जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

मकर संक्रांति पर सवा लाख देवी भक्तों ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

विंध्याचल। मकर संक्रांति पर बृहस्पतिवार को विंध्य धाम में आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही गंगा घाटों पर स्नान-दान के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। घाट से मंदिर तक दिनभर भक्तों की कतारें लगी रहीं। गर्भगृह में पहुंचकर लोगों को मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए एक से डेढ़ घटे का समय लगा। श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि सवा लाख देवी भक्तों ने मां के दर्शन किए।हालांकि ठंड व गलन के चलते मंदिर परिसर में सुबह भीड़ कम रही। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा वैसे-वैसे माता दरबार में भीड़ बढ़ती गई। दोपहर तक माता की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। गर्भगृह से चार सौ मीटर लंबी कतार में श्रद्धालु मां के दीदार के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। भीड़ के कारण गर्भगृह तक पहुंचने में लगों को एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। स्नान ध्यान के लिए दिवानघाट, पक्काघाट सहित अन्य घाटों पर भीड़ रही। स्नान-दान बाद मंदिर पहुंचे किसी ने गर्भगृह और किसी ने झांकी से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद देवी भक्तों ने मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी और देवताओं के दर्शन पूजन व हवन कुंड की परिक्रमा की। मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद त्रिकोण मार्ग पर विराजमान माता काली और अष्टभुजा मंदिर में पहुंचकर दर्शन और पूजन किए। श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि मकर संक्रांति पर बृहस्पतिवार को देर शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए
इस खबर को साझा करें: