जिले में सीबीएसई से संबद्ध 36 माध्यमिक विद्यालय हैं। सीबीएसई की तरफ से 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। नई शिक्षा व्यवस्था के तहत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव लागू किया है। अब छात्रों का पूरा भविष्य एक ही परीक्षा पर निर्भर नहीं रहेगा, क्योंकि बोर्ड ने साल में दो बार परीक्षा का विकल्प शुरू कर दिया है। नवोदय विद्यालय महुआर के वाइस प्रिंसिपल मनीष जायसवाल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं। अपने नंबरों से संतुष्ट न होने वाले विद्यार्थी परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद पांच दिनों के भीतर दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन करना होगा। इस बाबत सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर केसी पीटर का कहना है कि छात्र अधिकतम तीन विषयों में दोबारा परीक्षा देकर अपने अंक सुधार सकते हैं।
सीबीएसई 10वीं के छात्रों को अंक सुधारने का मिलेगा अवसर
सीबीएसई की ओर से 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा का तनाव कम करने की दिशा में नया प्रावधान लागू किया गया है। नई शिक्षा नीति के तहत 10वीं के छात्रों को मुख्य परीक्षा के तुरंत बाद द्वितीय बोर्ड परीक्षा के रूप में अंक सुधारने का अवसर मिलेगा। इसमें छात्र सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित सहित अधिकतम तीन विषयों में अपना प्रदर्शन बेहतर कर सकेंगे।
श्रेणी:
jaago newsMirzapur