जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

मुख्य समाचार

सभी खबरें देखें
JAAGO TODAY
अहरौरा (मिर्जापुर)
स्थानीय थाने की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 10 किलोग्राम 100 ग्राम अवैध गांजा और गांजा बिक्री की 11,000 रुपये की नकद राशि बरामद की है।
मुखबिर की सटीक सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत अहरौरा थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से खास सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी अवैध गांजे की खेप के साथ क्षेत्र में मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी की और अभियुक्त को धर दबोचा।
आधे दर्जन से अधिक मुकदमे हैं दर्ज
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में लगभग आधा दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी, जिसके चलते उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
बरामदगी:
अवैध गांजा: 10 किलोग्राम 100 ग्राम
नकद राशि: 11,000 रुपये (गांजा बिक्री के)
अहरौरा पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी सुरागकशी कर रही है।

मिर्जापुर: 25 हजार का इनामी शातिर अभियुक्त 10 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार

खबर
अति आवश्यक / सहायता की अपील - गुमशुदा की तलाश 🚨
कृपया इस पोस्ट को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें ताकि ये अपने परिवार से मिल सकें।
👤 नाम: गुलाब
👴 उम्र: लगभग 55 वर्ष
👨‍👦 पिता का नाम: स्व० सिरपत
🏠 पता: ग्राम - बेलखरा (बावन जी), थाना - अहरोरा, जिला - मीरजापुर
📏 हुलिया/पहचान:
• रंग: सांवला
• लम्बाई: 5.5 फीट
• पहनावा: लुंगी और कुर्ता पहने हुए, हाथ में डंडा लिए हुए
🗓️ घटना का विवरण:
दिनांक 27.07.2026 को सुबह लगभग 8:00 बजे बिना बताये कहीं चले गये हैं और अभी तक घर वापस नहीं आये हैं।
📞 संपर्क नंबर:
यदि इनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचित करें:
• परिवार का मोबाइल नं.: 8739054426
• पुलिस अधीक्षक (मिर्जापुर): 9454400299
• अपर पुलिस अधीक्षक (आपरे0, मिर्जापुर): 9454401105
• क्षेत्राधिकारी (आपरे0, मड़िहान): 9454401594
• प्रभारी निरीक्षक (अहरोरा): 9454404003
🙏 कृपया इस पोस्ट को शेयर करके मदद करें!
खबर
मिर्जापुर । ग्राम पंचायत खोराडीह राजगढ़ मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में बिहार सरकार पंचायती राज विभाग के द्वारा 35 ग्राम प्रधानो ने विजिट किया । जिसमें गांव का पंचायत भवन, मिनी गार्डन पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय , अमृत सरोवर ओपन जिम आदि जगहों देखे । जिसमें ग्राम प्रधान महेश प्रसाद कोल जी ने मुखिया लोगों को भ्रमण के दौरान गांव। के इतिहास वर्तमान में विकास कार्यों को अवगत कराया । मौके पर विनोद कुमार सिंह कोन प्रधान, नित्यानंद सिंह, अजय तिवारी ,अजय यादव ,धर्मेंद्र कुमार , एक्सपोजर विजिट जनहित सांस्कृतिक कला केंद्र रवि शर्मा और विवेक कुमार राय एवं बिहार राज्य के मुखिया चांदनी कुमारी, सरिका सिंह ,सोनी देवी, मोना भारती,संगीता कुमारी, रंजू कुमारी,संजय कुमार, प्रताप नारायण चौधरी, कल्पना देवी, मीरा देवी, कर्मा देवी, शोभा देवी, विजय टनती,राहुल कुमार, गुड़िया कुमारी, प्रिया देवी, सुजाता कुमारी , अनामिका कुमारी, सुनीता देवी ,संजीव कुमार, सुमन देवी, उर्मिला देवी आशुतोष कुमार, वाल्मीकि सिंह, सोनाली, संजय कुमार, इंदु देवी, राजकुमार मांझी सुनील
खबर
हलिया। विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को हलिया ब्लॉक के हथेड़ा गांव स्थित पहाड़ी पर आदिवासी समाज की ओर से सम्मेलन के बाद बाइक रैली निकाली गई। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और जल, जंगल, जमीन के संरक्षण का संदेश दिया गया। बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहां मौजूद लोगों ने आदिवासी समाज के भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
छानबे विधायक अपना दल (एस) रिंकी कोल ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीजे की धुन और पारंपरिक नारों के बीच बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बच्चे रैली में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और पीले झंडे लिए लोग पारंपरिक वेशभूषा में ‘जय जोहार’ और आदिवासी एकता के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। विधायक रिंकी कोल ने कहा कि बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के भगवान और महानायक थे। उनके संघर्ष और आदर्श आज भी समाज को दिशा देते हैं।
बच्चों ने दिया जल-जंगल-जमीन बचाने का संदेश
कार्यक्रम में आदिवासी वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने ‘जंगल की रक्षा कौन करेगा-हम करेंगे’ और ‘जल, जंगल, जमीन बचाओ’ जैसे नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और आदिवासी अधिकारों का संदेश दिया। बिरसा मुंडा स्थल से शुरू हुई बाइक रैली चक कोटार बौद्ध स्थल तक पहुंची। इस मौके पर अपना दल के नेता विकास सोनकर, शशिकांत सिंह पटेल, जनार्दन कोल समेत बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
खबर
मिर्जापुर। जिले के विभिन्न न्यू प्राथमि.,0क स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 394 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उपचार और दवाएं दी गई। उमस भरे मौसम के बीच सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, पेट दर्द, त्वचा रोग और कs
w,मर व घुटनों के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों0,0
055 को मौसमजनित बीमारियों से बचाव 0.08के उपाय भी बताए।
py820.
खबर
मीरजापुर (उत्तर प्रदेश)।
थाना चील्ह पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने और फर्जी (कूटरचित) नियुक्ति पत्र थमाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, ग्राम चेकसारी (थाना चील्ह) के निवासी धीरज मिश्रा (पुत्र केदारनाथ मिश्रा) ने 17 मार्च 2026 को थाने में एक लिखित तहरीर दी थी। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि नामजद आरोपियों ने उसे और उसकी पत्नी को नौकरी दिलाने के नाम पर ₹06 लाख की ठगी की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन्हें एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे या विरोध किया, तो आरोपियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
शिकायत के आधार पर थाना चील्ह में मु०अ०सं०-38/2025 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं (316(2), 318(4), 319(2), 352, 351(2)) में मामला पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, अपर्णा रजत कौशिक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक चील्ह को कड़े निर्देश दिए थे। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है।
मुखबिर की सूचना पर पुरानाबाडा चौराहा से गिरफ्तारी
अग्रिम कार्रवाई के क्रम में, आज दिनांक 30 जून 2026 को उप निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव और उनकी पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता मिली। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पुरानाबाडा चौराहा शास्त्री ब्रिज के पास से आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: गुलाब चन्द
पिता का नाम: स्व० लालचन्द
निवासी: ग्राम महामलपुर (नीबी तर), थाना कछवां, जनपद मीरजापुर।
आगे की कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त गुलाब चन्द के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2), 318(4), 319(2), 352, 351(2), 336(3), 338 के तहत नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय/जेल भेज दिया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
खबर
मिर्जापुर।
जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चुनार थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गोवंश निवारण एवं पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जिले में गो-तस्करी और अपराधों की रोकथाम के लिए सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए थे। इसी अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के कुशल नेतृत्व में चुनार थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह और उप निरीक्षक हरिशंकर यादव की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस शातिर अपराधी को दबोचा।
रेलवे स्टेशन हाईवे के पास से हुई गिरफ्तारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन हाईवे साइड के पास से वांछित अभियुक्त को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पकड़ा गया अभियुक्त मुकद्दर शाह (उम्र करीब 41 वर्ष), पुत्र रफीउल्लाह शाह, मूल निवासी बसिला नसीरपुर, थाना चन्दौली (हाल पता: डाक बंगला रोड, वार्ड नं. 05, लोकमान्य तिलक नगर, कस्बा व थाना चन्दौली, जिला चन्दौली) का रहने वाला है।
दर्ज हैं कई गंभीर धाराएं
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना चुनार में मुकदमा संख्या 04/2026 के तहत धारा 61(2) बीएनएस, 3/5ए/8 गोवंश निवारण अधिनियम और 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत था। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था, जिसके चलते उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम:
निरीक्षक विजय शंकर सिंह (प्रभारी निरीक्षक, थाना चुनार मय पुलिस टीम)
उप निरीक्षक हरिशंकर यादव (थाना चुनार मय पुलिस टीम)

खबर

मिर्ज़ापुर, 29 जून (ब्यूरो)। जनपद में अपराध की रोकथाम, अपराधियों की धरपकड़ और अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली कटरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुस्तैदी दिखाते हुए एक अभियुक्त को अवैध देसी रिवॉल्वर और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (SP) अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद में अवैध हथियारों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए सभी थाना प्रभारियों और थानाध्‍यक्षों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसी निर्देश के अनुक्रम में बीते रविवार (28 जून) को उप-निरीक्षक राकेश सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग के लिए गश्त पर थे।
भ्रमण के दौरान पुलिस टीम को एक मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रतनगंज जिला कारागार के पीछे, ट्रांसफार्मर के पास घेराबंदी की। वहां से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद अवैध देसी रिवॉल्वर .38 बोर और एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।
अभियुक्त की पहचान और कानूनी कार्रवाई:
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान रविशंकर केसरवानी पुत्र फूलचन्द केसरवानी, निवासी रतनगंज (गुरुद्वारा के पास), थाना कोतवाली कटरा, जनपद मिर्ज़ापुर के रूप में हुई है।
इस गिरफ्तारी और बरामदगी के सम्बंध में थाना कोतवाली कटरा पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या (मु०अ०सं०) 198/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम (Arms Act) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।
खबर
पड़री। थाना क्षेत्र के ककरहा गांव में बरात का बचा हुआ चावल और छोला खाने से पांच बकरियों का लीवर क्षतिग्रस्त होने से मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस, लेखपाल अमरेश सिंह और पशु चिकित्सकों की टीम ने जांच कर बकरियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया।
पीएम रिपोर्ट के मुताबिक अत्यधिक मात्रा में पका हुआ चावल और छोला खाने से लिवर क्षतिग्रस्त हो गया था। बासी और मसालेदार भोजन से बकारियों के पेट में संक्रमण और एसिडिटी हो गई।
जो उनकी मौत का कारण बनी। पशु चिकित्सकों ने मवेशियों को बासी और मसालेदार भोजन न खिलाने की सलाह दी है।
वहीं, लेखपाल ने पीड़ित पशुपालक को शासन स्तर से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
खबर
मिर्जापुर। ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को बरियाघाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर में 351 किलो आम रस का विशेष भोग लगाया गया। सायंकाल विधि-विधान से पूजन-अर्चन और आरती के बाद आम रस को प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए देर रात तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने इसे पुण्यदायी अवसर बताते हुए आयोजन की सराहना की। इस दौरान मंदिर के पुजारी विपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।
खबर
बड़भुईलीं के पंचायत भवन पर 28 मई 2026 को संपन्न हुई । जिसकी अध्यक्षता श्रीमती चन्दा देवी नें एवं संचालन डॉक्टर रामप्यारे सिंह ने किया । 
      बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर रामप्यारे सिंह नें बताया कि, आगामी 3,4,5 जून 2026 को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की राष्ट्रीय पंचायत हरिद्वार में *चौधरी चरण सिंह वीआईपी घाट हरिद्वार* के प्रांगण में आयोजित है । जिसमें देश के सभी प्रदेशों के भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारी एवं महिला / पुरुष किसान भाग लेंगे। हम लोगों को भी अपने जिले से अधिक से अधिक संख्या में वहां पहुंचकर के अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है।
      वहीं बैठक में अपना विचार व्यक्त करते हुए भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष श्री धर्मदेव उपाध्याय ने संगठन को गांव इकाई से लेकर जिला इकाई तक मजबूत करने हेतु सभी उपस्थित लोगों से आग्रह किया । कहा कि 3,4,5 जून 2026 को हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय चिंतन शिविर में भाग लेनें के लिये बनारस हरिद्वार ट्रेन से प्रस्थान करनां है।
        श्री उपाध्याय नें पंचायत में मातृशक्ति / महिलाओं की अच्छी उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, बड़भुईलीं गांव के महिलाओं के ग्राम इकाई का गठन कर दिया जाए ।
       जिसके अनुसार, श्रीमती पुष्पा देवी को ग्राम इकाई का अध्यक्ष, श्रीमती सुनीता देवी को उपाध्यक्ष, श्रीमती शीला देवी को मंत्री,श्रीमती लालमनी देवी को संगठन मंत्री,श्रीमती लालती देवी को प्रचार मंत्री और श्रीमती चनरा देवी को कोषाध्यक्ष एवं श्रीमती सुनीता देवी, नागेश्वर देवी, चम्पा को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। साथ ही पुरुष वर्ग में श्री रामबृक्ष सिंह, श्री दिलीप पटेल, श्री लल्लू सिंह को जिला कार्यसमिति का सदस्य सर्वसम्मति से चुना गया।
       पंचायत में उपरोक्त के अतिरिक्त श्री राधेश्याम गोंड मंडल संगठन मंत्री, प्यारेलाल मौर्य जिला मंत्री, रामशकल मौर्य, जशवन्त सिंह जिला कोषाध्यक्ष, संदीप सिंह युवाध्यक्ष ग्राम इकाई गौरही, गुंजित पटेल, बांसदेव पाल के अतिरिक्त अनेक लोग उपस्थित रहे ।
खबर

मिर्जापुर जिले में विंध्याचल दर्शन के लिए आए दो श्रद्धालु नहाते समय गंगा में डूब गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हैं।  मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के दीवान घाट पर गंगा स्नान करते समय दो श्रद्धालु डूब गए। मौके पर एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हैं। वहीं हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक, एक साथ 14 लोग आजमगढ़ से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के लिए सोमवार को पहुंचे। यहां स्नान करते समय एक युवक गहरे पानी में जाने से डूबने लगा, उसे बचाने के लिए दूसरा भी पानी में चला गया। इस दौरान दोनों डूब गए। परिजनों का आरोप है कि डूबते समय चिल्लाया गया, लेकिन काफी देर तक कोई मदद नहीं मिली। 

खबर
मिर्जापुर। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने शुक्रवार की रात पुलिस फोर्स संग शहर में रुट मार्च किया। यातायात व्यवस्था को दुरस्त रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। साथ ही लोगों के बीच जनसंवाद स्थापित कर उनकी समस्या सुनी। समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। एसपी ने मुकेरी बाजार से गणेशगंज, लालडिग्गी, महंत शिवाला, जाह्नवी तिराहा होते हुए शास्त्री ब्रिज तक पैदल गश्त किया।
खबर
मिर्जापुर। जिले में इस समय गेहूं की खरीद चल रही है। इसी बीच खाद्य विभाग ने बिना अधिकारियों को सूचना दिए ही सदर तहसील के चार क्रय केंद्रों को बदल दिया। मंडी के तीन केंद्रों को लालगंज और गैपुरा के एक क्रय केंद्र को मड़िहान भेज दिया। बृहस्पतिवार को लालगंज के जॉइंट मजिस्ट्रेट ने जब लालगंज के थरपरसिया क्रय केंद्र का निरीक्षण किया तो उन्हें जानकारी हुई कि मंडी परिसर के केंद्र लालगंज में आ गए हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई कि उनको जानकारी तक नहीं दी गई। उन्होंने इस संबंध में केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है।इससे यह केंद्र सोमवार से वहां संचालित होने लगे। इसी बीच बृहस्पतिवार को जब लालगंज में जॉइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह निरीक्षण के लिए पहुंचे तो उन्हें यह पता चला कि मंडी के कई केंद्र लालगंज में चल रहे हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए थरपरसिया केंद्र प्रभारी आकांक्षा शुक्ला व लालगंज क्रय केंद्र प्रथम के प्रभारी रोहित सिंह को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें
खबर
मिर्जापुर। जिले में तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम तेजी से बदल रहा है। शनिवार सुबह कुछ देर तक बादल छाए रहे, लेकिन बाद में मौसम साफ होते ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
तेज गर्मी से शहर की प्रमुख सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा आवाजाही कम रही। प्रमुख बाजारों में भी दुकानों पर सन्नाटा पसरा नजर आया, सड़कें भी सूनी रहीं। कचहरी, जिला अस्पताल मार्ग, रमईपट्टी, सिविल लाइन, रामबाग, वासलीगंज, आर्य कन्या रोड, घंटाघर, बसनई बाजार, त्रिमुहानी और मुकेरी बाजार जैसे व्यस्त इलाकों में भी भीड़ काफी कम दिखी।हालांकि शाम को चलीं हवाओं ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाईं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अधिकतम 35 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट के बीच दोपहर की धूप अब भी असहनीय रही। शाम के वक्त कुछ देर के लिए चली हवाओं से लोगों ने चैन की सांस ली। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रविशंकर सिंह और तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके फल स्वरूप कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी होने की संभावना है।
खबर
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी की ओर से लोहिया ट्रस्ट में अदम्य साहस और राष्ट्रवाद के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती मनाई गई। समाजवादी पार्टी के नेता ठाकुर जगदीश्वर सिंह ने राणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा जैसे महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाकर जुल्मी अत्याचारियों को अपने माटी से दूर भगाया है। ठीक उसी प्रकार हम समाजवादी लोग भी इस जुल्मी, अत्याचारी सरकार को उत्तर प्रदेश ही नही बल्कि पूरे देश से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। इस अवसर पर अशोक सिंह, शक्ति श्रीवास्तव, शैलेष पटेल, अभय यादव, संदेश यादव, अजय सोनकर, रामजी यादव, धीरेंद्र सिंह, लल्लू सिंह, अखिलेश सिंह, वीरेंद्र यादव आदि रहे।
खबर
मिर्जापुर। सेवायोजन विभाग अधिक से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों को लिखित/साक्षात्कार के माध्यम से मैकेनिकल हेल्पर, फिटर, वेल्डिंग/ पाइप फेब्रीकेशन, टेक्नीशियन,प्लम्बर एवं स्ट्रक्चर वेल्डर के विभिन्न पदों पर हाईस्कूल, आईटीआई फिटर, वेल्डर, मैकेनिक मशीन टुल्स, डिप्लोमा मैकेनिकल योग्यताधारी के लिए, सऊदी अरब में रोजगार देने की योजना है। सहायक जिला सेवा योजन अधिकारी विवेक साहू ने 24 से 48 आयु के 
खबर
मिर्जापुर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पीजीटी भर्ती परीक्षा शनिवार को नगर के 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल एवं शांति पूर्वक आयोजित की गई। सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक हुई प्रथम पाली की परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थित बेहद कम रही। नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित कराई। दो दिन दो पालियों में आयाजित होने वाली पीजीटी परीक्षा में कुल लगभग 15000 अभ्यर्थी परीक्षा में पंजीकृत हैं। इससे पहले सुबह केंद्र पर पहुंचने पर अभ्यर्थियों की गहन तलाशी लेने के बाद केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया।फर्जी परीक्षार्थियों को रोकने के लिए बायोमेट्रिक जांच किया गया। साथ ही तलाशी के दौरान अभ्यर्थियों के मोबाइल,बैग को बाहर सुरक्षित कमरे में रखवा कर परीक्षा हाल में प्रवेश दिया गया। सीसीटीवी प्रत्येक परीक्षा कक्ष में लगे थे। जिले के अन्य अधिकारियों ने कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी की। प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई 

खबर
लालगंज। विकास खंड सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में गांवों के विकास, मनरेगा कार्यों और मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा हुई। ग्राम पंचायतों के लिए 19 करोड़ रुपये और क्षेत्र पंचायत के लिए पांच करोड़ रुपये का मनरेगा श्रम बजट पारित किया गया। कुल 24 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को सदस्यों ने मंजूरी दी।बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख जयंत कुमार ने की। सदस्यों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं उठाईं। कई सदस्यों ने गांवों में अधूरे विकास कार्यों और खराब संपर्क मार्गों का मुद्दा रखा। जिलास्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी नाराजगी जताई गई। सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी जरूरी है। ब्लॉक प्रमुख जयंत कुमार ने कहा कि गांवों के विकास का रोडमैप जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों के आधार पर तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर गांव की जरूरत अलग है। इसलिए विकास योजनाएं भी उसी आधार पर बनाई जाएंगी। ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के समन्वय से विकास कार्यों को गति मिलेगी। जिला पंचायत सदस्य विष्णु प्रसाद सिंह ने कहा कि गांव मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा। खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी ने पिछली कार्ययोजनाओं की समीक्षा करते हुए नई योजनाओं की जानकारी दी। पशुधन विकास अधिकारी कमाल अहमद ने गोशालाओं की स्थिति की जानकारी दी। एडीओ सहकारिता डॉ. संजय सिंह ने बताया कि समितियों के सभी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद जारी है। थरपरसिया और पचोखर गांव में नए गेहूं क्रय केंद्र शुरू किए गए हैं। बैठक में ग्राम प्रधान राजकुमार, विमला देवी, अनिता गुप्ता, अल्पना मौर्य, गीता पटेल, अमरेश दुबे, सरोजा देवी, गुड्डी देवी, रामबली गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य और एकाउंटेंट विमलेश कुमार मिश्र मौजूद रहे।
खबर
मड़िहान। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर लालपुर गांव के सामने बृहस्पतिवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब सड़क हादसा हुआ। इसमें खड़े ट्रक में पीछे से टकराने से बाइक सवार विशाल की मौत हो गई।थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़वा के हर्दी गांव निवासी विशाल (18) बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे घर से बाइक लेकर अपने पिता मुन्ना बिंद को लेने सोनभद्र के हिंदुआरी जा रहा था। साढ़े नौ बजे के करीब लालपुर गांव के सामने पहुंचा था। पहले से सड़क पर एक ट्रक खड़ा था। सामने से आ रहे वाहन की लाइट से विशाल की आंख चौंधिया गई। वह अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से टकराकर घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान पहुंचवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर में विशाल की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। गांव निवासी अरविंद पटेल ने बताया कि विशाल के पिता मुन्ना बिंद ट्रक चालक है। विशाल के दो बड़े भाई वीरेंद्र और विकास भी ट्रक चालक हैं। घटना की जानकारी होने पर मां मुन्नी देवी दहाड़े मारकर रोने लगीं।कुछ महीने पहले ही खरीदी थी राइडर बाइक मड़िहान। पिता मुन्ना बिंद ने लगभग आठ माह पहले ही पुत्र विशाल की जिद पर टीवीएस की राइडर बाइक खरीदी थी। ताकि घर के कामों को निपटाने में सहूलियत हो सके।
रोते रहे पिता, पुत्र को बुलाना पड़ गया महंगा
मड़िहान। पिता मुन्ना बिंद पुत्र के शव से लिपट कर बिलखते रहे। यही कहते रहे कि पुत्र को बुलाना महंगा पड़ गया। उनके बुढ़ापे का सहारा छीन गया। उसे फोन कर न बुलाया होता तो वह हादसे का शिकार न होता।

ताज़ा खबरें

और खबरें