बेबर थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी अरुण कुमार का नौ वर्षीय पुत्र हैप्पी पंखे का तार लगा रहा था | इस दौरान बालक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई जानकारी होते ही घर में अफरातफरी मच गई परिजन बालक को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया | परिजनों ने बताया कि छह माह पहले ही बालक हैप्पी की मां की मृत्यु हो चुकी है | हैप्पी की मृत्यु के पिता अरूण सहित अन्य परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं |परिजनों ने बताया कि हैप्पी भोगांव स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा एक का छात्र था वह पढ़ने में बेहद होशियार था |
Beber