सहारनपुर में संग्रह अमीन अशोक राठी ने मां, पत्नी और दोनों बेटों के शरीर में 16 गोलियां मारी थीं। सभी को चार-चार गोली, जबकि खुद को दो गोली मारी थी। कमरे की दीवारें खून से सनी हुई थीं। फर्श पर भी खून बह रहा था। वहीं, गोली नहीं मिलने पर अशोक के शव के पोस्टमार्टम में करीब डेढ़ घंटा लगा। सभी गोलियां माथे, कनपटी और सीने में लगी हैं। इसका खुलासा बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। वहीं, नशीले पदार्थ की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में मंगलवार को नकुड़ तहसील के संग्रह अमीन अशोक राठी ने मां विद्यावती, पत्नी अंजिता, बेटे कार्तिक व देव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी थी। घर की दीवारों ने वह मंजर देखा, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
मंगलवार देर रात तक पांचों के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। अब रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अशोक ने मां, पत्नी और दोनों बेटों को चार-चार गोलियां मारी थीं। गोली सभी के माथे, कनपटी और सीने में मारी थी। जब अशोक ने खुद को सीने में गोली मारी तो वह कुछ देर के लिए जीवित रहा