चकबंदी प्रक्रियाओं में सम्मिलित समस्त ग्रामों में उप संचालक चकबंदी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित होंगे-: अपर जिलाधिकारी
मैनपुरी - अपर जिलाधिकारी, उप संचालक चकबंदी श्यामलता आनन्द ने बताया कि जनपद में वर्ष-2023 के पूर्व उ.प्र. जोत चकबंदी अधिनियम की धारा-4, 4क के अन्तर्गत चकबंदी प्रक्रियाओं में सम्मिलित समस्त ग्रामों में उप संचालक चकबंदी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसके तहत दि. 31 जनवरी को तहसील करहल के ग्राम भॉती मे ग्राम चौपाल का कार्यक्रम प्रस्तावित है।