जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

करंट लगने से महिला की मौत

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में रविवार सुबह कूलर में पानी डालने के दौरान एक महिला की करंट से दर्दनाक मौत हो गई थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी दीपेंद्र पाल की पत्नी अनीता ( 30 ) रविवार सुबह दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर कूलर में पानी डाल रहीं थीं तब अचानक कूलर में प्रभावित करंट की चपेट में आ गई और अचेत होकर गिर गई परिजन अनीता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया परिजन शव लेकर गांव आ गए परिजनों द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात कहते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया 
इस खबर को साझा करें: