देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। अप्रैल में ही मई जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली और राजस्थान में लू का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के मौसम के लिए पूर्वानुमान जारी किया।
आईएमडी का कहना है कि कल अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहेगा। उत्तर और पश्चिम भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में बारिश राहत दे सकती है।
दिल्ली NCR में आज कितना जा सकता तापमान?
दिल्ली NCR में आज मौसम बेहद गर्म रहेगा। अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, खासकर जैसलमेर, बाड़मेर, और बीकानेर जैसे क्षेत्रों में। न्यूनतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
यूपी में हीटवेव का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम मिला-जुला रहेगा। लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ और गर्म रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा की गति 10-15 किमी प्रति घंटा रहेगी।