जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

मुख्य समाचार

सभी खबरें देखें
JAAGO TODAY
विद्युत विभाग का, बकाया साढ़े सात हजार, मांगा गया बारह हजार, नहीं देने पर बिजली काटने की धमकी,

विद्युत बिल बकाया का आया हुआ मैसेज 

मांडा प्रयागराज, मांडा खास निवासी संतोष कुमार केसरी का विद्युत बिल सात हजार चार सौ चौदह रुपया बाकी है विद्युत विभाग के कर्मचारी सर्वेश कुमार पांडे उर्फ गुड्डू पांडे अपने एक स्टाफ के साथ 22 अक्टूबर दिन गुरुवार को मांडा खास में विद्युत बिल वसूली के लिए आये, और संतोष कुमार केसरी के विसारती की दुकान पर जा पहुंचे और बारह हजार रुपये बिल बकाया बताकर मांग की नहीं तो बिजली काटने की धमकी दी, धमकी पर दुकानदार का और सर्वेश कुमार पांडे और गुड्डू पांडे से तीखी नोक झोक भी हुई इसके बावजूद भी कर्मचारियों ने दुकानदार से दो हजार रुपए ले लिए दुकानदार ने देने से मना किया तो लाइन काटने की धमकी दिए उक्त रुपए की कर्मचारियों द्वारा ना ही बिल जमा किया गया और ना ही उसकी कोई रसीद दी गई जबकि दुकानदार उपभोक्ता ऐप पर साढ़े पांच हजार लगभग  बिल बकाया दिख रहा है और मैसेज में साढ़े सात हजार के लगभग बिल बकाया है सूत्रों की माने तो सर्वेश कुमार पांडे उर्फ गुड्डू पांडे आए दिन मांडा खास में वसूली के लिए आते रहते हैं और कुछ दुकानों को चिन्हित कर विद्युत बिल बकाया का तगादा करने पहुंचे रहते है, सर्वेश कुमार उर्फ गुड्डू पांडे मांडा विद्युत उपकेंद्र संबंधित प्राइवेट संविदा कर्मी कर्मचारी के रूप में कार्यरत है, सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि इनकी ड्यूटी खवास तारा चौराहे पर लाइट मैंन के तौर पर तैनात किया गया है फिर भी अतिरिक्त आमदनी के चक्कर में उक्त कर्मचारी मांडा खास में बिल वसूली के लिए पहुंचे रहते है लेकिन विद्युत विभाग के खिलाफ सवाल यहां यह उठता है कि क्या बिजली का बिल बकाया होने पर बढ़कर क्यों भेजा जाता है और फिर बिल ठीक करने के नाम पर मोटी रकम की वसूली भी की जाती है जिससे उपभोक्ता काफी त्रस्त रहते हैं।

उपभोक्ता ऐप पर बकाया बिल लिखा हुआ

खबर
रास्ते के अतिक्रमण पर अड़े रामलीला के कलाकार, रावण दहन का बहिष्कार कर धरने पर बैठे

महेवा कला में विजय दशमी के जुलूस से पहले विवाद, राम-लक्ष्मण-सीता बने कलाकारों ने की रास्ता खाली कराने की मांग
धरने पर बैठे हुए राम लक्ष्मण सीता की भूमिका कर रहे कलाकार

मांडा। महेवा कला में 111वें वर्ष की रामलीला के दौरान मंगलवार को विजय दशमी का जुलूस निकालने को लेकर विवाद हो गया। रास्ते के अतिक्रमण और जुलूस के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में रामलीला समिति के पदाधिकारियों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। इससे नाराज राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की भूमिका निभा रहे कलाकारों ने विजय जुलूस रोक दिया और रावण दहन की लीला का बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। कलाकारों ने रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें मनाकर जुलूस निकलवाने का प्रयास करती रही।

रामलीला के प्रबंधन निदेशक आशुतोष श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि करीब 20 वर्ष पहले रामलीला मंच पर लगे पोल का तार काट दिया गया था। इसके बाद रामलीला के मुख्य मार्ग पर सेप्टिक टैंक बनाने, लोहे के एंगल लगाने और छत ढालने से रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया। इस संबंध में वर्ष 2011 में उपजिलाधिकारी मेजा के न्यायालय से मार्ग को अतिक्रमणमुक्त कराने का आदेश भी पारित हुआ था। इसके बावजूद अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। समिति की ओर से लगातार अधिकारियों को पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की जाती रही है।

तहरीर के मुताबिक, पिछले वर्ष भी विजय दशमी का रथ निकालने के दौरान विवाद हुआ था। उस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मौके पर पहुंचे एसीपी मेजा ने भी विवाद का निस्तारण कराने की बात कही थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।

मंगलवार को विजय जुलूस निकालने की तैयारी के दौरान डीजे बजाने से रोकने को लेकर फिर विवाद हो गया। समिति के पदाधिकारियों के साथ कथित मारपीट के बाद कलाकारों और ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। भगवान राम, लक्ष्मण और सीता सहित अन्य पात्रों की वेशभूषा में कलाकार रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। इसके चलते विजय जुलूस और रावण दहन की लीला प्रभावित हुई। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था और पुलिस विवाद सुलझाने के प्रयास में जुटी थी।
खबर
महेवा कला की रामलीला में हनुमान ने किया लंका दहन, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा पंडाल

मांडा। महेवा कला गांव में चल रही 111वें वर्ष की ऐतिहासिक रामलीला में शनिवार रात शबरी मिलन, सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सीता की खोज और लंका दहन की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। पवनपुत्र हनुमान के अद्भुत पराक्रम और प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अनन्य भक्ति के प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

मंचन में दिखाया गया कि संपाती से माता सीता के लंका में होने की जानकारी मिलने पर हनुमान समुद्र लांघकर उनकी खोज में निकल पड़े। मार्ग में सुरसा की परीक्षा पार करने के बाद उन्होंने लंका के द्वार पर लंकिनी को परास्त किया। विभीषण से भेंट के बाद अशोक वाटिका पहुंचे हनुमान ने माता सीता को प्रभु श्रीराम की मुद्रिका सौंपकर उनका संदेश दिया। इसके बाद वाटिका उजाड़ने पर रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध कर दिया।

मेघनाद हनुमान को ब्रह्मपाश में बांधकर रावण के दरबार में ले गया। रावण के आदेश पर उनकी पूंछ में आग लगाई गई तो हनुमान ने उसी अग्नि से सोने की लंका जला दी। लंका दहन के दृश्य पर रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लीला ने प्रभु के प्रति समर्पण, धर्म की रक्षा और अहंकार के अंत का संदेश दिया।

राम की भूमिका सुंदरम पांडेय, लक्ष्मण की करन शर्मा, सीता की अंकित शर्मा, अंगद की गुलाब पांडेय, जामवंत की मानस मिश्र, रावण की अश्वनी श्रीवास्तव, संपाती की दिनेश पांडेय, सुग्रीव की सोनू, बाली की सार्थक श्रीवास्तव और मेघनाद की अविनाश शर्मा ने निभाई।
खबर
स्वर्ण मृग के छल में फंसे श्रीराम, रावण ने किया सीता का हरण
जटायु ने रावण से भिड़कर बचाने की कोशिश की, पंचवटी प्रसंग देखकर भावुक हुए दर्शक

मांडा। महेवा कला गांव में गंगा तट स्थित रामलीला मैदान में चल रहे 111वें वर्ष के रामलीला महोत्सव में शुक्रवार रात वनवास काल के महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अत्रि-अनुसुइया मिलन, खर-दूषण वध और सीताहरण की लीलाओं को अभिनय के माध्यम से जीवंत कर दिया। पंचवटी में राक्षसों के अत्याचार, श्रीराम के पराक्रम और रावण के छल-कपट का प्रसंग देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे।

लीला की शुरुआत महर्षि अत्रि और माता अनुसुइया के प्रसंग से हुई। वन में विचरण के दौरान श्रीराम ने ऋषियों की अस्थियां देखीं तो राक्षसों के अत्याचार से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया। इसके बाद श्रीराम, सीता और लक्ष्मण पंचवटी में रहने लगे। इसी दौरान रावण की बहन शूर्पणखा वहां पहुंची। श्रीराम और लक्ष्मण से विवाह का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर वह आक्रामक हो गई। इस पर लक्ष्मण ने उसकी नाक-कान काट दिए। अपमानित शूर्पणखा ने खर-दूषण को इसकी जानकारी दी। इसके बाद श्रीराम ने युद्ध में खर-दूषण सहित राक्षसों का संहार कर दिया।

बहन के अपमान और खर-दूषण के वध की खबर सुनकर रावण क्रोधित हो उठा। उसने सीता का हरण करने के लिए मामा मारीच की मदद ली। मारीच स्वर्ण मृग का रूप धारण कर पंचवटी पहुंचा। उसके आकर्षक रूप को देखकर सीता ने श्रीराम से उसे पकड़ने का आग्रह किया। सीता की इच्छा पूरी करने के लिए श्रीराम स्वर्ण मृग के पीछे वन में चले गए। काफी देर तक उनके नहीं लौटने पर सीता चिंतित हो गईं और लक्ष्मण को उनकी सहायता के लिए भेज दिया।

कुटिया में सीता को अकेला पाकर रावण साधु का वेश धारण कर पहुंचा। भिक्षा मांगने के बहाने उसने सीता को कुटिया से बाहर बुलाया और उनका अपहरण कर पुष्पक विमान से लंका की ओर चल पड़ा। रास्ते में सीता की करुण पुकार सुनकर जटायु ने रावण को रोकने का प्रयास किया। दोनों के बीच भीषण युद्ध हुआ, लेकिन रावण ने जटायु को घायल कर दिया। सीता की रक्षा करते हुए जटायु ने प्राण त्याग दिए। उधर, कुटिया लौटने पर सीता को न पाकर श्रीराम व्याकुल हो उठे। इसके बाद श्रीराम और लक्ष्मण वन-वन भटकते हुए उनकी खोज में निकल पड़े।

राम की भूमिका सुंदरम पांडेय, लक्ष्मण की करन शर्मा और सीता की अंकित शर्मा ने निभाई। रावण के रूप में अश्वनी श्रीवास्तव, शूर्पणखा के रूप में गुलाब पांडेय, साधु वेशधारी रावण के रूप में देवी प्रसाद वैश्य, खर के रूप में अवनीश शर्मा, दूषण के रूप में शाश्वत श्रीवास्तव और स्वर्ण मृग के रूप में मनोज वर्मा ने अभिनय किया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने रामलीला के प्रसंगों को प्रभावशाली बना दिया।
खबर
शारदीय नवरात्र में, हुआ विशाल दुर्गा पूजा का आयोजन, 
खबर मांडा प्रयागराज से, पत्रकार रितेश केसरी द्वारा, कवरेज की गई रिपोर्ट, विगत वर्षों की भांति, इस वर्ष भी, मांडा खास काली मां के चौराहे पर, मांडा खास ग्राम वासियों के सहयोग से, जय मां दुर्गा सेवा समिति के द्वारा, विशाल दुर्गा पूजा का आयोजन हुआ, जिसमें, प्रथम दिन, मां शैल पुत्री, का पूजन, आरती, हुआ, द्वितीय दिन, मां ब्रह्मचारिणी का, तृतीय दिन मां चंद्रघंटा का, चतुर्थ दिन, मां कुष्मांडा का, पंचम दिन, मां स्कंद माता का, छठवे दिन, मां कात्यायनी का, सप्तमी के दिन, माता कालरात्रि का, महा अष्टमी के दिन, माता महागौरी का, नवमी के दिन, माता सिद्धिदात्री का, हवन, पूजन अर्चन हुआ, इस विशाल दुर्गा पूजा के आयोजन में, आचार्य, सुनील कुमार पांडेय रहे, मुख्य यजमान का कार्य, सुमित केसरी के द्वारा किया गया, आचार्य सुनील कुमार पांडेय ने, नवरात्र के विषय में, विस्तार पूर्वक वर्णन किया, और बताया कि, नवरात्र के नौ दिनों में, जो माता का पूजा होता है, नौ दिनों में, नौ स्वरूप का पूजा होता है, जिसका बहुत ही बड़ा, फल प्राप्त होता है, इस विशाल दुर्गा पूजा के, आयोजन में, मुख्य रूप से उपस्थित, अध्यक्ष, अंकित केसरी, कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार मौर्य, मंजेश केसरी, गोपाल केसरी, मुकेश केसरी, अजीत केसरी, महेंद्र प्रजापति, अमित कुमार गुप्ता, विजय कुमार प्रजापति, उर्फ, वी, के, अतुल केसरी, प्रदीप कुमार, रोहित केसरी, आदि, समस्त, पदाधिकारी, एवं, सदस्य, उपस्थित रहे,

जागो न्यूज़ संवाददाता डाटा रितेश केसरी की रिपोर्ट।
खबर
गैरहाजिर मिले सफाई कर्मी, एडीओ पंचायत ने रोका वेतन

मांडा प्रयागराज। ड्यूटी से गायब मिले दो सफाई कर्मी के खिलाफ एडीओ पंचायत रमाकांत पांडेय ने कार्रवाई की। वेतन रोकने की संस्तुति करते हुए अफसरों को पत्र लिखा। एडीओ पंचायत की ताबड़तोड़ कार्रवाई से ड्यूटी से गायब रहने वाले सफाई कर्मी में हड़कम्प मचा रहा।  बुधवार को एडीओ पंचायत रमाकांत पांडेय के निरीक्षण में भरारी द्वितीय गांव में तैनात सफाईकर्मी अजय कुमार मौर्या अनुपस्थिति मिले। इसी तरह सिरौठी गांव में तैनात सफाईकर्मी धर्मराज मौर्या गैरहाजिर मिले। एडीओ ने वेतन रोकने की संस्तुति की।

जागो न्यूज़ संवाददाता रितेश केसरी की रिपोर्ट
खबर
शिवधनुष भंग होते ही जनक का संताप हुआ दूर

महेवा कलां गांव में धनुषयज्ञ की रामलीला हुआ मंचन, दर्शकों की उमड़ी भीड़
 
मांडा। बुधवार रात महेवा कलां गांव की रामलीला में धनुषयज्ञ व रामविवाह की रामलीला का मंचन किया गया। लीला मंचन में राजाओं को शिवधनुष उठाने में विफल होता देख विदेहराज जनक अधीर होकर विलाप करने लगे। राजा जनक के कष्ट को दूर करने के लिए मुनीश्वर विश्वामित्र ने भगवान राम को धनुषभंग करने की अनुमति प्रदान की। भगवान राम ने शिवधनुष को भंग कर विदेहराज जनक के संताप को दूर किया। अगले क्षण भृगुवंशी परशुराम क्रोधित होकर जनक सभा के मध्य पहुंच गए। परशुराम को क्रोधित देख सभा मध्य मौजूद राजागण भयाक्रान्त होकर भागने व छिपने लगे। राम-लक्ष्मण व परशुराम के मध्य वाद-विवाद होने के उपरांत परशुराम ने विष्णु अवतार भगवान राम को पहचान गए और उनकी स्तुति करते हुए वापस लौट गए। जिसके बाद भगावन राम व सीता का विवाह हुआ और पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारतगंज चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह आरक्षी रामबहाल के साथ सजग रहे। वहीं परशुराम- लक्ष्मण, रावण-बाणासुर, साधूराजा- दुष्टराजा, पेटहवा राजा के संवाद दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकार मानस मिश्रा, पीयूष पांडेय,अंकित शर्मा, संदीप मिश्रा, आशुतोष उर्फ बबलू श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, गुलाब चन्द्र पांडेय,देवी प्रसाद वैश्य,मनोज वर्मा, विपिन पांडेय, दिनेश पांडेय आदि के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा।
खबर
महेवा कलाँ गांव में आठ माह से मनरेगा योजना बाधित
ऑनलाइन हाजिरी प्रभावित होने से मजदूरों को नही मिल रहा रोजगार 

 मांडा। ऑनलाइन हाजिरी प्रणाली मनरेगा मजदूरों के लिए आफत बना हुआ है। महेवा कलां गांव के प्रधान दीपक कुमार, मनरेगा मेठ पूनम, रोजगार सेवक विनीत कुमार सहित मनरेगा कार्डधारक देवराज निषाद, जमुना निषाद, लक्षणधारी पटेल, ओमप्रकाश आदि ने बताया कि बीते अक्टूबर माह से मनरेगा मजदूरों की हाजिरी ऑनलाइन लिए जाने का शासनादेश दिया गया। ग्राम पंचायत महेवा कलां का नाम मनरेगा पोर्टल पर नही चढ़ाया गया। ग्राम रोजगार सेवक विनीत कुमार व मनरेगा मेठ पूनम का नाम भी पोर्टल पर नही चढ़ाया गया। जिसके चलते मजदूरी करने के बावजूद मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी नही ली जा सकती। महेवा गांव के मनरेगा रजिस्टर में करीब 780 जॉबकार्ड धारक का नाम दर्ज है। काम मांगने के बावजूद मजदूरों को रोजगार नही मिल रहा। जबकि मनरेगा अधिनियम के तहत मजदूरों को 100 दिन  रोजागर देने का प्राविधान है। प्रधान दीपक कुमार ने बीडीओ मांडा अमित मिश्रा से कई बार शिकायत की। लेकिन बीते आठ माह से समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्राम पंचायत में रोजगार नही मिलने से मजदूरों में मायूसी है। मजदूरों ने आलाधिकारियों से रोजगार दिलवाए जाने की मांग की। मामले में बीडीओ मांडा अमित मिश्रा ने बताया कि पोर्टल की तकनीकी खामी दुरुस्त कराए जाने को लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। डीसी मनरेगा कपिल कुमार ने कहा कि बहुत जल्द तकनीकी खामी को दूर किया जाएगा।

नगर पंचायत भारतगंज, पुलिस चौकी पर, होली, व शबे बरात, पर्व को लेकर, हुई पीस कमेटी की बैठक,
मांडा प्रयागराज, थाना मांडा अंतर्गत, नगर पंचायत भारत गंज पुलिस चौकी पर, होली व शबे बारात पर्व को लेकर, सहायक उपायुक्त मेजा, विमल किशोर मिश्रा, की अध्यक्षता में, थाना प्रभारी निरीक्षक मांडा, अरविंद कुमार गौतम, व पुलिस चौकी प्रभारी, भारत गंज दुर्गेश सिंह की, उपस्थिति में, पीस कमेटी, की बैठक रखी गई, जिसमें सहायक उपायुक्त मेजा, ने बताया कि, होली के त्यौहार पर, गैर समुदाय, व्यक्ति व महिलाओं के, ऊपर रंग गुलाल, किसी भी व्यक्ति के द्वारा नहीं डाला जाएगा, परंपरा गत तरीके से, जिस तरह से त्यौहार मनाया जाता रहा है, उसी तरह से मनाया जाएगा, कोई भी व्यक्ति, शराब पीकर, गाड़ी नहीं चलाएगा, यदि ऐसा करता हुआ पाया जाएगा, तो आवश्यक रूप से चालान करना होगा, इसी के साथ साथ, सहायक उपायुक्त मेंजा, ने ग्राम प्रधानों को जहां-जहां होलिका दहन होते हैं, वहां साफ सफाई की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए, और उन्होंने यह भी कहा कि, शांति व्यवस्था से त्योहार संपन्न कराने के लिए, पुलिस प्रशासन सदैव आपके साथ है, होली के त्यौहार पर, 2 दिन तक, विद्युत व्यवस्था में कटौती न करने के निर्देश दिए, इस पीस कमेटी की बैठक में, मुख्य रूप से उपस्थित सब इंस्पेक्टर, रामायण सिंह, सब इंस्पेक्टर, अरुण कुमार शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष मांडा, राजन केसरी, भाजपा नेता, अवधेश केसरी, सभासद जितेंद्र केशरी, भाजपा नेता, अखिलेश केसरी, ग्राम प्रधान, महुआरी खुर्द, मोहम्मद तसलीम, ग्राम प्रधान, राजापुर, राजीव कुमार सिंह, ग्राम प्रधान बस कड़ी, रमाशंकर बिंद, आकिब, मोहम्मद अंसार, चमन राइन, भाजपा मंडल महामंत्री, रामबली मौर्या, व्यापार मंडल सचिव मांडा, मुकेश कुमार मौर्य, आदि कई, संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे,
खबर
मांडा के जंगल में, लगी आग, 4 घंटे से जल रही, बुझाने वाला कोई नहीं,

मांडा प्रयागराज, जिला प्रयागराज अंतर्गत, मांडा खास स्थित, चफला पहाड़ी के निकट, चमर, दहवा, नदी के पास, अज्ञात कारणों से, आग लग गई है,  जबकि किसानों का खेत, अगल-बगल, कुछ ही दूरी पर है, गर्मी की शुरुआत होते ही, आग लगने की, घटना होने लगी है, लगभग 4 घंटे से, यह आग लगातार जल रही है, वहां पर कार्य कर रहे, कुछ लोगों द्वारा, बताया गया कि, काफी देर से, यह आग जल रही है, लेकिन अभी तक किसी का, कोई नुकसान आग के चलते, नहीं हुआ है,

जागो टुडे संवाददाता रितेश केसरी की रिपोर्ट
खबर
53 कन्याओं का वैवाहिक जीवन में प्रवेश
मांडा प्रयागराज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मांडा ब्लॉक के क्षेत्र के अंतर्गत भारतगंज में  स्थित कनक गेस्ट हाउस में आयोजित वैवाहिक समारोह में 53 जोड़ों ने सात फेरे लेकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। इस मौके पर दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह
ने वर वधू को सौगात और आशीर्वाद दिलाया। समाज कल्याण अधिकारी 
मोहम्मद आरिफ ने बताया की मांडा ब्लाक के 69 ग्राम पंचायतों के कुल 47 दूल्हा दुल्हन इस समारोह मे शामिल रहे। जिसमे दो मुस्लिम वर्ग ने निकाह किया। 

शुक्रवार को भारतगंज स्थित कनक गेस्ट हाउस में पहले पुरोहितों ने हिन्दू रीति रिवाज से 53 जोड़ों का विवाह कराया। इसके बाद मौलाना ने दो जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया। पुरोहित मूलचंद पांडेय ने सभी विवाहित जोड़ों के सफल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य समाज के कमजोर तबके के लोगों को मदद पहुंचाना है। पैसों के अभाव में किसी का विवाह न रुके, इसके लिए मुख्यमंत्री ने इस योजना का संचालन कराया है। समारोह मे मांडा खास के 5, बनवारी के 5, बरहा कला,4, धनावल के 5, उचडीह के 3,  और अमिलिया जवनिया बरहा खुर्द बेला हीरान धराव नारा टिकरी भरारी सिरावल, मझिगवां, दोहथा, हाटा, केवड़र पियरी, दसवार, चिलबिला, साड़ी, पयागपुर, गेरुआडीह, बघौरा खवासांन, महुली, आदि ग्राम पंचायतों के जोड़ा शामिल रहे। खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों और अधिकारियो का स्वागत किया। शादी के बाद योजना में निर्धारित गृहस्थी का सामान दिया गया। साथ ही सभी को भोजन कराने के बाद विदाई दी गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडा में टिटनेस का इंजेक्शन ना होने से मरीज परेशान
मांडा प्रयागराज मांडा खास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 69 ग्राम पंचायत के लोग इलाज कराने के लिए लगातार आते रहते हैं लेकिन उक्त सीएससी में टिटनेस का इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडा के अधीक्षक डॉ अजीत सिंह से वार्ता हुई तो उन्होंने बताया कि टिटनेस का इंजेक्शन शासन द्वारा ही उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है
खबर
पक्की नाली के अभाव में सड़क हुआ गड्ढा युक्त
मांडा प्रयागराज मांडा ब्लाक अंतर्गत महुआरी खुर्द ग्राम पंचायत में भारतगंज प्रतापपुर मार्ग पर नगर पंचायत भारतगंज के निकट पक्की नाली का निर्माण नहीं होने से मुख्य मार्ग पर गड्ढा हो गया है जिससे जलभराव भी बना रहता है आने जाने वाले जनता को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है विभागीय अधिकारी मौन है कई बार खबर प्रकाशित किया गया लेकिन विभागीय अधिकारी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है

मकान का निर्माण कराने से रोका हुआ विवाद

मांडा प्रयागराज यह मामला मांडा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत गिरधरपुर में अंजनी प्रसाद पांडे के द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन पड़ोसी ज्योति पांडे पत्नी बृजमोहन पांडे पूनम पांडे पत्नी पारसनाथ पांडे चांदनी पांडे पत्नी विनय पांडे के द्वारा जबरदस्ती निर्माण कराने से रोका जा रहा है जबकि अंजनी प्रसाद पांडे वह अलका पांडे का कहना है कि हम अपने मकान के सीधे से दीवाल खींच रहे हैं फिर भी हमारे पड़ोसी द्वारा हमें रोका जा रहा है जबकि यह सरासर अन्याय है इसके बावजूद भी हमारे ऊपर थाना मांडा में उल्टा एफ आई आर दर्ज किया जा रहा है जबकि हम अपनी जगह एकदम सही है 
खबर
मां मांडवी देवी धाम के, सौंदर्यीकरण को लेकर, वन विभाग की टीम ने, किया निरीक्षण,
मांडा प्रयागराज, प्रयागराज जिला के, ग्राम सभा, मांडा खास स्थित मां मांडवी देवी धाम, के सौंदर्यीकरण को लेकर, पूर्व प्रधान मांडा, भोलानाथ कुशवाहा के, साथ वन विभाग के अधिकारियों ने, निरीक्षण किया,
बता दें कि, प्रयागराज की सांसद प्रोफेसर, रीता बहुगुणा जोशी, ने मां मांडवी देवी धाम के, सौंदर्यीकरण को लेकर, उत्तर प्रदेश शासन को अवगत कराया था, शासन द्वारा वन विभाग की टीम को आदेशित कर, मां मांडवी देवी धाम का, निरीक्षण के लिए भेजा गया, जिसमें भोलानाथ कुशवाहा, पूर्व प्रधान मांडा ने, जानकारी देते हुए बताया कि, इस सौंदर्यीकरण को लेकर, 2015 में ही, उत्तर प्रदेश सरकार को, अवगत कराया गया था, जिसको लेकर, के धाम का निरीक्षण हो रहा है, वन विभाग के क्षेत्राधिकारी, अजय सिंह ने, जानकारी देते हुए बताया कि, आज मां मांडवी देवी धाम का, अपनी टीम के साथ, निरीक्षण करने के लिए आए हैं, और यहां का नक्शा, रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दिया जाएगा, जिस पर बजट पास होने के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा, सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा,
खबर
*अमृत सरोवर तालाब में भारी धांधली को लेकर बीडीओ मांडा ने किया निरीक्षण*

