मैनपुरी में किसान की लाठी डंडों से पीटकर हत्या , बचाने आयें पुत्र को पीट कर किया घायल
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव नेकपुरा निवासी किसान कश्मीर सिंह का गांव के ही निवासी रामपाल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था कश्मीर सिंह गुरुवार की रात दावत खाकर गांव नेकपुरा लौट रहे थे तभी रास्ते में रामपाल, नरेंद्र, सुभाष और राम खिलाड़ी ने घेर कर लाठी डंडों मार पीट कर घायल कर दिया बचाने आयें पुत्र अश्विनी को भी मारपीट कर घायल कर दिया चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों की की मदद घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कश्मीर सिंह को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही रास्ते में कश्मीर सिंह ने दम तोड़ दिया मृतक के पुत्र अश्विनी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है!