जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

मिर्जापुर: पुलिस मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय असलहा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और कारतूस बरामद


मिर्जापुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कछवां पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर अंतरजनपदीय असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से .32 बोर की 03 अवैध पिस्टल, अतिरिक्त मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए हैं।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
जानकारी के अनुसार, थाना कछवां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध व्यक्ति अवैध असलहों के साथ भटौली के रास्ते भदोही की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने भटौली पुल श्मशान घाट के पास सघन चेकिंग शुरू कर दी।
पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास
चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों को रुकने का इशारा किया, तो खुद को घिरा देख तस्करों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अभियुक्तों को दबोच लिया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।
बरामदगी और गिरफ्तारी
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हरिओम पाण्डेय (निवासी प्रयागराज) और एक बाल अपचारी के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किया है:
03 अवैध पिस्टल (.32 बोर) मय मैगजीन।
02 अतिरिक्त मैगजीन।
जिंदा व खोखा कारतूस।
02 मोबाइल फोन।
एक बिना कागजात की स्प्लेंडर प्लस बाइक (UP63AY6884)।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे मध्य प्रदेश से कम दामों में अवैध असलहा खरीदकर लाते हैं और आस-पास के जनपदों में ऊंचे दामों पर बेच देते हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 109 बीएनएस और 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सराहनीय टीम
इस सफल कार्रवाई में कछवां थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान, उपनिरीक्षक विनय कुमार दुबे, साहिद यादव और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही। फरार अभियुक्तों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
इस खबर को साझा करें: