जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

मुख्य समाचार

सभी खबरें देखें
JAAGO TODAY
विद्युत विभाग का, बकाया साढ़े सात हजार, मांगा गया बारह हजार, नहीं देने पर बिजली काटने की धमकी,

विद्युत बिल बकाया का आया हुआ मैसेज 

मांडा प्रयागराज, मांडा खास निवासी संतोष कुमार केसरी का विद्युत बिल सात हजार चार सौ चौदह रुपया बाकी है विद्युत विभाग के कर्मचारी सर्वेश कुमार पांडे उर्फ गुड्डू पांडे अपने एक स्टाफ के साथ 22 अक्टूबर दिन गुरुवार को मांडा खास में विद्युत बिल वसूली के लिए आये, और संतोष कुमार केसरी के विसारती की दुकान पर जा पहुंचे और बारह हजार रुपये बिल बकाया बताकर मांग की नहीं तो बिजली काटने की धमकी दी, धमकी पर दुकानदार का और सर्वेश कुमार पांडे और गुड्डू पांडे से तीखी नोक झोक भी हुई इसके बावजूद भी कर्मचारियों ने दुकानदार से दो हजार रुपए ले लिए दुकानदार ने देने से मना किया तो लाइन काटने की धमकी दिए उक्त रुपए की कर्मचारियों द्वारा ना ही बिल जमा किया गया और ना ही उसकी कोई रसीद दी गई जबकि दुकानदार उपभोक्ता ऐप पर साढ़े पांच हजार लगभग  बिल बकाया दिख रहा है और मैसेज में साढ़े सात हजार के लगभग बिल बकाया है सूत्रों की माने तो सर्वेश कुमार पांडे उर्फ गुड्डू पांडे आए दिन मांडा खास में वसूली के लिए आते रहते हैं और कुछ दुकानों को चिन्हित कर विद्युत बिल बकाया का तगादा करने पहुंचे रहते है, सर्वेश कुमार उर्फ गुड्डू पांडे मांडा विद्युत उपकेंद्र संबंधित प्राइवेट संविदा कर्मी कर्मचारी के रूप में कार्यरत है, सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि इनकी ड्यूटी खवास तारा चौराहे पर लाइट मैंन के तौर पर तैनात किया गया है फिर भी अतिरिक्त आमदनी के चक्कर में उक्त कर्मचारी मांडा खास में बिल वसूली के लिए पहुंचे रहते है लेकिन विद्युत विभाग के खिलाफ सवाल यहां यह उठता है कि क्या बिजली का बिल बकाया होने पर बढ़कर क्यों भेजा जाता है और फिर बिल ठीक करने के नाम पर मोटी रकम की वसूली भी की जाती है जिससे उपभोक्ता काफी त्रस्त रहते हैं।

उपभोक्ता ऐप पर बकाया बिल लिखा हुआ

खबर
रास्ते के अतिक्रमण पर अड़े रामलीला के कलाकार, रावण दहन का बहिष्कार कर धरने पर बैठे

महेवा कला में विजय दशमी के जुलूस से पहले विवाद, राम-लक्ष्मण-सीता बने कलाकारों ने की रास्ता खाली कराने की मांग
धरने पर बैठे हुए राम लक्ष्मण सीता की भूमिका कर रहे कलाकार

मांडा। महेवा कला में 111वें वर्ष की रामलीला के दौरान मंगलवार को विजय दशमी का जुलूस निकालने को लेकर विवाद हो गया। रास्ते के अतिक्रमण और जुलूस के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में रामलीला समिति के पदाधिकारियों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। इससे नाराज राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की भूमिका निभा रहे कलाकारों ने विजय जुलूस रोक दिया और रावण दहन की लीला का बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। कलाकारों ने रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें मनाकर जुलूस निकलवाने का प्रयास करती रही।

रामलीला के प्रबंधन निदेशक आशुतोष श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि करीब 20 वर्ष पहले रामलीला मंच पर लगे पोल का तार काट दिया गया था। इसके बाद रामलीला के मुख्य मार्ग पर सेप्टिक टैंक बनाने, लोहे के एंगल लगाने और छत ढालने से रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया। इस संबंध में वर्ष 2011 में उपजिलाधिकारी मेजा के न्यायालय से मार्ग को अतिक्रमणमुक्त कराने का आदेश भी पारित हुआ था। इसके बावजूद अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। समिति की ओर से लगातार अधिकारियों को पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की जाती रही है।

तहरीर के मुताबिक, पिछले वर्ष भी विजय दशमी का रथ निकालने के दौरान विवाद हुआ था। उस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मौके पर पहुंचे एसीपी मेजा ने भी विवाद का निस्तारण कराने की बात कही थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।

मंगलवार को विजय जुलूस निकालने की तैयारी के दौरान डीजे बजाने से रोकने को लेकर फिर विवाद हो गया। समिति के पदाधिकारियों के साथ कथित मारपीट के बाद कलाकारों और ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। भगवान राम, लक्ष्मण और सीता सहित अन्य पात्रों की वेशभूषा में कलाकार रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। इसके चलते विजय जुलूस और रावण दहन की लीला प्रभावित हुई। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था और पुलिस विवाद सुलझाने के प्रयास में जुटी थी।
खबर
महेवा कला की रामलीला में हनुमान ने किया लंका दहन, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा पंडाल

मांडा। महेवा कला गांव में चल रही 111वें वर्ष की ऐतिहासिक रामलीला में शनिवार रात शबरी मिलन, सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सीता की खोज और लंका दहन की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। पवनपुत्र हनुमान के अद्भुत पराक्रम और प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अनन्य भक्ति के प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

मंचन में दिखाया गया कि संपाती से माता सीता के लंका में होने की जानकारी मिलने पर हनुमान समुद्र लांघकर उनकी खोज में निकल पड़े। मार्ग में सुरसा की परीक्षा पार करने के बाद उन्होंने लंका के द्वार पर लंकिनी को परास्त किया। विभीषण से भेंट के बाद अशोक वाटिका पहुंचे हनुमान ने माता सीता को प्रभु श्रीराम की मुद्रिका सौंपकर उनका संदेश दिया। इसके बाद वाटिका उजाड़ने पर रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध कर दिया।

मेघनाद हनुमान को ब्रह्मपाश में बांधकर रावण के दरबार में ले गया। रावण के आदेश पर उनकी पूंछ में आग लगाई गई तो हनुमान ने उसी अग्नि से सोने की लंका जला दी। लंका दहन के दृश्य पर रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लीला ने प्रभु के प्रति समर्पण, धर्म की रक्षा और अहंकार के अंत का संदेश दिया।

राम की भूमिका सुंदरम पांडेय, लक्ष्मण की करन शर्मा, सीता की अंकित शर्मा, अंगद की गुलाब पांडेय, जामवंत की मानस मिश्र, रावण की अश्वनी श्रीवास्तव, संपाती की दिनेश पांडेय, सुग्रीव की सोनू, बाली की सार्थक श्रीवास्तव और मेघनाद की अविनाश शर्मा ने निभाई।
खबर
स्वर्ण मृग के छल में फंसे श्रीराम, रावण ने किया सीता का हरण
जटायु ने रावण से भिड़कर बचाने की कोशिश की, पंचवटी प्रसंग देखकर भावुक हुए दर्शक

मांडा। महेवा कला गांव में गंगा तट स्थित रामलीला मैदान में चल रहे 111वें वर्ष के रामलीला महोत्सव में शुक्रवार रात वनवास काल के महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अत्रि-अनुसुइया मिलन, खर-दूषण वध और सीताहरण की लीलाओं को अभिनय के माध्यम से जीवंत कर दिया। पंचवटी में राक्षसों के अत्याचार, श्रीराम के पराक्रम और रावण के छल-कपट का प्रसंग देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे।

लीला की शुरुआत महर्षि अत्रि और माता अनुसुइया के प्रसंग से हुई। वन में विचरण के दौरान श्रीराम ने ऋषियों की अस्थियां देखीं तो राक्षसों के अत्याचार से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया। इसके बाद श्रीराम, सीता और लक्ष्मण पंचवटी में रहने लगे। इसी दौरान रावण की बहन शूर्पणखा वहां पहुंची। श्रीराम और लक्ष्मण से विवाह का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर वह आक्रामक हो गई। इस पर लक्ष्मण ने उसकी नाक-कान काट दिए। अपमानित शूर्पणखा ने खर-दूषण को इसकी जानकारी दी। इसके बाद श्रीराम ने युद्ध में खर-दूषण सहित राक्षसों का संहार कर दिया।

बहन के अपमान और खर-दूषण के वध की खबर सुनकर रावण क्रोधित हो उठा। उसने सीता का हरण करने के लिए मामा मारीच की मदद ली। मारीच स्वर्ण मृग का रूप धारण कर पंचवटी पहुंचा। उसके आकर्षक रूप को देखकर सीता ने श्रीराम से उसे पकड़ने का आग्रह किया। सीता की इच्छा पूरी करने के लिए श्रीराम स्वर्ण मृग के पीछे वन में चले गए। काफी देर तक उनके नहीं लौटने पर सीता चिंतित हो गईं और लक्ष्मण को उनकी सहायता के लिए भेज दिया।

कुटिया में सीता को अकेला पाकर रावण साधु का वेश धारण कर पहुंचा। भिक्षा मांगने के बहाने उसने सीता को कुटिया से बाहर बुलाया और उनका अपहरण कर पुष्पक विमान से लंका की ओर चल पड़ा। रास्ते में सीता की करुण पुकार सुनकर जटायु ने रावण को रोकने का प्रयास किया। दोनों के बीच भीषण युद्ध हुआ, लेकिन रावण ने जटायु को घायल कर दिया। सीता की रक्षा करते हुए जटायु ने प्राण त्याग दिए। उधर, कुटिया लौटने पर सीता को न पाकर श्रीराम व्याकुल हो उठे। इसके बाद श्रीराम और लक्ष्मण वन-वन भटकते हुए उनकी खोज में निकल पड़े।

राम की भूमिका सुंदरम पांडेय, लक्ष्मण की करन शर्मा और सीता की अंकित शर्मा ने निभाई। रावण के रूप में अश्वनी श्रीवास्तव, शूर्पणखा के रूप में गुलाब पांडेय, साधु वेशधारी रावण के रूप में देवी प्रसाद वैश्य, खर के रूप में अवनीश शर्मा, दूषण के रूप में शाश्वत श्रीवास्तव और स्वर्ण मृग के रूप में मनोज वर्मा ने अभिनय किया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने रामलीला के प्रसंगों को प्रभावशाली बना दिया।
खबर
विंध्याचल। उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत डीडीयू–प्रयागराज तृतीय लाइन परियोजना के अंतर्गत विंध्याचल-बिरोही (बीडीएल-बीईओ) खंड पर बन ही तीसरी लाइन का मंगलवार को रेलवे संरक्षा आयुक्त उत्तर-पूर्व परिमंडल प्रणजीव सक्सेना ने निरीक्षण किया। 5.855 किमी लंबाई में बन रहे तृतीय लाइन खंड का जायजा लिया।निरीक्षण कार्यक्रम के तहत सबसे पहले बिरोही स्टेशन पर मंडल और मुख्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद बिरोही स्टेशन का निरीक्षण किया। रेलवे संरक्षा आयुक्त प्रंजीव सक्सेना ने मोटर ट्रॉली के माध्यम से ट्रैक, पुल, पॉइंट एवं क्रॉसिंग, सिग्नलिंग व्यवस्थाएं तथा अन्य संरचनात्मक पहलुओं का सूक्ष्म परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की। दोपहर में निरीक्षण दल विंध्याचल पहुंचा। जहां स्टेशन का निरीक्षण किया। स्पीड ट्रायल की तैयारियां की गईं। विंध्याचल-बिरोही तृतीय लाइन खंड पर स्पीड ट्रायल का जायजा लिया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल मंडल की टीम के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के पूर्ण होने के बाद सीआरएस की स्वीकृति मिलने पर इस खंड पर यात्री और मालगाड़ियों का संचालन प्रारंभ किया जा सकेगा। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक इरफान सिद्दीकी, आरपीएफ प्रभारी संजीव सिंह आदि रहे।
खबर
चुनार। रामबाग स्थित सुरभि शोध संस्थान में आयोजित दो दिवसीय जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में प्रयागराज की टीम ने कानपुर को 21-16 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।बालिका वर्ग में मिर्जापुर की टीम ने बलरामपुर को 25-11 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में बालक सब जूनियर 200 मीटर दौड़ में श्रावस्ती के राम मनीष प्रथम, चित्रकूट के विनय कुमार द्वितीय और मिर्जापुर के सरवन तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और तीरंदाजी में भी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।बालिका वर्ग की सब जूनियर 400 व 200 मीटर दौड़ में बलरामपुर, चित्रकूट और मिर्जापुर की खिलाड़ियों ने स्थान प्राप्त किया।
समापन अवसर पर अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री आनंद, अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख मनीराम और सुरभि शोध संस्थान के निदेशक सूर्यकांत जालान कानू भाई ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कबड्डी के निर्णायक रवीश कुमार, साहिल, अमित कुमार, आनंद कुमार, शैलेंद्र व सोनू रहे।
खबर

शास्त्री पुल पर बृहस्पतिवार हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों युवक डंपर में फंसकर काफी दूर तक घिसटते चले गए। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक गाड़ी खड़ी करके भाग गया

झूंसी थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल पर बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक ही बाइक से प्रयागराज से झूंसी लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दोनों युवकों को पीछे से कुचल दिया। हादसे में एक युवक डंपर के पिछले हिस्से में फंसकर तकरीबन 100 मीटर दूर तक घिसटता चला गया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डंपर चालक फरार हो गया था। हादसे के कारण शास्त्री पुल के डाउन लेन पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा।शास्त्री पुल पर बृहस्पतिवार की रात करीब 10:45 बजे बाइक सवार दो युवक झूंसी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान शास्त्री पुल पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दोनों युवकों को पीछे से रौंद दिया। हादसे में एक युवक डंपर के पिछले हिस्से में फंसा रहा। डंपर चालक उसे घसीटता हुआ तकरीबन 100 मीटर दूर तक गया। इसके बाद चालक फरार हो गया। एसओ झूंसी महेश मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान एक युवक की पहचान विशाल मिश्रा (35) निवासी मोरी, दारागंज के रूप में हुई। जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई थी। घटना की जानकारी मृतक विशाल के परिजनों को दे दी गई है।
खबर

धूमनगंज थाना क्षेत्र के नेहरू पार्क के पास संदिग्ध दशा में झुलसकर एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह हुई। युवक की जली लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।

धूमनगंज थाना क्षेत्र के नेहरू पार्क के पास संदिग्ध दशा में झुलसकर एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह हुई। युवक की जली लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस कई पहलुओं पर छानबीन कर रही है। युवक की उम्र (30) वर्ष के आसपास बताई जा रही है। कुछ लोग अलाव से जलकर मौत की बात कह रहे हैं जबकि कुछ लोग हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं
खबर

दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शहर के राजापुर इलाके में देर रात हुई। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। 

कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर ओम नगर में बृहस्पतिवार रात आकाश सोनी उर्फ गोलू (21) की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त आकाश अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। कैंट थाना पुलिस ने तीन दोस्तों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि खेल-खेल में गोली चल गई। बहरहाल, पुलिस आरोपियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है। मूलरूप से गंगानगर के थरवई क्षेत्र निवासी राधेश्याम सोनी पिछले करीब एक साल से कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर स्थित ओम नगर में परिवार समेत रहते हैं। वह मिस्त्री का काम करते हैं जबकि उनका बड़ा बेटा आकाश शहर में ऑटो से नारियल की सप्लाई करता था।बृहस्पतिवार रात वह अपने चार-पांच दोस्तों के साथ घर के पास पार्टी कर रहा था। तभी अचानक एक गोली आकाश के सिर पर लगी जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य, एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल, कैंट थाना प्रभारी सुनील कनौजिया समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आकाश को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि आकाश के सिर में गोली लगी है।
खबर

गुस्ताख ए नबी की एक सजा, सर तन से जुदा नारा लगाना देश की संप्रभुता और कानून के खिलाफ सीधी चुनौती है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा के मामले में गिरफ्तार आरोपी को जमानत अर्जी देने से इनकार कर दिया। 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा, सर तन से जुदा जैसे नारे लगाना न केवल कानून के शासन के विरुद्ध, बल्कि भारत की संप्रभुता और अखंडता को सीधी चुनौती है। इस प्रकार के नारे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता या धार्मिक अधिकार के दायरे में नहीं आते। ये आम नागरिकों को हिंसा और सशस्त्र विद्रोह के लिए उकसाने के समान हैं। इसी टिप्पणी संग न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की एकल पीठ ने बरेली में हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार आरोपी रिहान की जमानत अर्जी खारिज कर दी।बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र में 26 सितंबर 2025 को हिंसा हुई थी। आरोप है कि बरेली में निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद कथित रूप से इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा व एक अन्य ने इस्लामिया इंटर कॉलेज में लोगों को एकत्र करने के लिए उकसाया था। भीड़ ने न केवल विवादित और भड़काऊ नारे लगाए, बल्कि पुलिस पर पथराव, पेट्रोल बम से हमला और फायरिंग भी की। हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए और सरकारी-निजी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा।रिहान को अन्य लोगों के साथ मौके से ही गिरफ्तार किया गया था और प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रिहान ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दायर की। याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है। वहीं, अपर महाधिवक्ता अनूप त्रिवेदी ने कहा कि आरोपी भीड़ के साथ नारा लगा रहा था। पुलिस ने हस्तक्षेप की कोशिश की तो भीड़ हिंसक हो गई।

संविधान सभी को स्वतंत्रता देता है लेकिन इसकी एक स्पष्ट सांविधानिक सीमा है

कोर्ट ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण सभा का अधिकार देता है, लेकिन इसकी स्पष्ट सांविधानिक सीमाएं हैं। जब कोई भीड़ कानून को अपने हाथ में लेकर किसी व्यक्ति के लिए सिर कलम करने जैसे मृत्युदंड की मांग करती है तो यह सीधे तौर पर कानून के शासन का अपमान है। कोर्ट ने कहा कि इस्लाम धर्म के नाम पर लगाए जाने वाले ऐसे हिंसक नारे वास्तव में पैगंबर मोहम्मद के आदर्शों के भी विपरीत हैं।

आदेश में कहा गया कि पैगंबर मोहम्मद ने अपने जीवन में अपमान और कष्ट सहने के बावजूद दया, करुणा और क्षमा का मार्ग अपनाया। न्यायालय ने एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि पैगंबर मोहम्मद ताइफ शहर गए। वहां उनकी एक गैर-मुस्लिम पड़ोसी रहती थी, जो अक्सर उनके रास्ते में कूड़ा फेंककर परेशान करती थी, लेकिन पैगंबर ने कभी भी पलटवार नहीं किया।

धार्मिक नारे जब तक उकसाने के लिए न लगाए जाएं अपराध की श्रेणी में नहीं

जब पड़ोसी बीमार पड़ गई तो पैगंबर उससे मिलने गए। इसके परिणामस्वरूप पड़ोसी ने इस्लाम धर्म अपना लिया। पैगंबर मोहम्मद के इस कार्य से बुराई को अच्छाई से दूर करने का उनका दृढ़ सिद्धांत ध्यान प्रदर्शित होता है। इसलिए यदि इस्लाम का कोई अनुयायी नबी का अपमान करने वाले किसी व्यक्ति का सिर कलम करने का नारा लगाता है तो यह पैगंबर मोहम्मद के आदर्शों का अपमान करने के अलावा और कुछ नहीं है।

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि सर तन से जुदा जैसे नारे का उद्भव भारत की सांस्कृतिक, कानूनी या धार्मिक परंपराओं से नहीं जुड़ा है, बल्कि यह पड़ोसी देश के ईशनिंदा कानूनों और वहां हुई हिंसक घटनाओं से प्रभावित है। कोर्ट ने नारा-ए-तकबीर या जय श्री राम जैसे धार्मिक जयकारों और हिंसा को उकसाने वाले नारों के बीच स्पष्ट अंतर करते हुए कहा कि जब तक धार्मिक नारे दुर्भावनापूर्ण तरीके से दूसरों को डराने या हिंसा भड़काने के लिए इस्तेमाल न किए जाएं, तब तक वे अपराध की श्रेणी में नहीं आते। अपराध की गंभीरता, उपलब्ध साक्ष्यों और मामले की परिस्थितियों को देखते हुए हाईकोर्ट ने आरोपी को किसी भी प्रकार की राहत देने से इन्कार करते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दी।

खबर

रेगुलर के साथ पार्ट टाइम पीएचडी कोर्स में प्रवेश के लिए भी विभाग के स्तर पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्ट टाइम में छह महीने के प्री पीएचडी कोर्स के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है।

रेगुलर के साथ पार्ट टाइम पीएचडी कोर्स में प्रवेश के लिए भी विभाग के स्तर पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्ट टाइम में छह महीने के प्री पीएचडी कोर्स के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। हालांकि इसका निर्णय विभाग के स्तर पर लिया जाएगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में वर्तमान सत्र से पार्ट टाइम पीएचडी शुरू होने जा रही है। इसमें नौकरीपेशा लोग प्रवेश ले सकते हैं। इस पाठ्यक्रम को लेकर लोगों में काफी रुझान भी दिखा और कुल 350 आवेदन आए हैं। अब विभाग के स्तर पर भी दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभागों की ओर से रेगुलर के साथ पार्ट टाइम पीएचडी के लिए भी पात्र अभ्यर्थियों से संक्षिप्त शोध पत्र व अन्य डॉक्यूमेंट मांगे जा रहे हैं।वाणिज्य संकाय में तो बृहस्पतिवार से डॉक्यूमेंट का सत्यापन कार्य शुरू हो जाएगा। पहले दिन जेआरएफ और यूजीसी नेट स्कोर से छूट पाने वाले अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट का सत्यापन होगा। पार्ट टाइम के अंतर्गत वाणिज्य विषय से पीएचडी के लिए विभाग में 44 लोगों ने आवेदन किया है। अब इन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बृहस्पतिवार को बुलाया गया है।पीएचडी में दाखिला लेने वालों के लिए छह महीने का प्री पीएचडी कोर्स अनिवार्य होता है। इसकी कक्षाएं चलती हैं और उसमें स्कॉलर का उपस्थित होना अनिवार्य होता है। चूंकि पार्ट टाइम में पीएचडी कोर्स में नौकरीपेशा लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे में उनके सामने प्री पीएचडी कोर्स के लिए छुट्टी लेने की समस्या होगी। ऐसे में इन्हें ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड में कोर्स चलाने का विकल्प दिया गया है हालांकि इस पर निर्णय विभागों के स्तर पर लिया जाएगा।समाजवादी छात्रसभा और आइसा के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डीएसडब्ल्यू कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर पीएचडी पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया में एकरूपता लाने की मांग की। विद्यार्थियों का कहना है कि विभागों के स्तर पर साक्षात्कार के लिए अलग-अलग मानक अपनाए जा रहे हैं जबकि पूरे विश्वविद्यालय के एक प्रारूप होना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि दिल्ली व अन्य विश्वविद्यालयों में साक्षात्कार के लिए ऑनली पीएचडी अभ्यर्थियों को भी बुलाया जाता है। इस दौरान सुधीर यादव, आशुतोष, अमित, आयुष, मानवेंद्र, सुजीत, शिव, प्रिंस आदि शामिल रहे। 
खबर

हिस्ट्रीशीटर अफसार अहमद की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मऊआइमा थाना पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान वाजिद अली उर्फ बचऊ समेत छह लोगों को नामजद किया है। वहीं, चार अज्ञात के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

हिस्ट्रीशीटर अफसार अहमद की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मऊआइमा थाना पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान वाजिद अली उर्फ बचऊ समेत छह लोगों को नामजद किया है। वहीं, चार अज्ञात के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के 24 घंटे बाद भी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर में आठ गोलियां धंसी होने की पुष्टि हुई है।मूलरूप से प्रतापगढ़ के थाना देल्हूपुर के गांव जद्दोपुर निवासी अफसार अहमद अपने ससुराल मऊआइमा के मरखामऊ में रहता था। अफसार इन दिनों जमीन की खरीद फरोख्त का काम कर रहा था। वह मऊआइमा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था। मऊआइमा, सोरांव, देल्हूपुर, मानधाता सहित कई थानों में अफसार पर डेढ़ दर्जन एफआईआर दर्ज हैं।मंगलवार की रात अफसार अहमद बुलेट से नहर ददौली स्थित अमित पान वाले के यहां से पान लेकर घर लौट रहा था। मऊआइमा के ग्राम कंचनपुर तिराहे पर बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
इन लोगों पर हुई एफआईआर
अफसार अहमद की पत्नी शकीला बानो ने मऊआइमा थाने में सुल्तानपुर खास शिवपुर निवासी आसिफ उर्फ दुर्रानी, पूर्व ग्राम प्रधान वाजिद अली उर्फ बचऊ, उसके पुत्र मंसूर उर्फ झल्लू, अतीक अहमद, अकबर और मरखामऊ निवासी गुलफाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिलवाया है।हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई तीन टीमें मृतक अफसार की दो पुत्रियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। एक पुत्र रुस्तम है। अफसार की मौत पर घर जद्दोपुर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पिता रईसुल जमा ने बताया कि रात करीब नौ बजे शव को जद्दोपुर स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। वहीं, इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बदला लेने के लिए हत्या करवाने की आशंका मऊआइमा के ग्राम मरखामऊ निवासी हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद नसीम को 19 जनवरी 2024 को गोली मारी गई थी। 20 जनवरी को इसकी मौत हो गई थी। मामले में नसीम की पत्नी रिजवान बानो ने अफसार अहमद को नामजद करते हुए सात अज्ञातों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने अफसार को जेल भेज दिया था। वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। आशंका है कि हिस्ट्रीशीटर नसीम की हत्या का बदला लेने के लिए अफसार की हत्या की गई है।अफसार की पत्नी की तहरीर पर छह नामजद समेत 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  - कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी, गंगापार
खबर

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार के सामने प्रतियोगियों के भरोसे एवं उम्मीदों को पूरा करने की बड़ी चुनौती होगी। दो साल पहले गठित आयोग अभी तक कोई भी भर्ती नहीं कर सका है।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार के सामने प्रतियोगियों के भरोसे एवं उम्मीदों को पूरा करने की बड़ी चुनौती होगी। दो साल पहले गठित आयोग अभी तक कोई भी भर्ती नहीं कर सका है। नई भर्ती तो दूर पहले से विज्ञापित पदों की लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू भी स्थगित करने पड़े हैं। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग एवं माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को भंग करके दो साल पहले शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन किया गया था। इस आयोग के पास प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की भर्ती की जिम्मेदारी है।उच्च शिक्षा सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 51 के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1302 पदों के लिए आवेदन लिए गए थे। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से जून 2022 में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के 624 एवं प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 3539 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। पीजीटी के लिए 4,64,605 और टीजीटी के लिए 8,68,531 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। अब इन भर्तियों की जिम्मेदारी शिक्षा सेवा चयन आयोग के पास है। आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा कराने के साथ परिणाम घोषित कर दिया है लेकिन इसके बाद की प्रक्रिया ठप है। प्रोे. कीर्ति पांडेय के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद 25 सितंबर से प्रस्तावित साक्षात्कार स्थगित कर दिया गया।काफी दिनों से आंदोलन कर रहे हैं छात्र

प्रतियोगियों की ओर से इस परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप भी लगाया गया है। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है। प्रतियोगियों की आपत्तियों के बाद आयोग को नए सिरे से प्रतिवेदन मांगना पड़ा जिसका परीक्षण अभी होना है। इसके अलावा आयोग की ओर से पीजीटी एवं टीजीटी की भर्ती परीक्षाओं की चार बार तारीखें घोषित की गईं लेकिन हर बार परीक्षाएं टालनी पड़ीं। इस तरह से पीजीटी एवं टीजीटी की भर्ती प्रक्रिया अभी आवेदन तक ही सीमित है। आयोग की ओर से जनवरी में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कराने की भी घोषणा की गई लेकिन अभी तक इसका विज्ञापन ही जारी नहीं हुआ है यानि आवेदन की प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो पाई है।

ऐसे में टीईटी का भी टलना निश्चित माना जा रहा है। इससे प्रतियोगियों में नाराजगी है और वे लगातार आंदोलनरत हैं। इसके अलावा उच्च शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में 24 हजार से अधिक पदों के लिए अधियाचन भी तैयार है। इस तरह से आयोग के नए अध्यक्ष प्रशांत कुमार के सामने पुरानी भर्तियों को जल्द से जल्द पूरा करने के साथ नई की प्रक्रिया शुरू करने की चुनौती होगी। साथ ही उनके सामने प्रतियोगियों के भरोसे को जीतने की भी चुनौती होगी। 24,000 से अधिक पदों के लिए जल्द विज्ञापन की उम्मीद उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के 1250 पदों का अधियाचन तैयार किया गया है। रिक्त पदों का विवरण मांगा गया है। ऐसे में पदों की संख्या बढ़ सकती है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से भी पीजीटी, टीजीटी, प्रधानाचार्य के 23 हजार से अधिक पदों का अधियाचन तैयार किया जा चुका है। इसके अलावा आयोग का अधियाचन पोर्टल भी तैयार हो चुका है और इसका परीक्षण अंतिम चरण में हैं। ऐसे में नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद इन पदों के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। प्राथमिक विद्यालयों में भी लंबे समय से भर्ती नहीं हुई है। ऐसे में प्रतियोगियों को उम्मीद है कि शिक्षा पात्रता परीक्षा कराने के साथ आयोग में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द होगी।

इन तारीखों पर प्रस्तावित थी पीजीटी भर्ती परीक्षा

खबर

संगम की रेती पर तंबुओं के शहर में इस बार माघ मेले में ऐसा अद्भुत संयोग बन रहा है कि जो लोग महाकुंभ में नहीं आ सके। ऐसे लोग इस माघ मेले में आकर पुण्य के भागी बन सकते हैं। अमावस्या और बसंत पंचमी के दिन इस वर्ष पहली बार 75 वर्षों के बाद यानि 76 वें वर्ष में सूर्य मकर राशि में अपने ही दिन यानी प्रवेश कर रहे हैं जिससे माघ मेले में अद्भुत संयोग बना रहा है। यही वजह है कि खाक चौक के साधु संत माघ मेला को मिनी कुंभ की तर्ज पर तैयारियों में जुटे है। संतों में खासा उत्साह हैं। गुजराज, महाराष्ट्र , राजस्थान, बिहार प्रदेशों के लोगों के साथ ही जनकपुर नेपाल सहित कई देशों से श्रद्धालु स्नान करने पहली बार आ रहे हैं।इस बात का दावा करते हुए खाक चौक व्यवस्था समिति के प्रधानमंत्री जगदगुरू संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा ने बताया कि माघ मेला अनादि काल से चला रहा है। उन्होंने बताया कि कुंभ, महाकुंभ और माघ मेला मुहूर्त पर लगते हैं। माघ मास में जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। तब माघ मेला लगता है। इस बार आदित्य यानी सूर्य का योग सूर्य के दिवस से ही शुरू हो रहा है जिस दिन सूर्य उत्तरायण होंगे उस दिन रविवार है यह अद्भुत संयोग 75 वर्षों बाद 76 वें वर्ष में हो रहा है। इस बार कई अलग- अलग संप्रदाय के संत भी आ रहे है। थारू, घुमंतु, वनटागियां समुदाय के लोगों के बड़ी संख्या में आने की संभावना हैं।संगम की त्रिवेणी में स्नान और दान का विशेष महत्व उन्होंने बताया कि इस संयोग में संगम की त्रिवेणी में स्नान और दान का विशेष महत्व है और इससे जनमानस का भी कल्याण होगा। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में बढ़ सकती है इसलिए साधु, संतों के शिविरों में भी लोगों के रहने और भोजन की खास तैयारी की जा रही है। वहीं योगी सरकार भी महाकुंभ के बाद आयोजित होने जा रहे इस माघ मेले को मिनी कुंभ के तौर पर आयोजित करने की तैयारियों में जुटी है। सतुआ बाबा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री दो बार माघ मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठकें कर चुके हैं। अमावस्या पर सभी अखाड़ों के महामंडलेश्वर , द्वारचार्य महावीर रोड से प्रस्थान कर पांटून पुल नंबर दो होते स्नान करनें जाएंगे।

सनातन में उत्तम रंग है भगवा : स्वामी ब्रह्माश्रम महराज

इस बार माघ मेले का पूरी तरह से भगवाकरण भी किया जा रहा है। माघ मेले में बनाए जा रहे पांटून ब्रिजों को भगवा रंग में रंगा जा रहा है जिसको लेकर साधु, संत भी उत्साहित हैं। अखिल भारतीय दंडी संयासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज ने बताया कि भगवा सिर्फ सनातन का ही नहीं बल्कि भगवान भास्कर का उदयित रंग भी है। इसे सनातन में उत्तम रंग माना गया है। उन्होंने कहा कि जब माघ मेले में सूर्य का योग बन रहा है तो प्रशासन ने भी पांटून ब्रिजों को भगवा रंग का करने का जो फैसला लिया है यह सर्वोत्तम है। उन्होंने साधु, संतों से अपील की है कि साधु, संत भी इस मेले में अपने शिविरों की बाउंड्री को भगवा रंग से सजाएंगे

खबर

माध्यमिक परिषद ने प्राप्त सभी आपत्तियों को संबंधित जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेज दिया है। सचिव भगवती सिंह ने बताया कि सभी आपत्तियों का 11 दिसंबर तक निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद संशोधित विवरण 17 दिसंबर तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद 30 दिसंबर को अंतिम परीक्षा केंद्र सूची जारी कर दी जाएगी।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष-2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 7448 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र घोषित कर दिया है। इनमें 910 राजकीय, 3484 एडेड और 3054 वित्तविहीन स्कूल शामिल हैं। परिषद ने स्कूलों से ऑनलाइन आपत्तियां मांगी थीं, जिसके तहत 8707 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन आपत्तियों में विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने, क्षमता से अधिक छात्रों का आवंटन, छात्रों को लंबी दूरी पर केंद्र भेजने जैसी समस्याएं प्रमुख है।

खबर

प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी गुड्डू मुस्लिम, शूटर साबिर और अरमान के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।

राजू पाल मर्डर केस के मुख्य गवाह रहे उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी गुड्डू मुस्लिम, शूटर साबिर और अरमान के घर पर प्रयागराज पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार शाम एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बदमाशों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। कार्रवाई से पहले पुलिस ने डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराईधूमनगंज प्रभारी अमरनाथ राय ने 24 अक्तूबर 2024 को थाने में माफिया अतीक अहमद के बेटे अली और उमर समेत कुल 15 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें फरार चल रहे पांच लाख के तीन इनामी गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान भी शामिल थे।इसी मामले में सोमवार शाम एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह टीम के साथ सिविल लाइंस जीबी रोड निवासी अरमान, खुल्दाबाद के चकनिरतुल निवासी गुड्डू मुस्लिम और पूरामुफ्ती के मरियाडीह निवासी साबिर के घर पहुंची। डुगडुगी बजवाकर न्यायालय के आदेश को पढ़कर लोगों को सुनाया गया। इस दौरान भीड़ जुटी रही।एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम, शूटर अरमान और साबिर के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। अगले एक महीने के भीतर अगर आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया तो सभी के मकानों की कुर्की की जाएगी।बता दें कि 24 फरवरी 2023 को हुए उमेश पाल हत्याकांड ने प्रदेश में सनसनी फैला दी थी। धूमनगंज में माफिया अतीक अहमद के शूटरों ने अधिवक्ता उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर पर बम व ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी थी।12 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी अधिकारियों के मुताबिक, इस बात के प्रमाण मिले हैं कि यह गैंग आर्थिक लाभ के लिए संगठित होकर अपराध करता रहा है। पूर्व में यह गैंग अतीक व अशरफ की सरपरस्ती में संचालित होता रहा। इसके बाद गैंग का सरगना अतीक का बेटा अली था। धूमनगंज में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान फरार चल रहे हैं।
खबर

राजस्थान, गोवा व ऋषिकेश में वाटर स्पोर्ट्स कराने वालीं संस्थाओं ने प्रयागराज के नौका विहार में सेवाएं देने पर सहमति जताई है। निविदा को लेकर तीनों संस्थाओं के प्रेजेंटेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

राजस्थान, गोवा व ऋषिकेश में वाटर स्पोर्ट्स कराने वालीं संस्थाओं ने प्रयागराज के नौका विहार में सेवाएं देने पर सहमति जताई है। निविदा को लेकर तीनों संस्थाओं के प्रेजेंटेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सोमवार को फाइनेंशियल बेट खुल जाएगी जिसके बाद किसी एक संस्था को वाटर स्पोर्ट्स के लिए नामित किया जाएगा।अब लोगों को यमुना की लहरों के बीच लजीज व्यंजन के साथ वाटर स्पोर्ट्स का भी आनंद मिलेगा। नगर निगम की तरफ से किए गए सर्वे में पाया गया कि यमुना का पानी लगभग पूरे साल सामान्य स्थिति में रहता है। इसे देखते हुए यमुना को वाटर स्पोर्ट्स के लिए उपयुक्त माना गया है। यहां पर लोगों के लिए कुल 10 बोट की व्यवस्था की जाएगी जिसमें दो रेस्क्यू, छह मोटर बोट व 25-25 लोगों के एक साथ बैठने के लिए दो बड़ी बोट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पुलिस व अग्निशमन विभाग से एनओसी की प्रक्रिया का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही लोगों को फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में लजीज व्यंजन व वाटर स्पोर्ट्स का आनंद मिलेगा।
खबर

 देश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे पर माघ मेले के दौरान वाहन फर्राटा भर सकेंगे। एक्सप्रेस वे का काम अंतिम चरण में चल रहा है। अधिकारियों ने 31 दिसंबर तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश जारी कर दिया है।

मेरठ से प्रयागराज के बीच बन रहे देश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेसवे पर माघ मेले के दौरान वाहन फर्राटा भरेंगे। एक्सप्रेसवे का काम अंतिम पड़ाव पर है। तीसरे चरण का 10 से 15 फीसदी काम ही बाकी है। वहीं शासन ने 31 दिसंबर तक एक्सप्रेसवे का काम हर हाल में पूरा करने की समय सीमा जारी कर दी हैइस महत्वपूर्ण परियोजना के तहत चौथे चरण का काम उन्नाव के आंशिक भाग से रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज के सोरांव स्थित जूड़ापुर दांदू तक पूरा हो गया है। गंगा एक्सप्रेसवे बनाने का काम कर रहे यूपीडा के अधिकारियों का कहना है कि तीसरे चरण के काम में थोड़ी परेशानी आने की वजह से दिसंबर में इसका निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है। छह लेन के एक्सप्रेसवे का निर्माण हुआ है लेकिन आवश्यकता पड़ने पर इसे आठ लेन भी किया जा सकता है।594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का काम दो नवंबर 2022 को शुरू हुआ था। एक्सप्रेसवे के काम को चार चरणों में बांटा गया। इनमें चौथे चरण के तहत उन्नाव से प्रयागराज तक कुल 156.847 किलोमीटर का काम हो गया है। परियोजना की कुल लागत पांच हजार 626 करोड़ रुपये है। इन जिलों व गांवों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 12 जिलों (मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज) से होकर गुजरेगा और यह लगभग 518 गांवों को जोड़ेगा। इससे इन जिलों के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और विकास के अवसर मिलेंगे। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक लगभग 594 किमी लंबा है और कई इंटरचेंज व सर्विस रोड के साथ छह लेन का बनाया जा रहा है।
खबर

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्रों को जमा करने व उनके डिजिटाइजेशन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर है और अब तक पांच लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का अतापता नहीं है।विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्रों को जमा करने व उनके डिजिटाइजेशन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर है और अब तक पांच लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का अतापता नहीं है। ऐसे में 16 दिसंबर को प्रस्तावित मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन में 12 से 14 लाख नाम कट सकते हैं। इनमें मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट व अनुपस्थित वोटर भी शामिल हैं।एसआईआर के तहत रविवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक नौ लाख 62 हजार 364 ऐसे मतदाता मिले हैं जिनकी मृत्यु हाे चुकी है, स्थायी रूप से शिफ्ट हो चुके हैं, घर में उपस्थित नहीं मिले या एक से अधिक जगह से मतदाता हैं। वोटर लिस्ट के आलेख्य प्रकाशन में इनके नाम कटेंगे। इनमें 1,66,923 मृत मतदाता, 3,14,395 अनुपस्थित, 3,92,662 स्थायी रूप से शिफ्टेड व 88,384 डुप्लीकेट मतदाता हैं।इनके अलावा अब तक चार लाख 97 हजार 74 मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए हैं। 11 दिसंबर तक जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होंगे, उनके नाम मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन में शामिल नहीं किए जाएंगे। ऐसे में वोटर लिस्ट में 12 से 14 लाख मतदाताओं के नाम कट सकते हैं। वोटरों की मैपिंग का काम भी काफी धीमा है। अब तक 17 लाख 780 वोटरों (36.24 फीसदी) की मैपिंग नहीं हो सकी है।हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र इकट्ठा किए जा रहे हैं। जो बीएलओ गणना प्रपत्रों के संग्रहण व डिजिटाइजेशन के कार्य में धीमे हैं, उनके सहयोग के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एक-एक अतिरिक्त कर्मचारी व अफसरों की ड्यूटी भी लगा दी है ताकि गणना प्रपत्रों का संग्रहण और डिजिटाइजेशन निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके। डीएम ने मतदाताओं से अपील की है कि आखिरी दिन का इंतजार न करें और 11 दिसंबर से पहले अपने बीएलओ को प्रपत्र उपलब्ध करा दें

खबर

माघ मेला क्षेत्र में खाक चौक की बसावट को लेकर उपजा विवाद रविवार को संतों और मेला प्रशासन की लंबी बातचीत के बाद शांत हुआ। खाक चौक व्यवस्था समिति के प्रधानमंत्री जगदगुरू संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा ने दोपहर बाद मंत्रोच्चार के बीच अपने पारंपरिक शिविर स्थल पर भूमि पूजन किया

माघ मेला क्षेत्र में खाक चौक की बसावट को लेकर उपजा विवाद रविवार को संतों और मेला प्रशासन की लंबी बातचीत के बाद शांत हुआ। खाक चौक व्यवस्था समिति के प्रधानमंत्री जगदगुरू संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा ने दोपहर बाद मंत्रोच्चार के बीच अपने पारंपरिक शिविर स्थल पर भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के साथ यह संकेत मिला कि धार्मिक परंपरा को निभाते हुए अब खाक चौक के साधु-संतों के लिए भूमि आवंटन का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। प्रशासन के अनुसार सोमवार से शिविरों के लिए जमीन आवंटन प्रारंभ कर दिया जाएगा।माघ मेला में खाक चौक का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां साधु-संत पारंपरिक तप, साधना और प्रवचन की व्यवस्था करते आए हैं। मेला क्षेत्र बदलते भूगोल, गंगा की धारा और हर वर्ष होने वाले कटान के कारण प्रभावित होता रहा है, लेकिन खाक चौक की बसावट सदैव धार्मिक मर्यादा को ध्यान में रखकर निर्धारित की जाती रही है।इसी कारण, जमीन आवंटन को लेकर संतों का आग्रह है कि उन्हें वही स्थान मिले जो वर्षों से उनके अखाड़ों और परंपराओं के अनुरूप रहा है। मेला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष गंगा और संगम क्षेत्र में कटान अधिक होने के कारण कई हिस्से प्रभावित हुए हैं। एसडीएम विवेक शुक्ला ने कहा कि यही वजह है कि भूमि का पुनर्विन्यास करना पड़ा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि खाक चौक को यथा संभव उसी पारंपरिक क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा, जहां त्रिवेणी के दक्षिण से अक्षयवट के उत्तर तक बसावट होती आई है।

tradition and decorum of Khak Chowk are once again in turmoil, with the groundbreaking ceremony temporarily

दलदल वाली भूमि को लेकर पैदा हुई संतों की नाराजगी

सतुआ बाबा ने मेला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई कि साधु-संतों को दूर और दलदल वाली भूमि दी जा रही है, जबकि सामाजिक संस्थाओं को अपेक्षाकृत ऊंची और सुरक्षित जमीनें आवंटित होती रही हैं। उनका कहना है कि धार्मिक परंपरा को बनाए रखने के लिए संतों की बसावट ऐसी जगह होनी चाहिए जहां उनके प्रवचन, भंडारा और साधना में कोई बाधा न आए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेला प्रशासन साधु-संतों को दलदल में जमीन देना चाहता है। ऐसा हम होने नहीं देंगे। आवश्यकता पड़ी तो मुख्यमंत्री को भी साधु-संतों की पीड़ा से अवगत कराएंगे।

ताज़ा खबरें

और खबरें