हादसे के कुछ देर बाद बाइक से गुजर रहे गांव निवासी सूर्यमनि व वीरेंद्र सिंह ने बच्चे को जमीन पर गिरा पड़ा देख परिजनों को सूचना दी l साथ ही बांस के सहारे बिजली के करंट से बच्चे को दूर करते हुए परिजनों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आए l जहां देखते ही चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बालक की मौत के बाद लोगों ने बिजली विभाग के एसडीओ से स्टे के तार को सुरक्षित करवाने को कहा है। मृतक गाँव मवई कला प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था । मांता रन्नो देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली के करेंट से बालक की मौत हो गई है l पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बिजली के खंभे के स्टे तार में प्रवाहित करेंट की चपेट में आने से बालक की मौत
हलिया, थाना क्षेत्र के मवई कला गाँव में रविवार को सुबह 9 बजे घर से दुकान पर सामान लेकर वापस आ रहे बालक की बिजली के पोल में लगे स्टे में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई l रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बालक को गिरा हुआ देखकर परिजनों को सूचना दी l मौके पर पहुंचे परिजन बांस बल्ली के सहारे बिजली के तार से दूर किया और आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए l जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र के मवई कला गाँव निवासी सभाजीत का बेटा सुंदरम (9) घर से चौराहे पर दुकान पर सामान लेने गया था l सामान लेकर वापस आते समय घर से 200 मीटर दूर स्थित बिजली के पोल के स्टे केबिल में प्रवाहित बिजली करेंट की चपेट में आ गया l जिससे बालक ने घटनास्थल पर ही तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया।
श्रेणी:
जागो न्यूजहलिया