पड़री। थाना क्षेत्र के ककरहा गांव में बरात का बचा हुआ चावल और छोला खाने से पांच बकरियों का लीवर क्षतिग्रस्त होने से मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस, लेखपाल अमरेश सिंह और पशु चिकित्सकों की टीम ने जांच कर बकरियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया।
पीएम रिपोर्ट के मुताबिक अत्यधिक मात्रा में पका हुआ चावल और छोला खाने से लिवर क्षतिग्रस्त हो गया था। बासी और मसालेदार भोजन से बकारियों के पेट में संक्रमण और एसिडिटी हो गई।
जो उनकी मौत का कारण बनी। पशु चिकित्सकों ने मवेशियों को बासी और मसालेदार भोजन न खिलाने की सलाह दी है।
वहीं, लेखपाल ने पीड़ित पशुपालक को शासन स्तर से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।