जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

ट्रेन से कटे जवान को दी गई अंतिम विदा

जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सीआरपीएफ के जवान विनय कुमार सिंह का शव रविवार की रात असोम से उनके घर जमालपुर के मनउर गांव पहुंचा। घर पर काफी संख्या में जुटे लोगों की मौजूदगी में सीआरपीएफ के जवानों ने सलामी दी। सीआरपीएफ की 95 वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर निरंजन कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर उमानाथ शर्मा, हेड कांस्टेबल लल्लन सिंह समेत अन्य जवान और जमालपुर थाने की फोर्स मौजूद रही। अंतिम विदाई के बाद असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह ने मृत जवान की पत्नी रुबी सिंह को एक लाख रुपये की नगद धनराशि दी। ड्यूटी से घर लौटते समय 11 जनवरी को जवान की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी।
इस खबर को साझा करें: