जब इलाज करने के लिए लोगों को मंडलीय चिकित्सालय जाना पड़ता है तब एम्बुलेंस चालकों को भी इन सड़कों से आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। इन मार्गों को अभ्यारण्य से हटा कर जल्द से जल्द सड़कों को ठीक कराया जाए। जिससे सरकारी की योजनाओं का लोगों को समुचित लाभ मिल सके। राज्यसभा सांसद अरुण सिंह हलिया ब्लाक के बैधा गांव के निवासी है। जब कभी वे अपने गांव जाते है। तब आसपास के गांवों के लोग सड़क की समस्या को लेकर उनके पास पहुंच जाते है। राष्ट्रीय राजनीति में लगभग एक दशक से अधिक समय से सक्रिय होने के बावजूद उनके ब्लाक की खस्ताहाल सड़कों का निर्माण न कराया जाना खुद उनके लिए गंभीर समस्या हो गयी है। इसी को देखते हुए उन्होने शुक्रवार को राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया ताकि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय हलिया के विभिन्न सड़कों पर वन विभाग की तरफ से लगाए गए रोक को तत्काल हटवाने का निर्देश जारी कर सड़कों के निर्माण में आ रही दिक्कतों को दूर कर सके।
राज्यसभा सांसद ने हलिया ब्लॉक की समस्याओं को सदन में उठाया
हलिया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व जिले के हलिया ब्लाक के बैधा गांव निवासी राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा में हलिया ब्लाक स्थित मतवार गांव के सड़क व मिर्जापुर के अन्य सात सड़कों को न बनवाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी व वन विभाग की आपसी खींचतान के कारण इन सड़कों को नहीं बनवाया जा रहा है। इन सड़कों की हालत बहुत ही खराब है। इनसे आने जाने वालों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासतौर से बीमार पीड़ित व गर्भवती महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाते समय मौत भी हो चुकी है।
श्रेणी:
जागो न्यूजहलिया