स्कूल चलो अभियान के तहत निकली रैली
हलिया मिर्जापुर स्कूल चलो अभियान के तहत क्षेत्र में गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापकों, ग्राम प्रधान और छात्रों के नेतृत्व में निकली रैली के माध्यम से ग्रामीणों को बच्चों का नामांकन प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम प्रधान राजेश यादव ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, ड्रेस, मध्यान्ह भोजन समेत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उनके सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां भी संचालित की जाती हैं। रैली के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन कराने और नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।
श्रेणी:
जागो न्यूजहलिया