मिर्जापुर में हादसा: गंगा स्नान करते समय दो श्रद्धालु डूबे, परिवार के साथ विंध्याचल दर्शन करने आए थे
रिपोर्ट: Subash Kumar Singh Jaago Today |
मिर्जापुर जिले में विंध्याचल दर्शन के लिए आए दो श्रद्धालु नहाते समय गंगा में डूब गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हैं। मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के दीवान घाट पर गंगा स्नान करते समय दो श्रद्धालु डूब गए। मौके पर एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हैं। वहीं हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक, एक साथ 14 लोग आजमगढ़ से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के लिए सोमवार को पहुंचे। यहां स्नान करते समय एक युवक गहरे पानी में जाने से डूबने लगा, उसे बचाने के लिए दूसरा भी पानी में चला गया। इस दौरान दोनों डूब गए। परिजनों का आरोप है कि डूबते समय चिल्लाया गया, लेकिन काफी देर तक कोई मदद नहीं मिली।