जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

वज्रपात से झुलसी बालिका की हालत बिगड़ी

हलिया स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिगढा गांव में तीन दिन पूर्व आकाशीय बिजली से झुलसी 11 वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान हालत गंभीर हो गई। उसका इलाज स्थानीय चिकित्सालय में कराया जा रहा था। उपचार के बाद चिकित्सक ने सोमवार को हालत नाजुक देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के मनिगढा गांव निवासी सुखलाल की 11 वर्षीय पुत्री सोनू शनिवार को घर से पांच सौ मीटर दूर नाले की तरफ टहलने गयी थी। इसी बीच अचानक बूंदाबादी के बीच आकाशीय बिजली गिरने से वह बुरी तरह से झुलस गयी। उसका उपचार परिजन एक निजी अस्पताल में करा रहे थे।
सोमवार को हालत बिगड़ते देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मंडलीय अस्पताल चले गये।
इस खबर को साझा करें: