यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: 7448 स्कूल बने परीक्षा केंद्र, 8707 आपत्तियां दर्ज; 30 दिसंबर को जारी होगी अंतिम सूची
रिपोर्ट: Subash Kumar Singh Jaago Today |
माध्यमिक परिषद ने प्राप्त सभी आपत्तियों को संबंधित जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेज दिया है। सचिव भगवती सिंह ने बताया कि सभी आपत्तियों का 11 दिसंबर तक निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद संशोधित विवरण 17 दिसंबर तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद 30 दिसंबर को अंतिम परीक्षा केंद्र सूची जारी कर दी जाएगी।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष-2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 7448 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र घोषित कर दिया है। इनमें 910 राजकीय, 3484 एडेड और 3054 वित्तविहीन स्कूल शामिल हैं। परिषद ने स्कूलों से ऑनलाइन आपत्तियां मांगी थीं, जिसके तहत 8707 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन आपत्तियों में विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने, क्षमता से अधिक छात्रों का आवंटन, छात्रों को लंबी दूरी पर केंद्र भेजने जैसी समस्याएं प्रमुख है।