मिर्जापुर। चांदी की लगातार बढ़ रही कीमतों से कारोबारी और निवेशक दोनों हैरान व परेशान हैं। लगातार बढ़ती कीमतों ने सराफा बाजार की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। ऊंचे दाम से प्रतिष्ठानों पर न तो पहले की तरह ग्राहक आ रहे हैं और न ही निवेशक इसमें खुलकर पैसा लगा पा रहे हैं। चांदी के दाम में बढ़ोतरी से जिले के लगभग 10 हजार से अधिक कारीगर व सराफा कारोबारियों को काम मिलना बंद हो गया।लगन शुरू होने वाला है। सोने-चांदी के भाव में अप्रत्याशित वृद्धि से बाजार में आई सुस्ती का सबसे गहरा असर सराफा कारीगरों पर पड़ रहा है। ग्राहकों के न आने से कारीगरों के समक्ष भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सराफा व्यापार मंडल के जिला मंत्री शिव मुंदड़ा का कहना है कि जिले में सोना लगभग डेढ़ लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी तीन लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। इससे सराफा कारोबार से जुड़े व्यापारियों एवं कारीगरों असर पड़ रहा है। बढ़े भाव में काम ना होने से लगभग 10 हजार परिवार के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
मुख्य समाचार
सभी खबरें देखें
JAAGO TODAY![चुनार पुलिस को बड़ी सफलता: 25 हजार का इनामी गो-तस्कर मुकद्दर शाह गिरफ्तार]()
मिर्जापुर।
जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चुनार थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गोवंश निवारण एवं पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जिले में गो-तस्करी और अपराधों की रोकथाम के लिए सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए थे। इसी अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के कुशल नेतृत्व में चुनार थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह और उप निरीक्षक हरिशंकर यादव की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस शातिर अपराधी को दबोचा।
रेलवे स्टेशन हाईवे के पास से हुई गिरफ्तारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन हाईवे साइड के पास से वांछित अभियुक्त को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पकड़ा गया अभियुक्त मुकद्दर शाह (उम्र करीब 41 वर्ष), पुत्र रफीउल्लाह शाह, मूल निवासी बसिला नसीरपुर, थाना चन्दौली (हाल पता: डाक बंगला रोड, वार्ड नं. 05, लोकमान्य तिलक नगर, कस्बा व थाना चन्दौली, जिला चन्दौली) का रहने वाला है।
दर्ज हैं कई गंभीर धाराएं
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना चुनार में मुकदमा संख्या 04/2026 के तहत धारा 61(2) बीएनएस, 3/5ए/8 गोवंश निवारण अधिनियम और 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत था। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था, जिसके चलते उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम:
निरीक्षक विजय शंकर सिंह (प्रभारी निरीक्षक, थाना चुनार मय पुलिस टीम)
चुनार पुलिस को बड़ी सफलता: 25 हजार का इनामी गो-तस्कर मुकद्दर शाह गिरफ्तार
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में दर्शन-पूजन करने आए साधुओं को लेकर अष्टभुजा मंदिर से लौटते समय सोमवार की दोपहर गेरुआ तालाब के पास मोड़ पर ऑटो पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया
थाना प्रभारी अविनाश राय ने बताया कि कछवां भैंसा के भूतनाथ मंदिर पुजारी राजेंद्र कुमार (52) के साथ सोमवार की दोपहर में तीन साधु मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में दर्शन-पूजन करने आए थे। विंध्याचल से दर्शन- पूजन कर ऑटो रिक्शा बुक कर मां काली खोह से दर्शन-पूजन कर मां अष्टभुजा देवी मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे। दर्शन-पूजन कर लौटते समय गेरुआ तालाब के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर ऑटो गड्ढे में पलट गया। साधु-सन्यासियों की चीख पुकार होने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान भूतनाथ मंदिर के पुजारी राजेंद्र कुमार (52) हालत गंभीर होने पर मंडलीय चिकित्सालय रेफर किया गया। संत दास (55) निवासी सैधवा गोरखपुर, सांझी दास (50) निवासी ककरा देवरिया, कल्लू दास (55) का सीएचसी में इलाज किया गया। डाॅक्टर सुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि एक साधु का प्राथमिक इलाज कर मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। अन्य लोगों की हालत ठीक है। पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया।
जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सीआरपीएफ के जवान विनय कुमार सिंह का शव रविवार की रात असोम से उनके घर जमालपुर के मनउर गांव पहुंचा। घर पर काफी संख्या में जुटे लोगों की मौजूदगी में सीआरपीएफ के जवानों ने सलामी दी। सीआरपीएफ की 95 वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर निरंजन कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर उमानाथ शर्मा, हेड कांस्टेबल लल्लन सिंह समेत अन्य जवान और जमालपुर थाने की फोर्स मौजूद रही। अंतिम विदाई के बाद असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह ने मृत जवान की पत्नी रुबी सिंह को एक लाख रुपये की नगद धनराशि दी। ड्यूटी से घर लौटते समय 11 जनवरी को जवान की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी।
मिर्जापुर,संवाददाता। केबी पीजी कॉलेज के प्रशासनिक भवन में रविवार को प्राचार्य प्रो.रविंद्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 23 से 24 जनवरी को दो दिनों तक उत्तर प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक व भौगोलिक विरासत एवं विविधता विविधता पर आधारित भाषण,पोस्टर,रंगोली,सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी,एकल गायन और लघु नाटिका के आयोजन के समितियों का गठन किया गया। पूर्व प्राचार्य एवं शिक्षा संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर भवभूति मिश्र को कार्यक्रम संयोजक, प्रो.अशोक कुमार सिंह चन्देल, प्रो.इन्दुभूषण द्विवेदी, प्रो. नम्रता मिश्रा, डॉ.कुलदीप पाण्डेय, और नेहा पटेल को सदस्य नामित किया गया।
हलिया हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हथेड़ा गांव स्थित बिरसा मुंडा ग्राउंड पर आयोजित प्रीमियर लीग-2026 क्रिकेट टूनामेंट के लीग मैच में रविवार को बिरसा मुंडा क्रिकेट क्लब हथेड़ा व वीर एकलव्य क्रिकेट क्लब हथेड़ा के बीच खेला गया। वीर एकलव्य की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 74 रन बनाया। वहीं जबाब में बिरसा मुंडा क्रिकेट क्लब ने एक विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाकर मैच को जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरा मैच हथेड़ा इलेवन व किंग क्रिकेट क्लब अहुंगी कला के बीच खेला गया। हथेड़ा इलेवन की टीम से पहले बल्लेबाजी करते हुए पंकज दुबे और मोहित कोल ने चौकी छक्कों की झड़ी लगा दी।
मिर्जापुर। धान पैदावार के मामले में महत्वपूर्ण जिला मिर्जापुर के 120 केंद्रों पर चार दिनों से धान खरीद ठप है। कई केंद्रों पर किसानों के धान लदे ट्रैक्टर खड़े हैं लेकिन खरीद नहीं हो रही है। इसके पीछे कारण निर्धारित लक्ष्य के बराबर खरीद को बताया जा रहा है जबकि खाद्य विभाग की खरीद अभी 75 प्रतिशत ही हुई है। वहीं एजेंसियों ने लक्ष्य से अधिक खरीद कर ली है। विभाग का कहना है कि लक्ष्य के पुर्ननिर्धारण के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। जिले में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू है। जिले के 120 धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद के लिए 1830000 क्विंटल लक्ष्य रखा गया था। वह सोमवार तक ही पूरा हो गया। सोमवार को जब पोर्टल खुला तो उस पर लिखकर आ रहा था कि धान खरीद का लक्ष्य पूरा। इसके बाद खरीद नहीं हुई। नतीजे में अधिकांश जगहों पर धान लदे ट्रैक्टर इस उम्मीद में खड़े हैं कि शायद पोर्टल शुरू हो जाए। मायूस किसान रोज क्रय केंद्रों पर जाकर पता कर रहे हैं लेकिन उन्हें निराशा मिल रही है। जिले में कुल 46481 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से मात्र 33800 की ही खरीद हो सकी है। इस बार धान खरीद की तिथि एक नवंबर से 28 फरवरी तक रखी गई थी जो कि डेढ़ माह पहले ही बंद हो गई। राजगढ़: हाट शाखा क्रय केंद्र प्रथम व द्वितीय सहित क्रय केंद्र ददरा हिनौता सहकारी समिति पर धान खरीद रविवार से बंद है। तौल के लिए अभी भी धान लदे 10- 12 ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी हैं। उप संभागीय अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि एक दो दिन में राजगढ़ के धान क्रय केंद्र खुल जाएंगे। पिछले वर्ष 2024- 25 में हॉट शाखा राजगढ़ प्रथम व द्वितीय पर लगभग 24000 क्विंटल धान की खरीद हुई थी। इसके सापेक्ष वर्ष इस वर्ष अभी हाट शाखा क्रय केंद्र प्रथम पर 7630 क्विंटल धान क्रय किया गया है। सहकारी समिति ददरा हिनौता पर वर्ष 2024- 25 में 16000 क्विंटल धान क्रय हुई थी। इस वर्ष 2526 में मात्र 10553 क्विंटल ही धान खरीद हुई। अब खरीद बंद कर दी गई। जिगना: छानबे के धान क्रय केंद्र भटेवरा पर तीन दिन से छह ट्रैक्टर ट्रॉली धान लेकर खड़ी हैं लेकिन खरीद नहीं हो पा रही है। सक्तेशगढ़ : गोल्हनपुर व तेंदुआ कला में शनिवार से ही मशीन बंद हैं। केंद्र सचिव अमीन अंसारी ने बताया कि जिले से सूचना मिली कि शनिवार को जिले में स्टॉक ज्यादा हो गया है। इससे चढ़ाया नहीं गया। सोमवार को मशीन बंद हो गई। पोर्टल पर दिख रहा कि आपके जिले का क्रय लक्ष्य पूरा हो गया है। अब आपकी जनपद में क्रय नहीं हो सकता। भांवा: सहकारी समिति पचोखरा खुर्द पर धान लाद कर छह से अधिक ट्रैक्टर खड़े हैं। क्षेत्रीय किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। कलवारी: क्रय केंद्र पर एक हफ्ते से खरीद बंद है। प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि एकहफ्ते से खरीद बंद है। कई किसानों का अभी धान की तौल बाकी है। ऊपर से जो आदेश आएगा उसका पालन किया जाएगा। जिला खाद्य व विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्य पूरा होने से खरीद बंद है। लक्ष्य के पुर्ननिर्धारण के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के महंगीपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात सिंचाई कर लौटे युवक की तबीयत खराब हो गई। उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई है। चील्ह थाना क्षेत्र के महंगीपुर गांव निवासी दादा वंशराज सरोज ने बताया कि पोता गोलू सरोज (19) बृहस्पतिवार को रात मझरा में खेत की सिंचाई करने गया था। वहां से लौटकर सो गया। शुक्रवार की सुबह उठा तो उसको ठंड महसूस हो रहा था। घर में कुछ नाश्ता करके फिर सोने चला गया तो उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। यह देख परिजन भदोही के खमरिया बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजन शव लेकर घर और अंतिम संस्कार कर दिया। बताया कि सिंचाई करते समय ठंड लगने से उसकी तबीयत बिगड़ी थी।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 10,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की। उन्होंने संविधान की शिक्षा को स्कूलों में अनिवार्य करने पर भी जोर दिया। संजय ने यूपी सरकार पर युवाओं के
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगवा गांव स्थित गंगा घाट पर स्नान करते समय चार किशोर डूबने लगे। लाेगों के शोर मचाने पर मछुआरों व नाविकों की मदद से तीन किशोरों को बचाकर बाहर निकाला। श्रेयस सिंह गंगा नदी में डूब गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौता पुत्र श्रेयस पहली बार गंगा स्नान करने गया था। चील्ह थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी रिंकू सिंह का पुत्र श्रेयस सिंह (16) अपने तीन साथियों अमन सिंह (16), सूर्य प्रताप सिंह (17), अतुल सिंह (16) के साथ बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे अपने गांव के गंगा घाट पर गंगा स्नान करने गया था। चारों साथी साथ में गंगा स्नान करने लगे। स्नान करते-करते चारों लोग गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। चारों साथियों को गंगा में डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। चीख पुकार सुनकर घाट पर मौजूद मछुआरों व नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर अमन सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, अतुल सिंह को गहरे पानी से खींचकर बाहर निकाल लिया। इस दौरान श्रेयस सिंह गहरे पानी में समा गया। इसके बाद श्रेयस की गंगा में खोजबीन शुरू हुई। आधे घंटे बाद नाविकों ने श्रेयस सिंह को पानी से बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन में सभी को मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने श्रेयस सिंह को मृत घोषित कर दिया। अमन सिंह का उपचार मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। बाकी दो साथी अतुल सिंह व सूर्य प्रताप सिंह स्वस्थ है। घटना की सूचना पर मंडलीय अस्पताल पहुंची चील्ह पुलिस ने परिजनों के कहने पर पंचनामा करके श्रेयस सिंह के शव को परिजनों को सौंप दिया। श्रेयस सिंह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। जो वर्धमान पब्लिक स्कूल मिर्जापुर में हाईस्कूल का छात्र था। परिजनों ने बताया कि वह पहली बार गंगा नदी में स्नान करने गया था
लालगंज। वाराणसी रीवां-हाईवे पर लालगंज थाना क्षेत्र के चिरुईराम गांव स्थित पानी टंकी के सामने बुधवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह बहन को खिचड़ी पहुंचाकर घर लौट रहा था। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज के कोराव थाना क्षेत्र के मड़फा कला निवासी संतोष कुमार (20) बुधवार की शाम लालगंज थाना क्षेत्र के रेही गांव निवासी अपनी बहन आशा के घर खिचड़ी पहुंचाने गया था। रात में बाइक से घर लौट रहा था। चेरुईराम के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विंध्याचल। मकर संक्रांति पर बृहस्पतिवार को विंध्य धाम में आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही गंगा घाटों पर स्नान-दान के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। घाट से मंदिर तक दिनभर भक्तों की कतारें लगी रहीं। गर्भगृह में पहुंचकर लोगों को मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए एक से डेढ़ घटे का समय लगा। श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि सवा लाख देवी भक्तों ने मां के दर्शन किए।हालांकि ठंड व गलन के चलते मंदिर परिसर में सुबह भीड़ कम रही। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा वैसे-वैसे माता दरबार में भीड़ बढ़ती गई। दोपहर तक माता की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। गर्भगृह से चार सौ मीटर लंबी कतार में श्रद्धालु मां के दीदार के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। भीड़ के कारण गर्भगृह तक पहुंचने में लगों को एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। स्नान ध्यान के लिए दिवानघाट, पक्काघाट सहित अन्य घाटों पर भीड़ रही। स्नान-दान बाद मंदिर पहुंचे किसी ने गर्भगृह और किसी ने झांकी से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद देवी भक्तों ने मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी और देवताओं के दर्शन पूजन व हवन कुंड की परिक्रमा की। मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद त्रिकोण मार्ग पर विराजमान माता काली और अष्टभुजा मंदिर में पहुंचकर दर्शन और पूजन किए। श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि मकर संक्रांति पर बृहस्पतिवार को देर शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए
विंध्याचल। विंध्य धाम में निकास द्वार से दर्शन पूजन के लिए वृहस्पतिवार की शाम को दर्शनार्थियों में विवाद हो गया। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। जौनपुर व प्रयागराज से दो परिवार मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में दर्शन पूजन करने पहुंचे थे। मंदिर प्रांगण में उसे समय हंगामा हो गया जब जौनपुर से आए चार युवक गंगा स्नान करने के बाद प्रथम द्वार से कतार में होकर गर्भ गृह में पहुंचे। दर्शन के बाद बाहर निकल आए। इस बीच पुनः निकास द्वारा से दर्शन करने की लालसा से प्रवेश करने लगे। निकास द्वार पर तैनात पुलिस कर्मियों व तीर्थ पुरोहितों ने रोका तो विरोध करते हुए मंदिर प्रांगण से बाहर निकल कर एंट्रेंस प्लाजा में आ गए। आरोप है कि गाली देते हुए प्रयागराज से आए एक वृद्ध दर्शनार्थी की पिटाई करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही मंदिर सुरक्षा प्रभारी उदय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। स्थिति को काबू में किया। मंदिर में मारपीट की सूचना मिलते ही विंध्याचल थाना प्रभारी अविनाश राय मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के लिए तीन युवक को हिरासत में लिया, एक युवक मौके से भाग गया। पुलिस जांच कर रही है।
जमालपुर। क्षेत्र के गाम पंचायत मठना निवासी विनोद पटेल (35) ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह दवा लेने के लिए बाइक से बीएचयू गया था। लौटते समय वे रामनगर किले के पास पहुंचे थे कि रास्ते में चीनी मांझा उनके गले में फंस गया। वे जब तक मांझा हटाते उनका गला कट गया था। वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। गले से सड़क पर खून बहने लगा। आसपास के लोगों ने दौड़कर उन्हें गमछा दिया। गले को गमछे से लपेटा। विनोद ने अपने रामनगर के मित्र और परिजनों को फोन से हादसे की सूचना दी। मित्र और परिजन मौके पर पहुंचकर उन्हें वाराणसी के अमरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनके गले में नौ टांके लगाए गए। वहां इलाज कराकर वे घर लौट आए।
कछवां (मिर्जापुर)। गांधी स्टेडियम मैदान पर चल रहे स्व.शिवनाथ सिंह स्मृति ऑल इंडिया टी-20 चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को क्रिकेट एसोसिएशन मथुरा व एन ई रेलवे लखनऊ के मध्य मैच खेला गया।मथुरा की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट गंवाकर 245 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया। जवाब में खेलने उतरी लखनऊ की टीम आठ विकेट गंवाकर 238 रन पर ही सिमट गई। इस तरह मथुरा की टीम ने 7 रन से मैच जीतकर तीसरे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अंपायर की भूमिका शशिकांत उपाध्याय एवं राजेश गुप्ता ने निभाई। वहीं मैच में 53 बाल पर 17 छक्कों व 10 चौकों की मदद से 172 रन बनाने वाले सरदुल को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने ये जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला लीग मैच सीए दिल्ली व सीए रांची एवं दूसरा हैदराबाद बनाम मथुरा के बीच तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय, रजत मिश्रा, आकाश उपाध्याय, संकेत सिंह, आलोक वर्मा, यशवंत राय, जयप्रकाश चौधरी, तिवारीपुर प्रधान उमाशंकर बिंद आदि मौजूद रहे।
मिर्जापुर में विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने मंगलवार को शांति भंग की आशंका में 19 व्यक्तियों का चालान किया। चालान देहात, कटरा, विंध्याचल, पड़री, कछवां, चुनार, अदलहाट, मड़िहान और अहरौरा थाना क्षेत्रों में जारी किए गए
उस्मान हादी की क्यों हुई हत्या? पहले भारत पर फोड़ा था ठीकरा, अब बांग्लादेश पुलिस ने बताई असल वजह
मिर्जापुर। संतानों की दिर्घायु और मंगल कामनाओं के लिए माताओं ने मंगलवार को गणेश चौथ का व्रत रखा। दिनभर उपवास के बाद शाम को चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर विधिवत पूजन अर्चन किया।
गणेश चौथ पर सिविल लाइन, रमईपट्टी, घंटाघर, वासलीगंज, मुकेरी बाजार सहित अन्य बाजारों में दिनभर चहल पहल रही। महिलाएं और परिजन दिनभर बाजारों में फल फूल के साथ ही तरह-तरह के फलों की खरीदारी में जुटे रहे। छोटे बच्चों के कपड़े के लिए दुकानों पर भीड़ रही। बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा केला, सेव, संतरा, अन्नानास, अमरुद, गाजर, शरीफा, गन्ना, मकोय की खूब मांग रही। दिनभर खरीदारी के बाद महिलाएं शाम को पूजन में जुट गई। विभिन्न गणेश जी के मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।
सिटी। ब्लॉक सभागार में राशन कार्ड से जुड़ी महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के उद्देश्य से बैठक हुई। इसमें कोटेदारों, समूह सखियों और ग्राम पंचायत सचिवों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी मुनीष कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए। राशन कार्डधारी महिलाओं की पहचान कर उन्हें समूहों में जोड़ा जाए ताकि वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। बैठक में कोटेदारों और समूह सखियों को निर्देशित किया कि वे समन्वय बनाकर पात्र महिलाओं को चिह्नित करें और समयबद्ध तरीके से समूहों से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करें। बैठक में ग्राम्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह पटेल ने स्वयं सहायता समूहों की भूमिका और उनके माध्यम से महिलाओं के जीवन में आने वाले बदलावों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सभी ग्राम पंचायत सचिव व समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

ताज़ा खबरें
और खबरेंमिर्जापुर।

जागो न्यूज़
पहाड़ी पर पलटा ऑटो, चार साधु घायल
जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सीआरपीएफ के जवान विनय कुमार सिंह का शव रविवार की रात असोम से उनके घर जमालपुर के मनउर गांव पहुंचा। घर पर काफी संख्या में जुटे लोगों की मौजूदगी में सीआरपीएफ के जवानों ने सलामी दी। सीआरपीएफ की 95 वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर निरंजन कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर उमानाथ शर्मा, हेड कांस्टेबल लल्लन सिंह समेत अन्य जवान और जमालपुर थाने की फोर्स मौजूद रही। अंतिम विदाई के बाद असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह ने मृत जवान की पत्नी रुबी सिंह को एक लाख रुपये की नगद धनराशि दी। ड्यूटी से घर लौटते समय 11 जनवरी को जवान की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी।
जागो न्यूज़
ट्रेन से कटे जवान को दी गई अंतिम विदा
मिर्जापुर,संवाददाता। केबी पीजी कॉलेज के प्रशासनिक भवन में रविवार को प्राचार्य प्रो.रविंद्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 23 से 24 जनवरी को दो दिनों तक उत्तर प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक व भौगोलिक विरासत एवं विविधता विविधता पर आधारित भाषण,पोस्टर,रंगोली,सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी,एकल गायन और लघु नाटिका के आयोजन के समितियों का गठन किया गया। पूर्व प्राचार्य एवं शिक्षा संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर भवभूति मिश्र को कार्यक्रम संयोजक, प्रो.अशोक कुमार सिंह चन्देल, प्रो.इन्दुभूषण द्विवेदी, प्रो. नम्रता मिश्रा, डॉ.कुलदीप पाण्डेय, और नेहा पटेल को सदस्य नामित किया गया।
जागो न्यूज़
उप्र स्थापना दिवस मनाने के लिए समिति गठित
हलिया हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हथेड़ा गांव स्थित बिरसा मुंडा ग्राउंड पर आयोजित प्रीमियर लीग-2026 क्रिकेट टूनामेंट के लीग मैच में रविवार को बिरसा मुंडा क्रिकेट क्लब हथेड़ा व वीर एकलव्य क्रिकेट क्लब हथेड़ा के बीच खेला गया। वीर एकलव्य की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 74 रन बनाया। वहीं जबाब में बिरसा मुंडा क्रिकेट क्लब ने एक विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाकर मैच को जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरा मैच हथेड़ा इलेवन व किंग क्रिकेट क्लब अहुंगी कला के बीच खेला गया। हथेड़ा इलेवन की टीम से पहले बल्लेबाजी करते हुए पंकज दुबे और मोहित कोल ने चौकी छक्कों की झड़ी लगा दी।
जागो न्यूज़
बिरसा मुंडा और हथेड़ा इलेवन की टीम रही विजयी
मिर्जापुर। धान पैदावार के मामले में महत्वपूर्ण जिला मिर्जापुर के 120 केंद्रों पर चार दिनों से धान खरीद ठप है। कई केंद्रों पर किसानों के धान लदे ट्रैक्टर खड़े हैं लेकिन खरीद नहीं हो रही है। इसके पीछे कारण निर्धारित लक्ष्य के बराबर खरीद को बताया जा रहा है जबकि खाद्य विभाग की खरीद अभी 75 प्रतिशत ही हुई है। वहीं एजेंसियों ने लक्ष्य से अधिक खरीद कर ली है। विभाग का कहना है कि लक्ष्य के पुर्ननिर्धारण के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। जिले में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू है। जिले के 120 धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद के लिए 1830000 क्विंटल लक्ष्य रखा गया था। वह सोमवार तक ही पूरा हो गया। सोमवार को जब पोर्टल खुला तो उस पर लिखकर आ रहा था कि धान खरीद का लक्ष्य पूरा। इसके बाद खरीद नहीं हुई। नतीजे में अधिकांश जगहों पर धान लदे ट्रैक्टर इस उम्मीद में खड़े हैं कि शायद पोर्टल शुरू हो जाए। मायूस किसान रोज क्रय केंद्रों पर जाकर पता कर रहे हैं लेकिन उन्हें निराशा मिल रही है। जिले में कुल 46481 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से मात्र 33800 की ही खरीद हो सकी है। इस बार धान खरीद की तिथि एक नवंबर से 28 फरवरी तक रखी गई थी जो कि डेढ़ माह पहले ही बंद हो गई। राजगढ़: हाट शाखा क्रय केंद्र प्रथम व द्वितीय सहित क्रय केंद्र ददरा हिनौता सहकारी समिति पर धान खरीद रविवार से बंद है। तौल के लिए अभी भी धान लदे 10- 12 ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी हैं। उप संभागीय अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि एक दो दिन में राजगढ़ के धान क्रय केंद्र खुल जाएंगे। पिछले वर्ष 2024- 25 में हॉट शाखा राजगढ़ प्रथम व द्वितीय पर लगभग 24000 क्विंटल धान की खरीद हुई थी। इसके सापेक्ष वर्ष इस वर्ष अभी हाट शाखा क्रय केंद्र प्रथम पर 7630 क्विंटल धान क्रय किया गया है। सहकारी समिति ददरा हिनौता पर वर्ष 2024- 25 में 16000 क्विंटल धान क्रय हुई थी। इस वर्ष 2526 में मात्र 10553 क्विंटल ही धान खरीद हुई। अब खरीद बंद कर दी गई। जिगना: छानबे के धान क्रय केंद्र भटेवरा पर तीन दिन से छह ट्रैक्टर ट्रॉली धान लेकर खड़ी हैं लेकिन खरीद नहीं हो पा रही है। सक्तेशगढ़ : गोल्हनपुर व तेंदुआ कला में शनिवार से ही मशीन बंद हैं। केंद्र सचिव अमीन अंसारी ने बताया कि जिले से सूचना मिली कि शनिवार को जिले में स्टॉक ज्यादा हो गया है। इससे चढ़ाया नहीं गया। सोमवार को मशीन बंद हो गई। पोर्टल पर दिख रहा कि आपके जिले का क्रय लक्ष्य पूरा हो गया है। अब आपकी जनपद में क्रय नहीं हो सकता। भांवा: सहकारी समिति पचोखरा खुर्द पर धान लाद कर छह से अधिक ट्रैक्टर खड़े हैं। क्षेत्रीय किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। कलवारी: क्रय केंद्र पर एक हफ्ते से खरीद बंद है। प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि एकहफ्ते से खरीद बंद है। कई किसानों का अभी धान की तौल बाकी है। ऊपर से जो आदेश आएगा उसका पालन किया जाएगा। जिला खाद्य व विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्य पूरा होने से खरीद बंद है। लक्ष्य के पुर्ननिर्धारण के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के महंगीपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात सिंचाई कर लौटे युवक की तबीयत खराब हो गई। उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई है। चील्ह थाना क्षेत्र के महंगीपुर गांव निवासी दादा वंशराज सरोज ने बताया कि पोता गोलू सरोज (19) बृहस्पतिवार को रात मझरा में खेत की सिंचाई करने गया था। वहां से लौटकर सो गया। शुक्रवार की सुबह उठा तो उसको ठंड महसूस हो रहा था। घर में कुछ नाश्ता करके फिर सोने चला गया तो उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। यह देख परिजन भदोही के खमरिया बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजन शव लेकर घर और अंतिम संस्कार कर दिया। बताया कि सिंचाई करते समय ठंड लगने से उसकी तबीयत बिगड़ी थी।
जागो न्यूज़
सिंचाई कर लौटे युवक की मौत, ठंड लगने की आशंका
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 10,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की। उन्होंने संविधान की शिक्षा को स्कूलों में अनिवार्य करने पर भी जोर दिया। संजय ने यूपी सरकार पर युवाओं के
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगवा गांव स्थित गंगा घाट पर स्नान करते समय चार किशोर डूबने लगे। लाेगों के शोर मचाने पर मछुआरों व नाविकों की मदद से तीन किशोरों को बचाकर बाहर निकाला। श्रेयस सिंह गंगा नदी में डूब गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौता पुत्र श्रेयस पहली बार गंगा स्नान करने गया था। चील्ह थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी रिंकू सिंह का पुत्र श्रेयस सिंह (16) अपने तीन साथियों अमन सिंह (16), सूर्य प्रताप सिंह (17), अतुल सिंह (16) के साथ बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे अपने गांव के गंगा घाट पर गंगा स्नान करने गया था। चारों साथी साथ में गंगा स्नान करने लगे। स्नान करते-करते चारों लोग गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। चारों साथियों को गंगा में डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। चीख पुकार सुनकर घाट पर मौजूद मछुआरों व नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर अमन सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, अतुल सिंह को गहरे पानी से खींचकर बाहर निकाल लिया। इस दौरान श्रेयस सिंह गहरे पानी में समा गया। इसके बाद श्रेयस की गंगा में खोजबीन शुरू हुई। आधे घंटे बाद नाविकों ने श्रेयस सिंह को पानी से बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन में सभी को मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने श्रेयस सिंह को मृत घोषित कर दिया। अमन सिंह का उपचार मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। बाकी दो साथी अतुल सिंह व सूर्य प्रताप सिंह स्वस्थ है। घटना की सूचना पर मंडलीय अस्पताल पहुंची चील्ह पुलिस ने परिजनों के कहने पर पंचनामा करके श्रेयस सिंह के शव को परिजनों को सौंप दिया। श्रेयस सिंह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। जो वर्धमान पब्लिक स्कूल मिर्जापुर में हाईस्कूल का छात्र था। परिजनों ने बताया कि वह पहली बार गंगा नदी में स्नान करने गया था
लालगंज। वाराणसी रीवां-हाईवे पर लालगंज थाना क्षेत्र के चिरुईराम गांव स्थित पानी टंकी के सामने बुधवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह बहन को खिचड़ी पहुंचाकर घर लौट रहा था। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज के कोराव थाना क्षेत्र के मड़फा कला निवासी संतोष कुमार (20) बुधवार की शाम लालगंज थाना क्षेत्र के रेही गांव निवासी अपनी बहन आशा के घर खिचड़ी पहुंचाने गया था। रात में बाइक से घर लौट रहा था। चेरुईराम के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जागो न्यूज़
बहन को खिचड़ी पहुंचा कर घर लौट रहे युवक की मौत
विंध्याचल। मकर संक्रांति पर बृहस्पतिवार को विंध्य धाम में आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही गंगा घाटों पर स्नान-दान के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। घाट से मंदिर तक दिनभर भक्तों की कतारें लगी रहीं। गर्भगृह में पहुंचकर लोगों को मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए एक से डेढ़ घटे का समय लगा। श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि सवा लाख देवी भक्तों ने मां के दर्शन किए।हालांकि ठंड व गलन के चलते मंदिर परिसर में सुबह भीड़ कम रही। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा वैसे-वैसे माता दरबार में भीड़ बढ़ती गई। दोपहर तक माता की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। गर्भगृह से चार सौ मीटर लंबी कतार में श्रद्धालु मां के दीदार के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। भीड़ के कारण गर्भगृह तक पहुंचने में लगों को एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। स्नान ध्यान के लिए दिवानघाट, पक्काघाट सहित अन्य घाटों पर भीड़ रही। स्नान-दान बाद मंदिर पहुंचे किसी ने गर्भगृह और किसी ने झांकी से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद देवी भक्तों ने मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी और देवताओं के दर्शन पूजन व हवन कुंड की परिक्रमा की। मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद त्रिकोण मार्ग पर विराजमान माता काली और अष्टभुजा मंदिर में पहुंचकर दर्शन और पूजन किए। श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि मकर संक्रांति पर बृहस्पतिवार को देर शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए
विंध्याचल। विंध्य धाम में निकास द्वार से दर्शन पूजन के लिए वृहस्पतिवार की शाम को दर्शनार्थियों में विवाद हो गया। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। जौनपुर व प्रयागराज से दो परिवार मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में दर्शन पूजन करने पहुंचे थे। मंदिर प्रांगण में उसे समय हंगामा हो गया जब जौनपुर से आए चार युवक गंगा स्नान करने के बाद प्रथम द्वार से कतार में होकर गर्भ गृह में पहुंचे। दर्शन के बाद बाहर निकल आए। इस बीच पुनः निकास द्वारा से दर्शन करने की लालसा से प्रवेश करने लगे। निकास द्वार पर तैनात पुलिस कर्मियों व तीर्थ पुरोहितों ने रोका तो विरोध करते हुए मंदिर प्रांगण से बाहर निकल कर एंट्रेंस प्लाजा में आ गए। आरोप है कि गाली देते हुए प्रयागराज से आए एक वृद्ध दर्शनार्थी की पिटाई करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही मंदिर सुरक्षा प्रभारी उदय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। स्थिति को काबू में किया। मंदिर में मारपीट की सूचना मिलते ही विंध्याचल थाना प्रभारी अविनाश राय मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के लिए तीन युवक को हिरासत में लिया, एक युवक मौके से भाग गया। पुलिस जांच कर रही है।
जमालपुर। क्षेत्र के गाम पंचायत मठना निवासी विनोद पटेल (35) ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह दवा लेने के लिए बाइक से बीएचयू गया था। लौटते समय वे रामनगर किले के पास पहुंचे थे कि रास्ते में चीनी मांझा उनके गले में फंस गया। वे जब तक मांझा हटाते उनका गला कट गया था। वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। गले से सड़क पर खून बहने लगा। आसपास के लोगों ने दौड़कर उन्हें गमछा दिया। गले को गमछे से लपेटा। विनोद ने अपने रामनगर के मित्र और परिजनों को फोन से हादसे की सूचना दी। मित्र और परिजन मौके पर पहुंचकर उन्हें वाराणसी के अमरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनके गले में नौ टांके लगाए गए। वहां इलाज कराकर वे घर लौट आए।
कछवां (मिर्जापुर)। गांधी स्टेडियम मैदान पर चल रहे स्व.शिवनाथ सिंह स्मृति ऑल इंडिया टी-20 चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को क्रिकेट एसोसिएशन मथुरा व एन ई रेलवे लखनऊ के मध्य मैच खेला गया।मथुरा की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट गंवाकर 245 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया। जवाब में खेलने उतरी लखनऊ की टीम आठ विकेट गंवाकर 238 रन पर ही सिमट गई। इस तरह मथुरा की टीम ने 7 रन से मैच जीतकर तीसरे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अंपायर की भूमिका शशिकांत उपाध्याय एवं राजेश गुप्ता ने निभाई। वहीं मैच में 53 बाल पर 17 छक्कों व 10 चौकों की मदद से 172 रन बनाने वाले सरदुल को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने ये जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला लीग मैच सीए दिल्ली व सीए रांची एवं दूसरा हैदराबाद बनाम मथुरा के बीच तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय, रजत मिश्रा, आकाश उपाध्याय, संकेत सिंह, आलोक वर्मा, यशवंत राय, जयप्रकाश चौधरी, तिवारीपुर प्रधान उमाशंकर बिंद आदि मौजूद रहे।
जागो न्यूज़
मथुरा की टीम ने लखनऊ को 7 रन से हराया
मिर्जापुर में विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने मंगलवार को शांति भंग की आशंका में 19 व्यक्तियों का चालान किया। चालान देहात, कटरा, विंध्याचल, पड़री, कछवां, चुनार, अदलहाट, मड़िहान और अहरौरा थाना क्षेत्रों में जारी किए गए
जागो न्यूज़
शांतिभंग की आशंका में 19 का चालान
उस्मान हादी की क्यों हुई हत्या? पहले भारत पर फोड़ा था ठीकरा, अब बांग्लादेश पुलिस ने बताई असल वजह
मिर्जापुर। संतानों की दिर्घायु और मंगल कामनाओं के लिए माताओं ने मंगलवार को गणेश चौथ का व्रत रखा। दिनभर उपवास के बाद शाम को चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर विधिवत पूजन अर्चन किया।
गणेश चौथ पर सिविल लाइन, रमईपट्टी, घंटाघर, वासलीगंज, मुकेरी बाजार सहित अन्य बाजारों में दिनभर चहल पहल रही। महिलाएं और परिजन दिनभर बाजारों में फल फूल के साथ ही तरह-तरह के फलों की खरीदारी में जुटे रहे। छोटे बच्चों के कपड़े के लिए दुकानों पर भीड़ रही। बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा केला, सेव, संतरा, अन्नानास, अमरुद, गाजर, शरीफा, गन्ना, मकोय की खूब मांग रही। दिनभर खरीदारी के बाद महिलाएं शाम को पूजन में जुट गई। विभिन्न गणेश जी के मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।
जागो न्यूज़
संतान की दीर्घायु के लिए रखा गणेश चौथ