जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

राज्य स्तर पर भोगांव के नेशनल इण्टर कॉलेज की छात्रा काजल ने जीता कांस्य पदक

भोगांव नगर नेशनल इण्टर कालेज में इंटरमीडिएट की छात्रा काजल मिश्रा को उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा बरेली में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में सहभागिता करने का मौका मिला था अडंर 19 वर्ग में बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में काजल ने डबल्स मुकाबलों में सेमीफाइनल में जगह बना ली सेमीफाइनल मुकाबले में लखनऊ की टीम ने उन्हें हरा दिया जबकि सिंगल्स मुकाबले में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही उनके प्रदर्शन के आधार पर आयोजन समिति ने पांच हजार की नगद धनराशि और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया | छात्रा काजल मिश्रा की उपलब्धि पर नेशनल इण्टर कालेज के सचिव नकुल सक्सेना और प्रधानाचार्य मदन कुमार और अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त कर छात्रा काजल मिश्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की |
इस खबर को साझा करें: