जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

बिरसा मुंडा और हथेड़ा इलेवन की टीम रही विजयी

हलिया हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हथेड़ा गांव स्थित बिरसा मुंडा ग्राउंड पर आयोजित प्रीमियर लीग-2026 क्रिकेट टूनामेंट के लीग मैच में रविवार को बिरसा मुंडा क्रिकेट क्लब हथेड़ा व वीर एकलव्य क्रिकेट क्लब हथेड़ा के बीच खेला गया। वीर एकलव्य की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 74 रन बनाया। वहीं जबाब में बिरसा मुंडा क्रिकेट क्लब ने एक विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाकर मैच को जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरा मैच हथेड़ा इलेवन व किंग क्रिकेट क्लब अहुंगी कला के बीच खेला गया। हथेड़ा इलेवन की टीम से पहले बल्लेबाजी करते हुए पंकज दुबे और मोहित कोल ने चौकी छक्कों की झड़ी लगा दी।
इस खबर को साझा करें: