जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

मुख्य समाचार

सभी खबरें देखें
JAAGO TODAY
सहारनपुर में हुए नृशंस हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मां, पत्नी और दोनों बेटों को चार-चार गोलियां मारी थीं। कमरे की दीवारों पर खून के छींटें थे। फर्श पर भी खून फैला था। संग्रह अमीन ने मां, पत्नी और दो बेटों की हत्या कर खुद भी जान दे दी थी।
सहारनपुर में संग्रह अमीन अशोक राठी ने मां, पत्नी और दोनों बेटों के शरीर में 16 गोलियां मारी थीं। सभी को चार-चार गोली, जबकि खुद को दो गोली मारी थी। कमरे की दीवारें खून से सनी हुई थीं। फर्श पर भी खून बह रहा था। वहीं, गोली नहीं मिलने पर अशोक के शव के पोस्टमार्टम में करीब डेढ़ घंटा लगा। सभी गोलियां माथे, कनपटी और सीने में लगी हैं। इसका खुलासा बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। वहीं, नशीले पदार्थ की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में मंगलवार को नकुड़ तहसील के संग्रह अमीन अशोक राठी ने मां विद्यावती, पत्नी अंजिता, बेटे कार्तिक व देव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी थी। घर की दीवारों ने वह मंजर देखा, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। 

मंगलवार देर रात तक पांचों के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। अब रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अशोक ने मां, पत्नी और दोनों बेटों को चार-चार गोलियां मारी थीं। गोली सभी के माथे, कनपटी और सीने में मारी थी। जब अशोक ने खुद को सीने में गोली मारी तो वह कुछ देर के लिए जीवित रहा
Saharanpur , jaago news 

मां, पत्नी और दोनों बेटों के शरीर को 16 गोलियों से किया छलनी... पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई नृशंसता

खबर
सहारनपुर के सरसावा में संग्रह अमीन अशोक, उनकी मां, पत्नी और दो बेटों के गोली लगे शव मिले। मौके से तमंचा बरामद, पुलिस आत्महत्या की आशंका में जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सरसावा कस्बे में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किराए के मकान में संग्रह अमीन और उनके परिवार के पांच सदस्यों के गोली लगे शव बरामद हुए। मृतकों में संग्रह अमीन अशोक (40), उनकी मां विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (35) और दो बेटे कार्तिक (16) व देव (13) शामिल हैं।
कनपटी और माथे पर लगी गोलियां
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अशोक को कनपटी पर गोली लगी, जबकि उनकी मां, पत्नी और दोनों बेटों को माथे पर गोली मारी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
जांच पड़ताल में सामने आया कि संग्रह अमीन अशोक की बहन भी कौशिक विहार कॉलोनी में ही रहती है। सुबह किसी काम से उसने भाई को फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कई बार कॉल करने पर भी जब फोन किसी ने नहीं उठाया ताे वह अपने बेटे प्रीत संग भाई के घर पहुंची तो कोई दिखाई न दिया। बेटा सीढ़ी लगाकर घर में पहुंचा तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
Saharanpur , Uttar Pradesh 

ताज़ा खबरें

और खबरें