इन लोगों पर हुई एफआईआरअफसार अहमद की पत्नी शकीला बानो ने मऊआइमा थाने में सुल्तानपुर खास शिवपुर निवासी आसिफ उर्फ दुर्रानी, पूर्व ग्राम प्रधान वाजिद अली उर्फ बचऊ, उसके पुत्र मंसूर उर्फ झल्लू, अतीक अहमद, अकबर और मरखामऊ निवासी गुलफाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिलवाया है।
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई तीन टीमें मृतक अफसार की दो पुत्रियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। एक पुत्र रुस्तम है। अफसार की मौत पर घर जद्दोपुर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पिता रईसुल जमा ने बताया कि रात करीब नौ बजे शव को जद्दोपुर स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। वहीं, इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बदला लेने के लिए हत्या करवाने की आशंका मऊआइमा के ग्राम मरखामऊ निवासी हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद नसीम को 19 जनवरी 2024 को गोली मारी गई थी। 20 जनवरी को इसकी मौत हो गई थी। मामले में नसीम की पत्नी रिजवान बानो ने अफसार अहमद को नामजद करते हुए सात अज्ञातों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने अफसार को जेल भेज दिया था। वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। आशंका है कि हिस्ट्रीशीटर नसीम की हत्या का बदला लेने के लिए अफसार की हत्या की गई है।अफसार की पत्नी की तहरीर पर छह नामजद समेत 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी, गंगापार