मांडा-प्रयागराज। विकासखंड मांडा अंतर्गत ग्राम पंचायत गिरधरपुर में अमृत सरोवर तालाब का निर्माण कार्य में भारी अनियमितता से काम कराए जाने पर ग्रामीणों ने कि शिकायत। सूचना पर खंड विकास अधिकारी मांडा अमित कुमार मिश्रा ने गिरधरपुर ग्राम पंचायत के बरबसपुर में स्थित तालाब संख्या 8 का अमृत सरोवर बनाए जाने हेतु 24 लाख रूपए शासन द्वारा स्वीकृत से बन रहे तालाब में  अनियमितता से कराए जा रहे कार्य की शिकायत पर बीडीओ मांडा ने मौके पर पहुचकर निरीक्षण किया। और तालाब के विभिन्न मानकों की जानकारी करते हुए मजदूरों की उपस्थिति ली और ईट, बालू आदि सामग्रियों पर नाराजगी जताई। गिरधरपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत बरबसपुर गांव निवासी राकेश कुमार पांडेय का आरोप है कि ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान द्वारा मनमानी ढंग से अनुपस्थित मजदूरो की हाजिरी भर कर पैसा गबन कर लिया जाता है। वहीं शिकायत कर्ता ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवक की पत्नी हिरावती देवी ग्राम प्रधान हैं जिससे गरीब का हक व सही मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है । ग्राम पंचायत में ज्यादातर काम कागज पर ही हुआ है।  ऐसे ही आवास, शौचालय, नाली निर्माण, खडंजा सड़क, गौशाला बिना बनवाए ही पैसा गबन कर बन्दर बांट कर लिया जाता है। जिस तालाब को अमृत सरोवर बनाया जा रहा है उसी तालाब में पूर्व प्रधान मुन्नी देवी द्वारा जिलाधिकारी प्रयागराज के निर्देशानुसार सुन्दरीकरण कराया गया था। और पुनः 24 लाख रुपए की लागत से निर्मित हो रहा है। ऐसे में ब्लॉक कर्मचारियो की संलिप्तता बताई जा रही है कि क्यों उसी तालाब को अमृत सरोवर बनाया जा रहा। ग्राम प्रधान द्वारा मनमानी कार्य से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है । निरीक्षण के दौरान टीए मांडा भोला नाथ पांडेय, ग्राम रोजगार सेवक प्रेम कुमार, बच्चा लाल मौर्य, दिनेश कुमार उर्फ दिन्ने पांडेय एवं मजदूर दर्जनों लोग उपस्थित रहे।खंड विकास अधिकारी मांडा अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान द्वारा जितने कार्य कराए जा रहे हैं उन्हें कार्यों का भुगतान किया जाएगा गलत करने पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
खबर
नाली व रास्ता क्षतिग्रस्त कई वर्षों से
मांडा प्रयागराज मांडा ब्लाक अंतर्गत मांडा खास ग्राम पंचायत में काली मां के चौराहे से 100 मीटर दूर सोनकर बस्ती में नाली व रास्ता क्षतिग्रस्त है लगभग 1 वर्षों से अभी तक बनाया नहीं गया।
मांडा खास निवासी गोपाल सोनकर उर्फ खटखट सोनकर ने बताया कि रास्ता पर पूर्व में इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया गया है लेकिन कहीं-कहीं क्षतिग्रस्त हो गया है और नाली कहीं-कहीं क्षतिग्रस्त है 1 वर्ष से लेकिन अभी तक बना नहीं जबकि ग्राम प्रधान मांडा डॉक्टर असद अली को इसकी मौखिक शिकायत की गई है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।
खबर
नाली न बनने से लोक निर्माण विभाग की सड़क होती है बार-बार खराब
मांडा प्रयागराज मांडा खास ग्राम पंचायत भारतगंज प्रतापपुर मार्ग पर कर्णावती नदी से 50 मीटर की दूरी पर सड़क के किनारे नाली का निर्माण ना होने से करोड़ों की लागत से बनी हुई लोक निर्माण विभाग की सड़क बार-बार सड़क खराब होती रहती है जिससे ग्राम पंचायत मांडा खास के लोग त्रस्त हो चुके हैं इस सड़क पर बार-बार लोग आते जाते हुए गिरते रहते हैं भारी दुर्घटना होने की भी संभावना बनी रहती है इसके पूर्व भी दो बार खराब हो चुकी है यह सड़क लोक निर्माण विभाग के द्वारा दोनों पर संपूर्ण तरीके से सड़क बनवाया गया लेकिन फिर खराब हो गई।
खबर
चुनाव का सीट आरक्षित होते ही, पुलिस-प्रशासन सक्रिय,

 नगर पंचायत भारतगंज में मांडा पुलिस प्रशासन का पैदल मार्च।

मांडा प्रयागराज, प्रयागराज जिला के, मांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत, नगर पंचायत भारत गंज में, चुनाव की सीट आरक्षित होते ही, मांडा पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गई,
नगर पंचायत भारत गंज में, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए महिला सीट आरक्षित हो चुका है, जिसको लेकर, क्षेत्राधिकारी मेजा, विमल किशोर मिश्रा, के नेतृत्व में, नगर पंचायत भारत गंज में, मांडा पुलिस प्रशासन द्वारा, शांति व्यवस्था को लेकर, पैदल मार्च किया गया, पैदल मार्च में, थाना प्रभारी निरीक्षक मांडा, अरविंद कुमार गौतम, थाना उप प्रभारी, रामकेवल यादव, भारत गंज पुलिस चौकी प्रभारी, दुर्गेश सिंह, सब इंस्पेक्टर, जितेंद्र कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर, अरुण कुमार शुक्ला, कांस्टेबल, हरे राम राय, रोहन पटेल, राजू यादव, काशी राम सिंह, व महिला पुलिस कांस्टेबल, के साथ साथ, कई पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

जिला अपराध निरोधक समिति के तत्वाधान में, चलाया गया यातायात जागरूकता अभियान,

मांडा प्रयागराज, मांडा थाना क्षेत्र के, नगर पंचायत भारत गंज में, जिला अपराध निरोधक समिति, के तत्वाधान में, जिलाधिकारी प्रयागराज के आदेशा अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के निर्देशन में, यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें जिला अपराध निरोधक समिति के, थाना कमेटी प्रभारी, अलाउद्दीन ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह जागरूकता अभियान में दो पहिया वाहन स्वामी को, हेलमेट लगाने और वाहन चलाते वक्त कान में लीड न लगाने का निर्देश दिया जा रहा है, व चार पहिया वाहन चालक को, सीट बेल्ट जरूर लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, थाना प्रभारी निरीक्षक मांडा, अरविंद कुमार गौतम ने, नगर वासियों से अपील किया कि, यातायात नियम का पालन पूर्णतः ढंग से करें, और लोगो को पालन करने के लिए भी प्रेरित करे, ताकि कोई दुर्घटना न हो, क्योंकि यातायात नियम का पालन न करने पर सीधा अपनी जिंदगी से खिलवाड़ करना है, यातायात जागरूकता अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक मांडा, अरविंद कुमार गौतम, चौकी प्रभारी भारतगंज दुर्गेश सिंह, सब इंस्पेक्टर रामायण सिंह, आदि पुलिसकर्मी के साथ साथ जिला अपराध निरोधक समिति, के सभी सदस्य भी मौजूद रहे,

जागो टुडे संवाददाता रितेश केसरी की रिपोर्ट

ताज़ा खबरें

और खबरें