जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

उप्र स्थापना दिवस मनाने के लिए समिति गठित

मिर्जापुर,संवाददाता। केबी पीजी कॉलेज के प्रशासनिक भवन में रविवार को प्राचार्य प्रो.रविंद्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 23 से 24 जनवरी को दो दिनों तक उत्तर प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक व भौगोलिक विरासत एवं विविधता विविधता पर आधारित भाषण,पोस्टर,रंगोली,सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी,एकल गायन और लघु नाटिका के आयोजन के समितियों का गठन किया गया। पूर्व प्राचार्य एवं शिक्षा संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर भवभूति मिश्र को कार्यक्रम संयोजक, प्रो.अशोक कुमार सिंह चन्देल, प्रो.इन्दुभूषण द्विवेदी, प्रो. नम्रता मिश्रा, डॉ.कुलदीप पाण्डेय, और नेहा पटेल को सदस्य नामित किया गया।
इस खबर को साझा करें: