जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

सड़क हादसे में युवक की मौत

थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला केसरी निवासी रमेश चंद्र सक्सेना ( 39 ) अपनी रिश्तेदारी कन्नौज गए थे सोमवार की देर शाम वह बाइक से घर वापस लौट रहे थे बाइक जब थाना क्षेत्र में सौरिख मार्ग पर गांव दौलताबाद के पहुंची तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस द्वारा किशनी सीएचसी भिजवाया वहां चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया | परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही चीख पुकार मच गई सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया थाना पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा |
इस खबर को साझा करें: