ग्रामीण क्षेत्र में भीषण गर्मी, अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल
हलिया। भीषण गर्मी के बीच विद्युत उपकेंद्र हलिया क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कटौती की स्थिति ऐसी है कि रात में 7 से 8 घंटे तक रोस्टिंग के नाम पर बिजली बंद रखी जा रही है। जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों लोगों का कहना है कि कभी एक घंटे, कभी दो घंटे तो कभी डेढ़ घंटे की कटौती की जा रही है। बीच-बीच में महज 20 से 30 मिनट आपूर्ति देकर फिर बिजली काट दी जाती है। यही स्थिति दिन में भी बनी हुई है। भीषण गर्मी में लगातार कटौती के कारण छोटे बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंचने के कारण हालात और खराब हो गए हैं। बिजली न होने से लोग घरों में रहना मुश्किल हो गया है। रात में सड़क पर टहलकर समय गुजारने को मजबूर हैं। शाम होते ही कटौती शुरू हो जाती है, जिससे लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। विद्युत उपकेंद्र हलिया से हलिया, ड्रमंडगंज, अदवा और कोटा घाट सहित कई फीडरों पर आपूर्ति की जाती है,लेकिन बरहुला जल जीवन मिशन फीडर को छोड़कर अन्य सभी फीडरों के उपभोक्ता अघोषित कटौती से परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 16 से 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रही है,लेकिन हीं जमीनी हकीकत में महज 8 से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
श्रेणी:
जागो न्यूजहलिया