क्षेत्र में विद्यालय न होने के कारण बच्चे दूर 15 किमी दूर वित्त विहीन विद्यालय में पढ़ने के लिए जाना पड़ता था। निजी विद्यालय होने के नाते बच्चों को फीस भी चुकानी पड़ता था,लेकिन अब राजकीय विद्यालय बनने से 10वीं तक अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। पढ़ाई करने के लिए लड़के-लड़कियों को जाड़ा,गर्मी और बरसात में दूर भी नहीं जाना पड़ेगा और पैसा भी बचेगा। प्रधान ने बताया कि एक करोड़ 66 लाख की लागत से विद्यालय स्वीकृत है। बोरिंग कराने के बाद निर्माण कार्य को शुरू कराया गया।
राजकीय हाईस्कूल निर्माण के लिए प्रधान ने कराया भूमि पूजन
हलिया। क्षेत्र के थोथा ग्राम पंचायत के खमरिया कला में एक करोड़ 66 लाख की लागत से राजकीय हाईस्कूल विद्यालय भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के लिए गुरुवार को ग्राम प्रधान बेलाकली यादव ने भूमि पूजन कराया। निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने परिसर में पानी की व्यवस्था के लिए बारिंग कराया। ग्राम प्रधान के भूमि पूजन कराने के बाद कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया। विद्यालय निर्माण प्रारंभ होने पर आसपास के गांव के गरीब परिवारों के बच्चे और अभिभावकों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि कोरावल क्षेत्र के बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा।
श्रेणी:
जागो न्यूजहलिया