जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

चुनार पुलिस को बड़ी सफलता: 25 हजार का इनामी गो-तस्कर मुकद्दर शाह गिरफ्तार

मिर्जापुर।
जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चुनार थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गोवंश निवारण एवं पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जिले में गो-तस्करी और अपराधों की रोकथाम के लिए सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए थे। इसी अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के कुशल नेतृत्व में चुनार थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह और उप निरीक्षक हरिशंकर यादव की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस शातिर अपराधी को दबोचा।
रेलवे स्टेशन हाईवे के पास से हुई गिरफ्तारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन हाईवे साइड के पास से वांछित अभियुक्त को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पकड़ा गया अभियुक्त मुकद्दर शाह (उम्र करीब 41 वर्ष), पुत्र रफीउल्लाह शाह, मूल निवासी बसिला नसीरपुर, थाना चन्दौली (हाल पता: डाक बंगला रोड, वार्ड नं. 05, लोकमान्य तिलक नगर, कस्बा व थाना चन्दौली, जिला चन्दौली) का रहने वाला है।
दर्ज हैं कई गंभीर धाराएं
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना चुनार में मुकदमा संख्या 04/2026 के तहत धारा 61(2) बीएनएस, 3/5ए/8 गोवंश निवारण अधिनियम और 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत था। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था, जिसके चलते उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम:
निरीक्षक विजय शंकर सिंह (प्रभारी निरीक्षक, थाना चुनार मय पुलिस टीम)
उप निरीक्षक हरिशंकर यादव (थाना चुनार मय पुलिस टीम)

इस खबर को साझा करें: