद्यालय बनने से 10वीं तक अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। पढ़ाई करने के लिए लड़के-लड़कियों को जाड़ा,गर्मी और बरसात में दूर भी नहीं जाना पड़ेगा और पैसा भी बचेगा। प्रधान ने बताया कि एक करोड़ 66 लाख की लागत से विद्यालय स्वीकृत है। बोरिंग कराने के बाद निर्माण कार्य को शुरू कराया गया।
खबर
हलिया। बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी की अध्यक्षता में गुरुवार को ब्लॉक सभागार में एसआईआर कार्य में लगे सुपरवाइजरों और बीएलओ की बैठक हुई। इस दौरान बीडीओ ने ब्लाक क्षेत्र में शत-प्रतिशत ग्राम पंचायत से स्थानांतरित और मृत मतदाताओं का सत्यापन आज करने का निर्देश दिया। साथ ही चेताया कि अतिमहत्वपूर्ण राष्ट्रीय लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतक और बाहर जाने वाले मतदाता या फिर घर पर नहीं मिलने वालों का स्पष्ट विवरण देने के निर्देश दिए। चेतावनी के साथ ही बीडीओ ने सुपरवाइजरों एवं बीएलओ अपने कार्य में को निर्धारित समय सीमा में गंभीरता पूर्वक पूरा करने को कहते 
इस दौरान एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव ,एडीओ एजी नरेंद्र कानपुरिया, सुनील कुमार, रमेश कुमार, राजेश कुमार यादव आदि रहे।
खबर
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के खम्रिया गाँव में पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हादसे में वृद्ध और बाइक सवार दोनों जख्मी हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रामा सेण्टर रेफर कर दिया है। गाँव निवासी 65 वर्षीय इन्नत अली किसी काम से सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। उसी समय बसुहरा गाँव निवासी 45 वर्षीय बबलू ने बाइक से टक्कर मार दिया।
खबर
हलिया मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गाँव में पैदल जा रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार ने मंगलवार की देर रात टक्कर मारते हुए बाइक समेत गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर उसे एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रामा सेण्टर रेफर कर दिए। थाना क्षेत्र के खम्हरिया गाँव निवासी इन्नत अली 65 वर्ष किसी काम से सड़क से पैदल जा रहे थे। इसी बीच बसुहरा गाँव निवासी बबलू 45 वर्ष बाइक से हलिया की तरफ से जा रहे थे। वे जैसे ही खम्हरिया गाँव पहुंचे की असंतुलित हो कर पैदल जा रहे इन्नत अली को जोरदार टक्कर मार दिए।
इससे दोनों लोग सड़क पर गिर कर चोटिल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों व्यक्तियों को ट्रामा सेण्टर रेफर कर दिए। इस संबंध में चिकित्सक अवधेश कुमार ने बताया कि दोनों के सिर व पैर में गम्भीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
खबर
हलिया, थाना क्षेत्र के मवई कला गाँव में रविवार को सुबह 9 बजे घर से दुकान पर सामान लेकर वापस आ रहे बालक की बिजली के पोल में लगे स्टे में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई l रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बालक को गिरा हुआ देखकर परिजनों को सूचना दी l मौके पर पहुंचे परिजन बांस बल्ली के सहारे बिजली के तार से दूर किया और आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए l जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र के मवई कला गाँव निवासी सभाजीत का बेटा सुंदरम (9) घर से चौराहे पर दुकान पर सामान लेने गया था l सामान लेकर वापस आते समय घर से 200 मीटर दूर स्थित बिजली के पोल के स्टे केबिल में प्रवाहित बिजली करेंट की चपेट में आ गया l जिससे बालक ने घटनास्थल पर ही तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया।
हादसे के कुछ देर बाद बाइक से गुजर रहे गांव निवासी सूर्यमनि व वीरेंद्र सिंह ने बच्चे को जमीन पर गिरा पड़ा देख परिजनों को सूचना दी l साथ ही बांस के सहारे बिजली के करंट से बच्चे को दूर करते हुए परिजनों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आए l जहां देखते ही चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बालक की मौत के बाद लोगों ने बिजली विभाग के एसडीओ से स्टे के तार को सुरक्षित करवाने को कहा है। मृतक गाँव मवई कला प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था । मांता रन्नो देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली के करेंट से बालक की मौत हो गई है l पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
खबर
हलिया स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिगढा गांव में तीन दिन पूर्व आकाशीय बिजली से झुलसी 11 वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान हालत गंभीर हो गई। उसका इलाज स्थानीय चिकित्सालय में कराया जा रहा था। उपचार के बाद चिकित्सक ने सोमवार को हालत नाजुक देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के मनिगढा गांव निवासी सुखलाल की 11 वर्षीय पुत्री सोनू शनिवार को घर से पांच सौ मीटर दूर नाले की तरफ टहलने गयी थी। इसी बीच अचानक बूंदाबादी के बीच आकाशीय बिजली गिरने से वह बुरी तरह से झुलस गयी। उसका उपचार परिजन एक निजी अस्पताल में करा रहे थे।
सोमवार को हालत बिगड़ते देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मंडलीय अस्पताल चले गये।

ताज़ा खबरें

और खबरें